क्या आपको भी चेनस्मोकर्स का क्लोज़र सुनते ही नॉस्टेल्जिआ हिट कर जाता है? इंस्टाग्राम पर डूम स्क्रॉलिंग तो करते ही होगे. आपको पता ही होगा इंस्टा की दुनिया 2026 से निकल कर सीधे 2016 के गोल्डन एरा में लैंड कर चुकी है.
हो सकता है आपने भी ये ट्रेंड जॉइन किया हो. यार एक बार पीछे मूड के देखे तो 2016 में कॉम्परेटीवली जिंदगी थोड़ी सिंपल थी. वहां स्नैपचैट के फ्लावर क्राउन फिल्टर्स हमारी असली पहचान थे.
एक्सपर्ट्स इसे महज एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक कलेक्टिव डिजिटल नॉस्टैल्जिया मान रहे हैं. आज की भागदौड़ भरी लाइफ और कॉम्प्लेक्स ai वर्ल्ड से थककर, gen z ने सुकून तलाशने के लिए उसी पुराने दौर का दामन थाम लिया है.
चिल वाइब्स और रेट्रो टेक
2026 में 2016 का क्रेज सिर्फ म्यूजिक तक ही लिमिटेड नहीं है, ये एक पूरा लाइफस्टाइल रिसेट है. आज के टीन्स और यंग एडल्ट्स फिर से वही पुरानी tumblr एस्थेटिक और अरिजीत सिंह के सेड मगर सुकून देने वाले गानों की ओर लौट रहे हैं.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/06/whisk_c34feb88fad32c382bd41f8a93d351d3dr-4-2026-02-06-13-52-12.jpeg)
इस चेंज पर ईशा (24, डिजिटल क्रिएटर) का कहना है, "2016 की वाइब ही अलग थी. जब मैंने अपनी पुरानी फ्लावर क्राउन वाली फोटो पोस्ट की, तो मुझे फील हुआ कि तब हम कितने बेफिक्र थे. आज 2026 में हर चीज ai और एल्गोरिदम से कंट्रोल होती है, पर 2016 में सब कुछ रियल और मेस्सी था. मैं तो बस उस सुकून को वापस जीना चाहती थी. तब वायरल होने का मतलब सिर्फ हंसी मजाक था, न कि कोई स्ट्रेसफुल कंपटीशन."
ये भी पढ़े: mental health: सांसें तेज, दिल की धड़कन बेकाबू..क्या है ये panic attack ?
सोसिओलॉजिस्ट्स का कहना है कि जब प्रेजेंट अनसर्टेन होता है, तो इंसान अतीत के उन पन्नों को पलटता है जहां उसे सेफ्टी फील होती है. 2026 की महंगाई, नौकरियों पर मंडराते एआई के खतरे और सोशल मीडिया की एक्सेसिव कॉम्पीटीशन ने हमें मानसिक रूप से थका दिया है. ऐसे में 2016 हमारे लिए एक 'डिजिटल डिटॉक्स' की तरह काम कर रहा है. ये वह आखिरी साल था जब इंटरनेट पर टॉक्सिक होना कम और फन होना ज्यादा मायने रखता था.
temi dagai: प्रेयर है या प्यार की अग्नि परीक्षा?
जहां कल तक हाई-डेफिनिशन 4k फोटोग्राफी का बोलबाला था, वहीं अब अचानक लोग स्नैपचैट के वे विंटेज फिल्टर्स और पिक्सेलेटेड फोटोज को मेन करैक्टर एनर्जी मान रहे हैं. लोग सड़कों पर फोन लेकर वही पुरानी मासूमियत तलाश रहे हैं. ये महज एक शौक नहीं, बल्कि आज के डिजिटल शोर से बचने का एक कोपिंग मैकेनिज्म बन चुका है.
cibil score: वो 'भूत' जिससे सब डरते हैं, पर असल में आपकी Financial Freedom की चाबी है!
क्यों 2016 हमारा 'सेफ हेवन' है?
सवाल ये है कि आखिर 2016 ही क्यों? सोसीयोलोजिस्ट का मानना है कि 2016 वो आखिरी साल था जब इंटरनेट पर टॉक्सिक होना कम और फन होना ज्यादा मायने रखता था. आज AI की वजह से नौकरियों का खतरा और आसमान छूती महंगाई ने जेन-जी को गहरे तनाव में डाल दिया हैं ऐसे में 2016 की यादें एक वार्म ब्लैंकेट की तरह काम कर रही हैं.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/06/whisk_1ebe13c0b2294fbb8ab4d8b1956fe94fdr-1-2026-02-06-13-50-40.jpeg)
trauma : क्या आप भी 60-सेकंड वाली थेरेपी के शिकार हैं?
ये वो टाइम था जब वायरल होने का मतलब सिर्फ हंसी मजाक था, न कि कोई स्ट्रेसफुल कंपटीशन. जेन-जी के लिए ये नॉस्टैल्जिया एक डिजिटल डिटॉक्स जैसा है जहां वे प्रेजेंट की चिंताओं को छोड़कर उस दौर में जीना चाहते हैं जब सबसे बड़ी टेंशन सिर्फ अपने स्नेपस्ट्रीक को बचाए रखना होती थी. 2026 ने साबित कर दिया है कि हम चाहे कितने भी मॉडर्न क्यों न हो जाएं, दिल हमेशा उसी ओल्ड स्कूल सुकून के लिए धड़कता है.
ये भी पढ़े: corporate culture: क्या आपका बॉस एक 'क्रेडिट चोर' है?
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/03/chatgpt-image-2026-02-03-16-48-48.png)