cibil score... वो क्या होता है? अरे भाई, सबने इतना डरा के रखा है जैसे ये कोई भूत हो जो रात में आकर हमारी पूरी सेविंग्स ही खा जाएगा. लोग बात तो ऐसे करते हैं जैसे सिबिल स्कोर खराब हुआ तो लाइफ ही कैन्सल हो जाएगी. लेकिन चिल करो, वो क्या डायलॉग है, umm मैं हूं न लक्ष्मण. मै बताती हूं कि असल में है क्या सीन और इसे लेकर लोग इतना स्ट्रेस क्यूं है. असल में सिबिल स्कोर कोई रॉकेट साइंस नहीं है, what i mean is इससे समझना इतना भी मुश्किल नहीं है. ऐसे समझो की ये तुम्हारी फाइनेंशियल आदतों का एक ऑरा रिपोर्ट है. अगर तुम टाइम पर पैसे लौटाते हो, तो तुम्हारा ऑरा एकदम ग्रीन फ्लैग रहता है विच मीन्स गुड और अगर तुम केयरलेस हो, तो ये रेड फ्लैग बन जाता है which you know.. अरे अब समझ ही जाओ.
क्या होता है cibil score.
Let's begin with, ये होता क्या है ? cibil स्कोर इज बेसिकली आपके उधार लेने और चुकाने का एक वाइब चेक है. इसकी 300 से 900 के बीच की एक रेटिंग होती है. इसे transunion cibil नाम की कंपनी ट्रैक करती है, जिसका असली बॉस अमेरिका की transunion कंपनी है. ये इसलिए सुपर इम्पॉर्टेंट है क्योंकि अगर आपका स्कोर 750+ है, तो आप फाइनेंशियल किंग हैं और बैंक आपको सस्ते लोन और कूल credit cards देने के लिए बेताब रहेंगे लेकिन अगर स्कोर कम है, तो लोन मिलना नो कैप बहुत मुश्किल हो जाएगा. सीधा हिसाब है कि अच्छी पेमेंट हिस्ट्री मतलब हाई स्कोर और तगड़ा ऑरा .
दा EMI ग्लिच
अब बात करते हैं उस कैनन इवेंट की जिससे सब डरते हैं विच इज ईएमआई मिस होना. ईएमाई मिस करने का मतलब है कि तुमने सिस्टम का भरोसा तोड़ दिया है. बैंक के लिए तुम अब वो रिलाएबल करैक्टर नहीं रहे. ये बात ध्यान रखनी जरूरी है कि एक बार स्कोर नीचे चला गया, तो उसे वापस ऊपर लाने में महीने या कभी-कभी तो सालों की ग्राइंडिंग लगती है. ये सिर्फ एक नंबर नहीं है, ये तुम्हारी फाइनेंशियल फ्रीडम की चाबी है. अगर चाबी खो गई या टूट गई, तो बड़े सपनों के दरवाजे तुम्हारे लिए बंद हो सकते हैं. इसलिए, ईएमआई को कभी भी हल्के में मत लो बल्कि इसे one of the important deadline मानो.
ये भी पढ़ें
कॉर्पोरेट फाइल्स: क्या आपका बॉस एक 'क्रेडिट चोर' है?
दा हिडन कॉस्ट
सिर्फ स्कोर गिरना ही इकलौती टेंशन नहीं है, ब्रो! ईएमआई मिस करने पर तुम्हें भारी लेट फीस और चेक बाउंस चार्जेस का भी तगड़ा झटका लगता है. ये चार्जेस तुम्हारी पॉकेट मनी और सेविंग्स को पूरी तरह ड्रेन कर सकते हैं. सोचो, वो पैसे जिनसे तुम एक बढ़िया पार्टी कर सकते थे या नया गैजेट ले सकते थे, वो अब बैंक की पेनाल्टी भरने में जा रहे हैं. Bad deal..right ? इसके अलावा, तुम्हारी क्रेडिट रिपोर्ट में dpd यानी डेज पास्ट डीयू नाम का एक सेक्शन होता है. वहां साफ-साफ लिखा आता है कि तुमने कितने दिन की देरी की. सो इट्स इम्पॉर्टन्ट की इससे तुम priortize करो.
ये dpd का दाग तुम्हारी क्रेडिट प्रोफाइल पर सालों तक चिपका रहता है. मतलब, एक छोटी सी गलती का पछतावा तुम्हें लॉंग टाइम तक करना पड़ सकता है क्योंकि बैंक तुम्हारी लॉयल्टी और रिलायबिलिटी पर शक करने लगते हैं. जब भी तुम किसी नए क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करोगे, ये पुराना रिकॉर्ड तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ेगा. मेंटली भी ये बहुत स्ट्रेसफुल होता है. वो रिकवरी कॉल्स और रिमाइंडर्स तुम्हारा सुकून छीन लेते हैं. इसलिए स्मार्ट बनो और इस जाल में फंसने से बचो.
Social Media: वैलिडेशन की भूख या मेंटल पीस? कैसा है सोशल मीडिया का बदलता चेहरा?
द इम्पोर्टेंस
तुम्हें लग सकता है कि "यार , मुझे लोन की क्या जरूरत? या मैं तो यंग हुं मुझे क्यों ही चाहिए " पर ट्रस्ट मी, ये स्कोर रातों-रात नहीं बनता. ये एक लॉन्ग टर्म गेम है. एक अच्छा सिबिल स्कोर तुम्हें गॉड टियर प्रिविलेज देता है. जब तुम्हारा स्कोर 750-800+ होता है, तो बैंक तुम्हारे आगे-पीछे घूमते हैं. तुम्हें सबसे कम ब्याज दरों यानी इंटरेस्ट रेट्स पर लोन मिलता है, जिसका मतलब है कि तुम लाखों रुपये बचा सकते हो. ये वैसी ही बात है जैसे किसी प्रीमियम क्लब में वीआईपी एंट्री मिलना.
इतना ही नहीं, कई कंपनियां तो आजकल जॉब देने से पहले भी सिबिल स्कोर चेक करती हैं, खासकर फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में. उन्हें लगता है कि जो बंदा अपने पैसे नहीं मैनेज कर पा रहा, वो कंपनी का काम क्या संभालेगा? तो भाई, ये सिर्फ बैंक लोन की बात नहीं है, ये तुम्हारी पूरी फाइनेंसियल आइडेंटिटी की बात है. एक अच्छा स्कोर तुम्हें कॉन्फिडेंस देता है कि तुम जब चाहो, अपनी लाइफ के बड़े फैसले ले सकते हो बिना किसी मनी स्ट्रेस के.
स्कोर को लेवल अप कैसे करें
अगर गलती से स्कोर कम हो गया है या तुम अभी शुरुआत कर रहे हो, तो डरो मत कमबैक हमेशा पॉसिबल है. इस सिचुएशन से बचने का बेस्ट तरीका है फाइनेंसियल डिसिप्लिन को अपनाना. अपनी क्रेडिट लिमिट का सिर्फ 30% ही इस्तेमाल करो (मतलब अगर लिमिट 1 लाख है, तो 30 हजार से ऊपर मत जाओ). अपनी ईएमआई के लिए हमेशा ऑटो पे ऑन रखो ताकि तुम कभी अपनी डेडलाइन मिस न करो. भूलने की आदत को टेक्नोलॉजी से ठीक करो, भाई! कम ऑनन
पुराने क्रेडिट कार्ड्स को कभी बंद करने की गलती मत करना क्योंकि वे तुम्हारी क्रेडिट ऐज बढ़ाते हैं, जो सिबिल के लिए बहुत पॉजिटिव बात है. साथ ही, हर महीने अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करो ताकि कोई टेक्निकल ग्लिच या गलत एंट्री तुम्हारा स्कोर न बिगाड़ दे. अगर तुम इन चीजों का ध्यान रखते हो और कंसिस्टेंट रहते हो, तो तुम्हारा सिबिल स्कोर हमेशा लेवल अप रहेगा. फिर तुम आसानी से अपने बड़े सपनों चाहे वो वर्ल्ड टूर हो या स्टार्टअप के लिए लोन, ले पाओगे और लाइफ में सही मायने में स्ले करोगे.
mental health: सांसें तेज, दिल की धड़कन बेकाबू..क्या है ये panic attack ?
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/03/3a4afcdf-a641-4476-8ec9-e19eb54ac249-2026-02-03-13-01-00.png)