kabeer upadhyay profile imagekabeer upadhyay

रिजेक्शन, संन्यास और फिर एक 'नमक' भरा मोड़! दिल्ली की गलियों से ओशो आश्रम तक, कैसे एक अनकन्वेंशनल आवाज़ ने बॉलीवुड के सुरों की परिभाषा बदल दी? जानिए रेखा भारद्वाज के लेजेंड बनने की अनसुनी दास्तां.

WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.51.12 PM

ये ऐसी वैसी कहानी नहीं है ब्रो, ये स्टोरी है बॉलीवुड music के एक बड़े canon event की. सीन है मुंबई के एक म्यूजिक स्टूडियो का. माइक के सामने खड़ी है एक लेजन्डेरी सिंगर पर यहां वाइब थोड़ी ऑफ है. सिंगर की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं. वो म्यूजिक डायरेक्टर के सामने प्लीड कर रही है. 

according to her, ये गाना बहुत ज्यादा बोल्ड है, उनकी इमेज से एकदम opposite.

म्यूजिक डायरेक्टर ने कोई motivational स्पीच नहीं दी. उन्होंने बस अपना फोन निकाला और एक रिकॉर्डिंग प्ले की.. ये रिकॉर्डिंग थी उसी सिंगर की, जिसमें वो ये गाना गुनगुना रही थी. म्यूजिक डायरेक्टर ने secretly इसे रिकार्ड कर लिया था.

उस म्यूजिक डायरेक्टर ने बस इतना कहा कि जब तुम माइक के सामने हो, तो पूरी दुनिया को भूल जाओ.
अब हमारी सिंगर आंख बंद करती है और गाना शुरू करती है....ज़बां पे लागा, लागा रे..... एण्ड रेस्ट इस हिस्ट्री....

इस एक मोमेंट ने female प्लैबैक singing की definition ही चेंज कर दी. लेकिन ये स्टोरी इस मोमेंट की नहीं है. ये कहानी उस tomboy की है, जो दिल्ली की सड़कों पर अपनी ही धुन में घूमती थी. जिसने 4 साल की उम्र से गुनगुनाना शुरू कर दिया था.

वो सिंगर जिसकी आवाज़ सुनकर, ग़ज़ल singing के एक लेजन्ड ने बोला था, इसमें चमक नहीं है. वो सिंगर जिसने बीच करियर में संन्यास ले लिया. she is the one, जिसे गुलज़ार प्यार से अपनी फरीदा खानम कहते हैं.

कैसे शुरू हुई रेखा की म्यूजिकल जर्नी

इस कहानी की शुरुआत होती है 1964 से.

दिल्ली के पहाड़गंज का एक बड़ा परिवार. रेखा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं. उनके पापा एक हार्डकोर म्यूजिक fan थे. हालात की वजह से खुद भले ही संगीत नहीं सीख पाए, लेकिन अपने घर को म्यूजिक स्कूल ज़रूर बनाया.

हर महीने उनके घर में एक महफ़िल तो मैन्डटरी होती ही थी. मतलब ये ऐसा घर था जहां म्यूजिक बैकग्राउंड noise नहीं, एक कल्चर था. 

उनकी म्यूज़िकल जर्नी शुरू हुई उनकी बड़ी बहन उषा के साथ.

उषा खुद म्यूजिक की स्टूडेंट थी और हर सुबह 4:30 बजे रियाज़ करती थी. रेखा की गुड मॉर्निंग सालों तक तानपुरे और रागों के साथ होती रही. just like her elder sister, 12 साल की age में उन्होंने भी गंधर्व विश्वविद्यालय में admission लिया. और यहीं से शुरू हुई उनकी classical music की फॉर्मल training. 

लेकिन इस जर्नी का असली गेम चेंजर मोमेंट आया, नवंबर 1982 में. जब उनकी मुलाकात हुई पंडित अमरनाथ से. पंडित अमरनाथ इंदौर घराने के लेजेंड उस्ताद आमिर खान साहब के सबसे close स्टूडेंट थे. पंडित अमरनाथ रेखा के गुरु बने. रेखा ने इनसे ही संगीत की सारी बारीकियां सीखी और यही उनकी बेस voice का फाउंडेशन बना. 

WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.51.12 PM (1)

आता है साल 1984. जगह है du का हिन्दू कॉलेज. रेखा अपने कॉलेज टाइम में tomboy थीं और अपने सर्कल की गैंग लीडर भी.

इस म्यूजिक queen का विशाल भारद्वाज से पहला interaction कॉलेज में ही हुआ. विशाल उनसे जूनियर थे. वो उस समय cricketer बनना चाहते थे, म्यूजिक तो उनका साइड हसल था. कॉलेज के फाउंडेशन डे के एक प्रोग्राम में दोनों की पहली मुलाकात हुई. फिर होती ही रही.

दिल्ली की सर्दियों में स्कूटर राइड्स, जामुन के पेड़ों के नीचे डीप डिस्कशन्स और बीच-बीच में धुनों पर आर्गुमेंट्स का सिलसिला, शादी तक जा पहुंचा. 1991 में दोनों ने शादी कर ली.

 रेखा के influence की वजह से विशाल ने म्यूजिक को seriously लेना स्टार्ट कर दिया था. इसी में करियर pursue करने के लिए, विशाल और रेखा दोनों मुंबई शिफ्ट हुए. यहीं से स्टार्ट हुआ असली स्ट्रगल. विशाल तो जाते ही filmmaking और म्यूजिक direction में बिज़ी हो गए, रेखा के लिए उतना ईज़ी नहीं था. 

90s का बॉलीवुड म्यूजिक एक pre-decided फॉर्मूले पर चलता था.

उस समय का एक unspoken रूल था कि female प्लैबैक singing के लिए पतली और ऊंची पिच वाली आवाज mandatory होना चाहिए. जो आवाज़ें इससे अलग थीं, उन्हें सीधा कह दिया जाता था ये फिल्मी नहीं है.

WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.51.12 PM (3)

अनुराधा पौडवाल, अल्का यागनिक, कविता कृष्णमूर्ति का डॉमिनेशन पूरे बॉलीवुड पर था. रेखा की आवाज़ इस सिस्टम के लिए एक glitch थी. उनकी आवाज़ गहरी, थोड़ी भारी और huski थी. इसे उस टाइम के स्टैन्डर्ड के according unconventional माना गया. एक तरह से इंडस्ट्री ने उन्हें collectively swipe-left कर दिया था. 

ये रेखा के लिए टफ टाइम था. during this टाइम उन्होंने कई serials के लिए गाने गाए. इसमें शामिल थे ‘दाने अनार के’, ‘गुब्बारे’ और ‘हम पंछी एक चाल के’ जैसे serial. इसी बीच उन्हें गजल गायकी के लेजेन्ड जगजीत सिंह से मिलने का चांस मिला.

जगजीत सिंह ने उन्हें कुछ सुनाने को कहा, रेखा ने गाया भी. सुनने के बाद जगजीत सिंह ने कहा कि उनके सुर और ताल तो एकदम परफेक्ट हैं, लेकिन उनकी आवाज में चमक नहीं है. ये सुनने के बाद रेखा काफी टूट गई थीं. अपने घर आते हुए पूरे रास्ते वो सिर्फ रोते हुए आई थीं. इस incident के बाद उन्होंने मान लिया था कि उनकी आवाज़ फिल्मों के लिए नहीं बनी है.. 

उधर विशाल का करियर धीरे-धीरे पेस पकड़ रहा था. फौजी, संशोधन जैसी फिल्मों में उन्होंने as a music director काम किया. लेकिन उन्हें एस्टैब्लिश किया फिल्म ‘माचिस’ ने. इस फिल्म के कुछ गाने तो कल्ट classic बने. जैसे छोड़ आए हम वो गलियां, चप्पा चप्पा चरखा चले. इसी फिल्म की making के वक्त एक मीटिंग में गुलज़ार ने रेखा से कुछ गाने के लिए बोला.

उन्हें रेखा की आवाज़ ने काफी इम्प्रेस किया और उन्होंने रेखा से वादा किया कि वो उनकी पहली एलबम के लिए लिखेंगे. meanwhile गुलज़ार ने कुछ ग़ज़लें लिखीं और विशाल को काम मिला उसका म्यूजिक देने का. originally इसे फरीदा खानम को गाना था बट due टू सम circumstances वो नहीं आ पाईं.

लंबे इंतज़ार के बाद जब विशाल ने गुलज़ार से बात की तो गुलज़ार ने बोला ये गज़ले ‘उनकी फरीदा ख़ानम’ गायेंगी. विशाल ने पूछा कौन? तो उन्होंने रेखा का नाम लिया. लेकिन फिर विशाल और गुलज़ार दोनों बिज़ी हुए और ये प्रोजेक्ट काफी delay हो गया. 

इसी बीच रेखा ने फिल्म ‘चाची 420’ के लिए ‘एक वो दिन भी थे’ गाया, जिससे उनका बॉलीवुड में debut हुआ. इसके बाद godmother और जहां तुम ले चलो जैसी फिल्मों के लिए भी उन्होंने गाने गाए but इससे उन्हें recognition नहीं मिली. रेखा इन सबसे काफी अपसेट हो गई थीं.

रेखा को इंडस्ट्री से बैक टू बैक रिजेक्शन मिल रहे थे.

बाहर की दुनिया उन्हें सिर्फ विशाल की वाइफ के लेबल से जानती थी. इन सबने उन्हें मेंटली exhaust कर दिया. उन्हें लगता था उनकी खुद की कोई identity ही नहीं है. फिर 2002 में आया उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट.

फरवरी में वो सब कुछ छोड़कर पुणे के ओशो आश्रम चली गई. संन्यास ले लिया और अपनी spiritual जर्नी शुरू की. यहां उन्होंने सूफी वर्लिंग और ज़िकरा सीखा. खुद रेखा के अकॉर्डिंग इसकी प्रैक्टिस से उनके अंदर की insecurity काफी कम हुई. इसी दौरान उन्हें नया नाम मिला: अज़ीज़ा यानि ईश्वर की प्रिय. इस आश्रम के एपिसोड के बाद रेखा की लाइफ का वर्ज़न 2.0 शुरू हुआ. 

WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.51.12 PM (4)

गुलज़ार ने रेखा से 1993 में जो वादा किया था, वो 2004 में जाकर fulfill हुआ.

एलबम आई ‘इश्का इश्का’. ये काफी हिट एलबम थी, इसका एक गाना ‘चिंगारी-चिंगारी’ तो एकदम कमाल था. लेकिन रेखा को जिस popularity का इंतज़ार था वो मिली 2006 में.

विशाल अक्सर अपने गानों पर रेखा का फीडबैक लेते है. एक बार ऐसे ही उन्होंने एक गाने के लिरिक्स रेखा को सुनाए, धुन भी सुनाई और गाने को कहा. रेखा ने अपने ही अन्दाज़ में गाया. विशाल was so impressed कि उन्होंने डिसाइड किया ये गाना रेखा ही गायेंगी. उन्होंने फिर से उन्हें गाने को कहा और अपने फोन में इसे रिकार्ड कर लिया. 

पहले तो रेखा ने हां कह दिया, लेकिन जब उन्होंने पूरे गाने को सुना तो वो नर्वस हो गईं. ये गाना बहुत ज्यादा बोल्ड था, उनकी इमेज से एकदम opposite.

women's day: पिंक फ़िल्टर, 'girl boss' कोट्स और वो 24 घंटे का फ़ेमिनिज़्म

उन्होंने विशाल से इस गाने को न गाने का बहुत बोला लेकिन विशाल ने एक न सुनी. फाइनली विशाल और गुलज़ार के मनाने पर उन्होंने ये गाना गाने का decision लिया. इसकी रहर्सल के वक्त रेखा कई बार रोई भी. लेकिन फिर फाइनली ये गाना आया और 15 साल बाद रेखा को वो ओवरनाइट popularity मिली, जिसका उन्हें इंतज़ार था. 

फिल्म थी ‘ओंकारा’ और गाना था ‘नमक इश्क का’.

इस गाने ने धूम मचा दी थी. एक गाने ने बॉलीवुड के 50 साल से चले आ रहे रूल को तोड़ दिया. कि female playback singing के लिए पतली आवाज़ मैन्डटरी है. इस गाने के बाद पूरी इंडस्ट्री रेखा के साथ काम करना चाहती थी. ये रेखा की लाइफ का कैनन इवेंट था. इसके बाद शुरू हुआ उनका golden period, जिसमें उन्होंने अपने आप को किसी भी इमेज में नहीं बांधा. उन्होंने हर रेंज और genre के गानों में अपना dominance establish किया. 

उनकी रेंज इन गानों से clearly पता चलती है. 2009 में फिल्म ‘गुलाल’ का गाना राणा जी एक satirical फोक सॉन्ग था. उसी साल आया ए.आर. रहमान के साथ ‘ससुराल गेंदा फूल’, जो पॉप-फोक genre का मास्टरपीस था.

इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त रेखा का गला काफी खराब था. लेकिन रहमान ने insist किया कि इसे इसी आवाज़ के साथ रिकार्ड करेंगे. इसी गाने ने उन्हें उनका पहला filmfare अवॉर्ड दिलवाया.

dark side of gow-up: वजन घटाने के लिए ozempic लेने वाले छीन रहे हैं मरीज़ों का हक, कैसे?

2010 में ‘इश्किया’ का गाना बड़ी धीरे जली एक डीप क्लासिकल-सूफी experience था. यही वो गाना था, जिसके लिए उन्हे नैशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. 2011 में ‘डार्लिंग’ में उन्होंने रशियन फोक और बॉलीवुड का crazy मिक्स बनाया, जिसके लिए उन्हें उषा उत्थुप के साथ एक और filmfare अवॉर्ड मिला.

उनकी वर्सटैलिटी का असली फ्लेक्स 2012 में ‘फिर ले आया दिल’ के ज़रिए दिखा, जिसने गज़ल की गहराई को मॉडर्न सिनेमा में अमर कर दिया. 2013 में एक ही फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में कबीरा जैसे सूफी ट्रैक और ‘घाघरा’ जैसे हाई-एनर्जी डांस नंबर जैसे गाने देकर रेखा ने प्रूव किया कि वो हर ज़ोन में og हैं.

WhatsApp Image 2026-03-07 at 5.51.12 PM (2)

2014 में ‘हमरी अटरिया पे’ और ‘जगावे सारी रैना’ के through वो ठुमरी की क्लास वापस लाईं, तो हैप्पी एन्डिंग फिल्म के ‘मिलेया मिलेया’ में उनका एकदम फ्रेश मॉडर्न अंदाज़ दिखा.  हैदर का ‘आज के नाम’ तो एक करिश्माई अनुभव है.

lpg cylinder: क्या सच में किचन में नो-गैस सीन होने वाला है? ये दुख काहे खत्म नहीं होता है बे.......

रिकॉर्डिंग स्टूडियो और अवार्ड्स से दूर, रेखा की लाइफ एकदम नो-फिल्टर और ग्राउंडेड है. उन्हें कुकिंग का ज़बरदस्त शौक है और वो आज भी विशाल भारद्वाज के लिए अपने हाथों से सरसों का साग बनाना सबसे ज़्यादा एन्जॉय करती हैं.

आज भी वो रोज ढाई घंटे का रियाज़ करती हैं. रेखा अपने साड़ियों के कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं. वो भोपाल की आरुषि organisation से जुड़ी हैं, जहां वो regularly स्पेशल नीड्स वाले बच्चों के लिए प्रोग्राम करती हैं. 

रेखा ने घिसे-पिटे 'पतली आवाज़ वाले’ स्टैन्डर्ड को हमेशा के लिए तोड़ दिया. और इसी का नतीजा है कि आज हमारे पास शिल्पा राव, सोना महापात्रा और हर्षदीप कौर जैसी सिंगर्स हैं.

रेखा भारद्वाज की लेगेसी ये है कि उन्होंने अपनी अनकन्वेंशनल आवाज़ को अपनी weakness नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया और बॉलीवुड के साउंडस्केप को हमेशा के लिए बदल दिया.

smoking और junk food से भी ज़्यादा unhealthy है नॉर्मल सी लगने वाली ये आदत