sahreen profile imagesahreen

कई बार हमें लगता है कि यार मैं जिम भी जाता हूं, जंक फूड भी नहीं खाता, स्मोकिंग भी नहीं करता, फिर भी healty क्यों नहीं रहता? इसकी वजह डॉक्टर एक नॉर्मल आदत को बताते हैं, जो धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर पर असर डाल सकती है.

snacking img

आजकल फिट रहने के लिए लोग जिम जाते हैं, डाइट कंट्रोल करते हैं और जंक फूड से दूर रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक ऐसी आदत है जिसे ज़्यादातर लोग बिल्कुल नॉर्मल समझते हैं और बिना सोचे-समझे हर दिन करते हैं. हैरानी की बात ये है कि डॉक्टरों के मुताबिक यही आदत धीरे-धीरे कई serious बीमारी की वजह बन सकती है.

फेमस health expert eric berg का कहना है कि सबसे dangerous habit न तो smoking है, न ज़्यादा sugar intake करना है और न ही junk food खाना है. बल्कि, real problem है दिनभर बार-बार कुछ न कुछ खाते रहना, यानी लगातार snacking करना. 

इसे डॉक्टर eric berg सबसे dangerous lifestyle habit मानते हैं. उनके मुताबिक ये आदत कई health problems की वजह बन सकती है.

इससे बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ना, वजन बढ़ना और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.  एक वीडियो में eric berg कहते हैं कि ये एक ऐसी आदत है जिसे लोग अक्सर बिलकुल नॉर्मल और harmless मानते हैं.

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग बिना सोचे-समझे हर दिन खाने के बीच-बीच में कुछ न कुछ खाते रहते हैं, लेकिन इससे body में कई तरह की problems शुरू हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर, इससे पहले किन indian actress को मिला ये मौका

बार-बार खाने से क्या होता है?

habit
Photograph: (freepik)

डॉक्टर eric berg के मुताबिक जब कोई शख्स बार-बार कुछ खाता रहता है तो बॉडी में insulin levels लगातार high बना रहता है. इससे बॉडी को इंसुलिन कम करने का मौका नहीं मिलता. यही वजह है कि समय के साथ ब्लड शुगर बढ़ सकती है और fatty liver की problem हो सकती है और prediabetes का खतरा भी बढ़ सकता है.

हालांकि, डॉ. बर्ग के कुछ विचारों को लेकर मेडिकल दुनिया में कभी-कभी बहस भी होती है, लेकिन कई expert मानते हैं कि लगातार स्नैकिंग हेल्थ के लिए सही नहीं है. yoshinori abe ने भी बताया कि ये आदत शरीर के मेटाबॉलिज्म को affect कर सकती है.     

ये भी पढ़ें: badshah के गाने tateeree को 47 लाख लोगों ने देखा, फिर भी क्यों नहीं दिख रहा youtube पर?

मेटाबॉलिज्म को affect कर सकती है ये आदत

snacking imgs
Photograph: (freepik)

ubie health के co-founder और हेल्थ एक्सपर्ट yoshinori abe ने भी हाल ही में बताया कि ये आदत शरीर के मेटाबॉलिज्म को affect कर सकती है. उनके मुताबिक जब हम दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहते हैं तो शरीर में इंसुलिन का लेवल लगातार high बना रहता है.

इससे शरीर का फैट बर्न होना कम हो जाता है, बार-बार खाने की क्रेविंग बढ़ती है और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होने लगता है.  उन्होंने ये भी कहा कि उम्र बढ़ने के साथ, खासकर मिडिल एज में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से इस habit का असर और ज़्यादा दिखाई देने लगता है. 

ये भी पढ़ें: dark side of gow-up: वजन घटाने के लिए ozempic लेने वाले छीन रहे हैं मरीज़ों का हक, कैसे?

इंसुलिन लगातार एक्टिव रहता है

आबे के मुताबिक हर बार जब हम कुछ खाते हैं तो शरीर इंसुलिन रिलीज़ करता है, जिसका काम ब्लड में मौजूद ग्लूकोज को cells तक पहुंचाना होता है, लेकिन अगर बार-बार खाना खाया जाए तो इंसुलिन लगातार एक्टिव रहता है और शरीर फैट बर्निंग मोड में नहीं जा पाता.

इससे शरीर में जमा चर्बी कम करना मुश्किल हो सकता है और ब्लड शुगर का बैलेंस भी बिगड़ सकता है. समय के साथ शरीर ग्लूकोज पर ज़्यादा डिपेंड हो जाता है.

इसका असर ये होता है कि लोगों को जल्दी-जल्दी भूख लगती है, खाने के थोड़ी देर बाद फिर क्रेविंग होने लगती है और ऐसा लगता है कि बिना कुछ खाए काम नहीं चल सकता. यही वजह है कि लोग फिर से स्नैकिंग करने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: women's day: पिंक फ़िल्टर, 'girl boss' कोट्स और वो 24 घंटे का फ़ेमिनिज़्म

sahreen profile imagesahreen
सहरीन ने 10+2 तक आर्ट्स साइड से पढ़ाई की. शुरुआत से ख़बरें देखना और पढ़ना पसंद था. वक्त के साथ यह पसंद और बढ़ी तो ग्रेजुएशन भी इसी फील्ड में (बैचलर्स जर्नलिजम एंड मास कम्युनिकेशन) किया. मीडिया को और अच्छे से जानने और समझने और खुद को इसी फील्ड के लिए तैयार करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया से PG Diplom in TV Journalism किया. इसी दौरान एबीपी न्यूज़ में मौका मिला तो वहां काम शुरू किया. इसी सफर को जारी रखते हुए TV9 भारतवर्ष में 2 साल बतौर sub-editor 2 साल हिंदी वेबसाइट पर काम किया. zingabad में सहरीन अपने मन की लिखने-पढ़ने और एक्सप्लोर करने के सपने को पूरा कर रही हैं.