दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ग्लैमरस फ़िल्म अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर के मंच पर खड़े होकर अवॉर्ड प्रेजेंट करना किसी भी एक्टर के लिए huge moment होता है.
मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज एकेडमी की ओर से इस साल oscars ceremony 15 मार्च 2026 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड के आइकॉनिक डॉल्बी थिएटर में होने जा रही है.
इस साल ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा दुनिया के इस सबसे बड़े फ़िल्म अवॉर्ड्स में जलवा बिखेरने जा रही हैं. 98th oscars ceremony के लिए एकेडमी ने नए presenters की लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है.
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टेज पर प्रेजेंटर बनने जा रही हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है. प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी ऑस्कर में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं, यानी उनका इस मंच से कनेक्शन नया नहीं है.
अब वो 10 साल बाद ग्लोबल स्टेज पर प्रेजेंटर के तौर पर वापसी करने जा रही हैं. इससे पहले वो 2016 में ऑस्कर में presenter बनी थीं. 2016 में प्रियंका ने टीवी सीरीज़ 'quantico' के जरिए हॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी.
ये भी पढ़ें: auqib nabi: j&k ka cricketer jisne ranji mein legends ki haalat kharab kar di | kaun hai woh | ep.2
इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
इसके अलावा 2021 में भी उन्होंने अपने husband और सिंगर-nick jonas के साथ मिलकर academy awards 2021 के नॉमिनेशन भी अनाउंस किए थे. प्रियंका इससे पहले golden globe awards और primetime emmy awards जैसे बड़े मंचों पर भी presenter रह चुकी हैं, जो उनके बढ़ते global influence को दिखाता है.
इस बार वो हॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे robert downey jr. और anne hathaway के साथ स्टेज शेयर करती नजर आएंगी. प्रियंका ने ये जानकारी instagram पर भी शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'the 2026 academy awards' वो सेरेमनी में विनर्स को अवॉर्ड देती नजर आएंगी.
सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं उनसे पहले भी इंडियन एक्ट्रेसेस को ऑस्कर के मंच पर यह मौका मिला है. जब कोई इंडियन स्टार इस मंच तक पहुंचता है तो वो सिर्फ अपनी नहीं बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा की मौजूदगी को ग्लोबल स्पॉटलाइट में ले आता है.
2023 में deepika padukone ने ऑस्कर सेरेमनी में विनर्स को अवॉर्ड दिए थे. यानी वो साल 2023 में अवॉर्ड सेरेमनी में presenter बनी थीं. ये वही साल था, जब rrr के गाने 'naatu naatu' ने best original song का ऑस्कर जीता था.
दीपिका पादुकोण ने emily blunt, samuel l. jackson, dwayne johnson, michael b. jordan, janelle monae, zoe saldana, jennifer connelly, riz ahmed और melissa mccarthy जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ मंच शेयर किया था.
persis khambatta पहली इंडियन एक्ट्रेस जो बनी थीं oscar presenter
इसके पहले भी इंडियन एक्ट्रेस इस ग्लोबल मंच पर ऑस्कर प्रेजेंटर बन चुकी हैं. इनमें सबसे पहला नाम persis khambatta का है, जिन्होंने 1980 में oscar ceremony के दौरान एक्टर william shatner के साथ मिलकर अवॉर्ड पेश किया था.
उन्होंने best documentary feature के लिए best boy के प्रोड्यूसर ira wohl को और documentary short subject के लिए paul robeson: tribute to an artist के लिए saul j. turell को सम्मानित किया था.
ये भी पढ़ें: nepal election result | trump 'allow' india for russian oil, fire senator | zinternational | ep.16
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/07/persis-2026-03-07-11-26-32.jpg)
अभी तक पर्सिस खंबाटा, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ही ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर नज़र आई हैं. पर्सिस खंबाटा पहली ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ये मौका पहली बार मिला था.
इस साल की बात करें तो ऑस्कर 2026 में कई और बड़े स्टार्स भी presenters के तौर पर नजर आएंगे, जिनमें will arnett, paul mescal और gwyneth paltrow शामिल हैं.
इससे पहले presenters में adrien brody, javier bardem, chris evans, demi moore, kumail nanjiani और zoe saldana जैसे नाम भी शामिल हैं. वहीं अवॉर्ड सीज़न में इस बार सबसे ज्यादा sinners की चर्चा हो रही है, जिसे ryan coogler ने डायरेक्ट किया है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/03/sinners-2026-03-03-12-44-00.jpg)
इस फ़िल्म ने 16 nominations हासिल कर ऑस्कर इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने का रिकॉर्ड बना दिया, जिससे उसने all about eve, titanic और la la land के 14-14 नॉमिनेशन वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
hamnet, sentimental value, one battle after another और frankenstein भी कई अवॉर्ड्स के लिए मज़बूत दावेदार मानी जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: t20 world cup फ़ाइनल की तैयारी, रूस से तेल खरीदने के लिए usa ने दी india को छूट! जानें 6 मार्च की top news
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में एक्शन-थ्रिलर the bluff में नजर आई थीं, जो amazon prime video पर अवेलेबल है.
आने वाले समय में वो डायरेक्टर s. s. rajamouli की फ़िल्म 'वाराणसी' में mahesh babu और prithviraj sukumaran के साथ नजर आएंगी, जिसमें वो mandakini का किरदार निभाएंगी.
ये फ़िल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होने वाली है. इसके साथ ही प्रियंका का telugu cinema debut भी होगा. इसके अलावा सीरीज़ citadel का दूसरा सीज़न भी उनकी पाइपलाइन में है.
ये भी पढ़ें: pan card: कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रहा कोई 'सीक्रेट' loan? ऐसे करें चेक
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/03/07/actress-2026-03-07-11-53-20.jpg)