इंडियन रैपर badshah एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं. उनके नए हरियाणवी गाने 'tateeree' को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. आरोप है कि उनके गाने की कुछ लिरिक्स में अश्लील और offensive words हैं, जो महिलाओं की इमेज को गलत तरीके से दिखाते हैं.
1 मार्च को ये गाना रिलीज़ हुआ. इसके बाद से ही लगातार गाने की लिरिक्स को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे और एक्शन लिए जाने की शिकायतें की जा रही थीं.
'tateeree' हरियाणवी हिप-हॉप ट्रैक में badshah के साथ सिंगर simran jaglan ने भी आवाज दी है. गाने के लिरिक्स badshah ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक hiten ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है.
इसका म्यूजिक वीडियो mahi sandhu और joban sandhu ने डायरेक्ट किया है. गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को डांस करते हुए दिखाया गया है और कुछ सीन हरियाणा रोडवेज की बस पर शूट किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: nepal election result | trump 'allow' india for russian oil, fire senator | zinternational | ep.16
महिला आयोग ने बादशाह को भेजा समन
इस गाने के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे. शिकायत मिलने के बाद haryana state commission for women की ओर से भी बादशाह को समन भी भेजा जा चुका है. महिला आयोग ने इस मामले पर खुद संज्ञान लिया और 13 मार्च को हरियाणा के पानीपत में सुनवाई तय की.
आयोग का कहना है कि गाने की language का women और youth पर गलत असर पड़ सकता है. इसलिए मामले की जांच ज़रूरी है. महिला आयोग की अध्यक्ष renu bhatia के मुताबिक, उन्हें कई लोगों से शिकायत मिली थी कि इस गाने की lyrics महिलाओं को objectify करते हैं और minors पर भी गलत effect डाल सकते हैं. इसी वजह से आयोग ने official action शुरू किया.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/07/badshah-new-song-2026-03-07-13-07-57.jpg)
नोटिस में badshah को main party बनाया गया है. बादशाह के गाने के खिलाफ 'nari tu narayani utthan samiti' की अध्यक्ष savita arya और 'shiv aarti india foundation' के डायरेक्टर shiv kumar की ओर से दी गई थीं. उनका कहना है कि गाने में ऐसे words और expression हैं, जो social और moral boundaries को पार करते हैं. उन्होंने प्रशासन से इस गाने की जांच करने और ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: auqib nabi: j&k ka cricketer jisne ranji mein legends ki haalat kharab kar di | kaun hai woh | ep.2
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में fir दर्ज
इस मामले में पंचकूला में पुलिस केस भी दर्ज हो गया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक social worker की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में fir दर्ज की गई है.
पुलिस का कहना है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो दोनों में ऐसा कंटेंट है, जो गलत message दे सकता है. ये गाना badshah के official youtube channel पर रिलीज़ हुआ था और रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 47 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल गए. हालांकि, अब इस गाने का वीडियो उनके चैनल पर unavailable हो गया है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/07/badshah-2026-03-07-13-12-12.jpg)
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी बादशाह के गाने को लेकर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह के गाने हरियाणा की संस्कृति को खराब करते हैं और ऐसे कंटेंट को स्वीकार नहीं किया जा सकता.
गाने में जिस तरह से स्कूल की लड़कियों को दिखाया गया है और जो लिरिक्स इस्तेमाल किए गए हैं, वो बहुत objectionable हैं. उनके मुताबिक, “इस तरह का गाना हरियाणा की संस्कृति को गिराने वाला है और ये बिल्कुल भी सही नहीं है.
ये भी पढ़ें: oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर, इससे पहले किन indian actress को मिला ये मौका
महिला आयोग की अध्यक्ष ने उठाए सवाल
इस कंट्रोवर्सी के बाद ये सवाल भी उठने लगे हैं कि इतना controversial content बिना किसी रोक-टोक के कैसे रिलीज़ हो गया. महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया पहले central board of film certification (CBFC) की मेंबर भी रह चुकी हैं. उन्होंने कहा कि ये समझना भी ज़रूरी है कि ऐसे लिरिक्स सेंसर या रेगुलेशन के प्रोसेस से कैसे गुजर जाते हैं, खासकर तब जब उनका असर society और culture पर पड़ सकता है.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
Badshah picturised a song called “Tateeree” in which girls are portrayed as school-going students.
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) March 6, 2026
In the first frame, a group of schoolgirls is shown dancing.
In the next frame, Badshah appears and sings, “Aaya Badshah doli chadhane, in sabki ghodi banane.”
I’ll say it again,… pic.twitter.com/3ID18sDGPH
एक सोशल मीडिया यूज़र ने गाने का ट्रेलर शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'बादशाह ने 'tateeree' गाना बनाया, जिसमें कुछ लड़कियों को स्कूल गर्ल के रूप में दिखाया गया है. first frame में school girls का एक group डांस करते दिखाई देता है.
फिर अगले फ्रेम में बादशाह आते हैं और गाते हैं.' यहां उन्होंने विवादित लिरिक्स का ज़िक्र किया. यूज़र ने आगे लिखा- 'मैं फिर से कहूंगा, बमबारी के दौरान आधी रात को ईरान में मौजूद एक महिला, पुरुषों से घिरी भारत की एक महिला के मुकाबले ज़्यादा safe है.' इस तरह कई और यूज़र ने भी बादशाह के इस गाने पर नाराज़गी ज़ाहिर की है.
ये भी पढ़ें: women's day: पिंक फ़िल्टर, 'girl boss' कोट्स और वो 24 घंटे का फ़ेमिनिज़्म
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/03/07/badshah-new-song-2026-03-07-13-07-57.jpg)