सुबह उठते ही फोन चेक करना और आपके partner के good morning baby मैसेज की जगह price hike का नोटिफिकेशन मिल जाना... ब्रो, ये तो एकदम पर्सनल अटैक जैसा फील होता है!
अगर आप सोच रहे थे कि 2026 में लाइफ थोड़ी sorted और chill रहेगी, तो 7 मार्च की सुबह ने सबका moye moye कर दिया है.
पूरे देश में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है. 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अब 60rs महंगा हो गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर तो सीधा 115rs का फटका लगा है.
लेकिन बात सिर्फ पैसों की ही नहीं है. सोशल मीडिया और न्यूज़ गलियारों में एक डर और फैल रहा है, और वो है shortage का.
क्या वाकई india में खाना पकाने वाली गैस खत्म होने वाली है?
क्या मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से हमारे घरों के चूल्हे ठंडे पड़ जाएंगे?
guyssss बिना किसी unnecessary drama इस पूरी सिचुएशन का रिएलिटी चेक करते हैं.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/07/whisk_236115e5d082792b4454e4b4bdf90932dr-2026-03-07-14-54-32.jpeg)
क्यों मचा है सप्लाई चेन में बवाल?
सबसे पहले ये समझते हैं कि डर का असली विलेन है कौन. दरअसल, india अपनी ज़रूरत की लगभग दो-तिहाई lpg बाहर से मंगाता है और इसका बड़ा हिस्सा आता है मिडिल ईस्ट से.
आजकल वहां जो जिओ-पॉलिटिकल टेंशन चल रही है, उसकी वजह से strait of hormuz जैसे क्रिटिकल रास्तों पर खतरा मंडरा रहा है. ये वो रास्ता है जहां से दुनिया का बहुत सारा तेल और गैस गुज़रता है.
अगर वहां कोई पंगा होता है, तो शिपमेंट रुक सकती है. इसी वजह से लोग पैनिक कर रहे हैं कि कहीं सप्लाई चेन क्रैश न हो जाए. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है!
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/07/whisk_4afe1648a54ab6eab7243ea798daa912dr-2026-03-07-15-03-13.jpeg)
सरकार और officials ने साफ़ कहा है कि पैनिक करने की कोई ज़रूरत नहीं है. हमारे पास अभी sufficient reserves मौजूद हैं जो इमिडिएट डिमांड को पूरा कर सकते हैं. तो अगर आप स्टॉक करने की सोच रहे हैं, तो guysssss होल्ड योर हॉर्सेज, क्योंकि फिलहाल ग्राउंड पर कोई किल्लत नहीं है.
ये भी पढ़ें: cibil score: वो 'भूत' जिससे सब डरते हैं, पर असल में आपकी financial freedom की चाबी है!
रिफ़ाइनरियों को सख्त आदेश और us से दोस्ती
govt इस सिचुएशन को लेकर बिल्कुल भी casual नहीं है. उन्होंने पहले ही अपना बैकअप प्लान एक्टिवेट कर दिया है.
इसे आप तीन बड़े स्टेप्स में समझ सकते हैं:
प्रायोरिटी मोड ऑन: सरकार ने देश की सभी रिफाइनरियों को कड़े instruction दिए हैं कि वे इंडस्ट्रियल काम छोड़कर पहले कुकिंग गैस के प्रोडक्शन पर ध्यान दें. यानी प्रोपेन और ब्यूटेन, जो एलपीजी बनाने के मेन इंग्रीडिएंट्स हैं, उन्हें अब पेट्रोकेमिकल बनाने के बजाय सीधे आपके सिलेंडर में भरा जाएगा.
us के साथ नया कोलैब: मिडिल ईस्ट पर अपनी dependence कम करने के लिए भारत ने अमेरिका के साथ एक तगड़ा इंपोर्ट एग्रीमेंट किया है. 2026 में हम करीब 2.2 मिलियन टन एलपीजी अमेरिका से मंगवाएंगे. ये वैसा ही है जैसे हम अपने रिस्क को कम करने के लिए पोर्टफोलियो को 'डाइवर्सिफाई' करते हैं.
कड़ी निगरानी: सप्लाई चेन पर 24/7 नज़र रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की 'ब्लैक मार्केटिंग' या आर्टिफीशियल कमी को रोका जा सके.
ये भी पढ़ें: dark side of gow-up: वजन घटाने के लिए ozempic लेने वाले छीन रहे हैं मरीज़ों का हक, कैसे?
india दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी इंपोर्टर है. पिछले साल हमने 33.15 मिलियन मीट्रिक टन गैस फूंक डाली!
इतनी बड़ी डिमांड को मैनेज करना कोई बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन सरकार ने क्लियर कर दिया है कि भले ही ग्लोबल लेवल पर स्ट्रेस हो, भारत के किचन में गैस की सप्लाई smooth ही रहेगी.
ये भी पढ़ें: badshah के गाने tateeree को 47 लाख लोगों ने देखा, फिर भी क्यों नहीं दिख रहा youtube पर?
कीमतें बढ़ना certainly मिडिल क्लास की जेब पर अटैक है, लेकिन गैस की कमी का डर फिलहाल सिर्फ एक अफवाह ही नज़र आ रहा है. इसलिए, अपनी फेवरेट डिश बनाने का प्लान कैंसिल करने की कोई ज़रूरत नहीं है.
तो बात सीधी है, दिक्कत कीमतें दे सकती हैं, किल्लत नहीं. अफवाहों से दूर रहें और अपनी बिरयानी पर ध्यान दें. क्योंकि 'देख रहा है न बिनोद... कैसे गैस खत्म होने की अफवाह फैलाकर सबको डराया जा रहा है'.
ये भी पढ़ें: women's day: पिंक फ़िल्टर, 'girl boss' कोट्स और वो 24 घंटे का फ़ेमिनिज़्म
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/03/07/whisk_6a6080b8f9ad577a5364c7909fffe90adr-2026-03-07-15-00-19.jpeg)