sarvajeet singh profile imagesarvajeet singh

hollywood की मूवी speak no evil अगर आपने नहीं देखी तो ये वाली स्टोरी पढ़ने के बाद ज़रूर देख डालेंगे. यकीन न हो तो एक बार पढ़कर देख लो. और हां underrated फ़िल्में ढूंढ रहे हैं तो ज़रूर पढ़ लीजिए.

speak no evil review

आप जब फिल्म देखने जाते हो तो बेसिकली आप फिल्म को देखते हो. लेकिन सोचो अगर फिल्म ही आपको देखने लगे? उस पल आप अपने आप awkward हो जाओगे न? और uncomfortable भी. ऐसी ही एक मूवी है speak no evil.ये फिल्म सिर्फ डराती नहीं है. ब्रेन-सेल्स में घुस जाती है और फिर वहीं बैठकर feel कराती है कि हां, मैं तुम्हें देख रही हूं.

ये फ़िल्म underrated है. ये वो content है जिसे कम लोगों ने देखा होगा. लेकिन जिन्होंने देख लिया, उनके दिमाग से निकलता नहीं. जैसे कोई बात जो कही नहीं गई, लेकिन समझ आ गई. आपने 'धुरंधर' और 'अवतार' जैसी फिल्में देखी होंगी. वहां सब कुछ लाउड है. कलरफ़ुल है. हीरो है. सीटियां हैं. सब कुछ इतना on the nose होता है कि सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ती. स्क्रीन खुद बता देती है. अब खुश हो जाओ. अब डर जाओ. अब ताली बजाओ.

इसमें ऐसा कुछ भी नहीं मिलेगा. न अचानक से आने वाला लाउड bgm. न कैमरा झटके से मुंह पर आएगा. भूत-वूत भी नहीं है. ये फिल्म शांति से आपकी कमज़ोरी पकड़ती है. और फिर धीरे-धीरे वहीं चुभती है, जहां आप सबसे ज्यादा uncomfortable फील करते हो.

ये राज़ या कॉन्ज्यूरिंग टाइप हॉरर नहीं है. इसमें कोई जंप स्केयर नहीं है. इसे देखने के लिए पेशेंस चाहिए. और ऐसा पेशेंस कि फिल्म उसका पोस्टमॉर्टम कर दे. ये परेशान करती है. चिढ़ाती है. कई बार आप रिमोट उठाकर सोचोगे, यार बंद ही कर देता हूं.

लेकिन ये फ़ीलिंग सिर्फ पहले 10 मिनट की है. अगर आपने वो पार कर लिए, तो समझ लो आपने किसी पुरानी दारू का पहला घूंट ले लिया है. पहले हल्की सी सरसराहट. फिर थोड़ी गर्माहट. और फिर आखिर तक पहुंचते-पहुंचते .....

germany asus-acer laptop ban: जर्मनी ने क्यों बैन किया asus-acer का pc? nokia से क्या है कनेक्शन

फिल्म किस बारे में है?

सच बताऊं तो शुरुआत में आपका दिमाग बोलेगा, सब कुछ तो नॉर्मल है. एक प्यारी सी फैमिली है. छुट्टियां मनानी हैं. शहर से बाहर जाना है. वहां नए लोग मिलेंगे. नई दोस्ती होगी. वो वाली दोस्ती, जो फोटो में बहुत क्यूट लगती है. दो परिवार मिलते हैं. बातें होती हैं. हंसी मज़ाक. साथ घूमना. बच्चों के साथ खेलना. खाना-पीना.

मतलब वो सारी चीज़ें, जो हमें सिखाई जाती हैं. कि यही सभ्य समाज है. सब कुछ इतना सही लगने लगता है कि दिमाग में alarm बजने लगता है- वही too good to be true वाला. 'स्पीक नो ईविल' का गेम यही है. ये गड़बड़ी को सीधे नहीं दिखाती. ये उसे धीरे-धीरे unpack करती है.

james mcavoy movie
speak no evil Photograph: (imdb)

क्यों special है speal no evil?

जैसे-जैसे फ़िल्म के कैरेक्टर्स अनकंफ़र्टेबल होते हैं, वैसे-वैसे आप भी. उनका पसीना आपका पसीना बन जाता है. उनकी चुप्पी आपकी चुप्पी बन जाती है. और यहीं ये फिल्म आईना दिखाती है.

  • सच बताना ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा न.... बहुत बार.....कुछ गलत लगता है. पेट में हल्की ऐंठन. दिल बोलता है ये ठीक नहीं है. लेकिन मुंह नहीं खुलता. क्यों? क्योंकि डर लगता है कि सामने वाला हमें अजीब समझ लेगा. रूड समझ लेगा. ओवर-रिएक्टिंग समझ लेगा.
  • फिल्म में एक ऐसा ही सीन है, जहां जेम्स मैक्वॉय का कैरेक्टर प्रेशर डालकर अपने दोस्त की वाइफ को हंस का मीट खिलाता है. दोस्त की वाइफ ने ऐसा अपनी जिंदगी में कभी नहीं किया होता है लेकिन वो अपने उसूलों को ताक पर रखकर उसे खाती है. क्योंकि वो डर रही होती है कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो सामने वाला बुरा मान जाएगा. मीट खाती एक्ट्रेस का सोशल प्रेशर ऑडियंस को भी फील होता है.
  • फ़िल्म पूछती है क्या हम सिर्फ़ इसलिए चुप रहते हैं क्योंकि हमें अच्छा दिखना है? क्या हम अपनी safety, अपने बच्चों, अपनी लिमिट्स से ज्यादा social etiquette को इम्पॉर्टेंस देते हैं?
  • जेम्स मैक्वॉय और स्कॉट मैकन्येरी यहां कोई बड़े-बड़े डायलॉग नहीं मारते. ये ऐसे लोग लगते हैं जिन्हें आपने असल जिंदगी में देखा है. और यही बात इन्हें खतरनाक बनाती है. क्योंकि जब कोई बहुत अजीब होता है, तो हम अलर्ट हो जाते हैं. लेकिन जब कोई बहुत नॉर्मल लगता है, तो हम गार्ड डाउन कर देते हैं. फिल्म यहीं खेल जाती है.
  • यहां ओवरड्रामा नहीं है. कोई heroism नहीं है. बस खामोशी है. और ये खामोशी बहुत कुछ कह देती है. कई सीन ऐसे हैं जहां मिनटों तक कोई डायलॉग नहीं. लेकिन स्क्रीन आपको पकड़कर रखती है.

box office: रिकॉर्ड कलेक्शन के बावजूद क्या सिनेमा हॉल में मूवी देखना खत्म हो रहा है?

अंडररेटेड क्यों है ये फिल्म?

  • क्योंकि ये एंटरटेन नहीं करती. कम से कम उस तरह से नहीं जिसकी हमें आदत है. ये आपको खुश नहीं करती. डराकर राहत नहीं देती. और खाली नहीं छोड़ती. इसीलिए बहुत लोग इसे आधे में बंद कर देते हैं. और इसे बोरिंग भी बोलते होंगे. लेकिन असल में ये फिल्म साइकोलॉजिकल लेवल पर लिखी गई है.
  • इसे देखते वक्त पॉपकॉर्न की भूख मर जाती है. ये कम बोलती है. लेकिन जो बोलती है, वो अंदर जाकर बैठ जाता है. यही वजह है कि ये आज के इंस्टेंट एंटरटेनमेंट कल्चर से टकरा जाती है. जहां हर दस मिनट में कुछ बड़ा होना चाहिए. netflix का ऑटो-प्ले, marvel की क्विक विंस, या फिर वो horror जो हर पांच मिनट में जंप स्केयर डाल देता है. स्पीक नो एविल वहां खड़ी होकर बोलती है- रुको और फील करो.
  • अगर आपको गेट आउट या हेरिडिटरी जैसी फिल्में याद आती हैं, तो ये उन्हीं की फैमिली से है. फर्क बस इतना है कि यहां कोई आइकॉनिक सीन वायरल होने लायक नहीं है. न कोई डायलॉग जो मीम बन जाए. लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. ये फिल्म आपको वो satisfaction नहीं देती जो आम horror देता है. यहां डर आपके साथ बाहर निकलता है. थिएटर से. लैपटॉप बंद करने के बाद भी.

Social Media: एस्थेटिक या ऑथेंटिक? कैसा है सोशल मीडिया का बदलता चेहरा?

speak no evil किसे देखना चाहिए?

  • उन्हें, जिनको slow burn पसंद है. उन्हें, जो हॉरर को सिर्फ डर नहीं एक एक्सपीरियंस मानते हैं. उन्हें, जो चाहते हैं कि फ़िल्म खत्म होने के बाद भी कुछ दिमाग में चलता रहे.
  • अगर आप आसान सा डर ढूंढ रहे हैं तो ये फिल्म देखना सही चॉइस नहीं होगी. यहां हॉरर चिल्लाता नहीं घूरता है. और जो घूरता है वो हल्का नहीं होता. आज के टाइम में जहां सब कुछ एक्सप्लेन कर दिया जाता है. जहां हर सवाल का जवाब चाहिए. वहां स्पीक नो एविल आपको सवालों के साथ छोड़ देती है. बिना क्लोज़र. बिना कम्फ़र्ट.
  • ये फिल्म आपको खुद को समझने और परखने की बेचैनी देती है. राइटिंग के लिहाज से ये दिखाती है कि बिना शोर मचाए कितना कुछ कहा जा सकता है. 

और हां अगर ये सब सुनकर आप स्पीक नो एविल देखने का मूड बना चुके हो तो एक वॉर्निंग है. इसे देखने के बाद आपका दुनिया देखने का चश्मा थोड़ा डार्क हो सकता है. और शायद यही इसका सबसे स्केयरी पार्ट है.

कहां देख सकते हैं speak no evil?

ये फिल्म netflix पर है तो वहीं देख सकते हैं. 'वॉन्टेड' वाले जेम्स मैक्वॉय फ़िल्म की जान हैं. डायरेक्टर जेम्स वॉटकिन्स के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म को आपको बिना रुके देख लेना चाहिए.

upcoming hollywood releases: एक दिन, 4 बड़े ट्विस्ट, हॉलीवुड रेडी पर क्या आप हैं?

sarvajeet singh profile imagesarvajeet singh
abp news mein entertainment team ka hissa the, uske pehle quint hindi ke sath fact check karne ka punya kaam bhi kar chuke hain. is punya kaam se pehle news 18 mein the. ab zingabad ke sath full vibe set hai. yahan har voh chiz ek sath kar rahe hain jo pehle alag alag jagah par alag alag karte the. video shideo mein bhi dikhte rehte hain.