20 फ़रवरी को hollywood की 4 बड़ी फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं यानी बॉक्स ऑफ़िस पर क्लैश पक्का. इनमें आपको हॉरर, एक्शन, ड्रामा सभी कुछ देखने को मिलेगा.
दर्शकों के पास अलग-अलग टेस्ट की फिल्मों में से चुनने का मौका रहेगा. इस लिस्ट में psycho killer, i can only imagine 2, how to make a killing और the dreadful फिल्मों के नाम शामिल हैं.
1- how to make a killing:
इस फिल्म को john patton ford ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले वह emily the criminal बना चुके हैं, जिसमें aubrey plaza लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म की स्टार कास्ट में hlen powell, margaret qualley, ed harris शामिल हैं.
इनके साथ ही आपको इस फिल्म में Jessica henwick, zach woods, topher grace और raff law जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. यह एक वन-मैन कॉन्स्पिरेसी थ्रिलर है, जहां एक आदमी 7 अमीर लोगों के खिलाफ चालें चलता है, सिर्फ 28 बिलियन डॉलर की विरासत हथियाने के लिए.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/16/how-to-make-a-killing-2026-02-16-16-08-33.jpg)
Glen Powell फिल्म में बेकेट रेडफेलो का किरदार निभा रहे हैं, जो एक अमीर परिवार का वारिस है. फिल्म में वह अपनी ही फैमिली को टॉपल करने के लिए Margaret Qualley के साथ एक खतरनाक सीक्रेट डील करता है, ताकि कॉम्पिटिशन खत्म हो और पैसा उसी का हो जाए.ब्लू-कॉलर लाइफ जीने वाला Becket Redfellow अब अपनी विरासत वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. यह फिल्म kind hearts and coronets से इंस्पायर्ड है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का वर्किंग टाइटल पहले Huntington था.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार्स हो चुके हैं international
2- i can only imagine 2
20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली दूसरी फिल्म है i can only imagine 2... इसकीपहली फिल्म 2018 में आई थी. अब 8 साल बाद इसका यह सीक्वल हैप्पी एवर आफ्टर के बाद की उलझनों को दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन रास्ते में कई बार खुद ही फिसल जाता है.
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में आपको john michael finley, जो बार्ट मिलार्ड का किरदार निभा रहे हैं, madeline carroll, शैनन के रोल में हैं और dennis quaid आर्थर यानी बार्ट मिलार्ड के फादर के रोल में नजर आएंगे. /filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/16/i-can-only-imagine-2-2026-02-16-16-10-37.jpg)
i can only imagine 2 को andrew erwin और Jon Erwin ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म में आपको john michael के साथ milo ventimiglia, sophie skelton, arielle kebbel, trace adkins जैसे कई और एक्टर्स दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: दुबई हो या सिंगापुर, भोजपुरी स्टार्स का इंटरनेशनल स्वैग ऑन टॉप
3- psycho killer
horror-thriller फिल्म साइको किलर भी इसी दिन रिलीज़ होने जा रही है, जिसे gavin polone ने डायरेक्ट किया है. इस फ़िल्म की स्टार कास्ट में आपको dutchess cayetano, malcolm mcdowell, georgina campbell नजर आएंगे.
जहां dutchess cayetano ने एक फीमेल न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया है. वहीं georgina campbell आपको jane thorne के रोल में दिखेंगी. फिल्म में एक ऐसे सीरियल किलर की स्टोरी पर बनी है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/16/physco-killer-2026-02-16-16-13-01.jpg)
फिल्म में एक हाईवे पेट्रोल ऑफिसर jane thorne अपने पति की हत्या के बाद अपनी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल फैसला लेती है. यहां वह अपने पति की हत्या के लिए सिर्फ इंसाफ नहीं चाहती, बल्कि खुद कातिल को पकड़ने निकल पड़ती है.
फिल्म में सपोर्टिंग रोल्स में grace dove, logan miller और malcolm mcdowell भी नज़र आएंगे, जो कहानी को और ज़्यादा दमदार बनाते हैं. फिल्म को प्रोड्यूस roy lee, matt berenson, andrew kevin walker और arnon milchan ने किया है. ये फिल्म रिवेंज, माइंड गेम्स, साइको किलर का ऐसा कॉम्बो है, जो ऑडियंस को शुरू से आखिर तक बांधे रख सकता है.
ये भी पढ़ें: इस हॉलीवुड फिल्म के शूट में हुई थी हीरो की मौत
4- sophie turner की the dreadful
20 फ़रवरी को natasha kermani की डायरेक्टेड फिल्म the dreadful भी रिलीजी होने जा रही है. इस फिल्म में sophie turner, kit harington, marcia gay harden मेन रोल में दिखेंगे.
sophie turner इससे पहले game of thrones में नजर आई थीं. सपोर्टिंग रोल्स में catherine mcdonough, jonathan howard, laurence o'fuarain होंगे.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/16/the-dreadful-2026-02-16-16-13-57.jpg)
फिल्म की कहानी ऐन यानी sophie turner और उसकी सास मॉर्वेन यानी marcia के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों समाज से दूर, एकदम अकेली और मुश्किल ज़िंदगी जी रही होती हैं. लाइफ टफ है, रोज़ की सर्वाइवल ही सबसे बड़ा चैलेंज है, लेकिन तभी उनके अतीत से जुड़ा एक आदमी वापस आ जाता है.
उसकी एंट्री के साथ ही सब कुछ बदलने लगता है, जो ज़िंदगी अब तक चुपचाप चल रही थी, वो अचानक उलट-पुलट हो जाती है. एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होती हैं, जो ऐन की लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Movies Tragic Accident: फिल्म सेट में ब्लंडर, हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश, हीरो के साथ 3 की गई थी जान
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/hollywood-movies-2026-02-16-16-14-31.jpg)