लॉलीपॉप लागेलू “हेलो कौन”, “ईधर आने का नहीं”, “छलकत हमरो जवनिया... ये सिर्फ गाने नहीं, पूरे vibe हैं. भोजपुरी म्यूज़िक अब लोकल नहीं रहा, ये ग्लोबल प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री को देसी से डायरेक्ट दुनिया तक पहुंचा दिया है.
अब सिर्फ गाने ही नहीं, bhojpuri cinema भी विदेशों में रिलीज हो रही हैं. अमेरिका, कतर, नेपाल, फिजी जैसे देशों में जब कोई भोजपुरी फिल्म लगती है या किसी स्टार का लाइव शो होता है, तो वो सिर्फ इवेंट नहीं रहता, वो पूरा कम्यूनिटी फ़ेस्टिवल बन जाता है.
बाहर रहने वाले इंडियंस बड़ी तादाद में पहुंचते हैं, क्योंकि ये उनके लिए होम वाइब्स होती हैं. भोजपुरी गानों का क्रेज़ विदेशों में कितना है, इसका प्रूफ़ आपको सोशल मीडिया पर वायरल होते "foreign stage shows" के वीडियो देखकर मिल जाएगा.
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, निरहुआ, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, शारदा सिन्हा, मधु शर्मा, अंजना सिंह... ये सारे नाम अब सिर्फ बिहार-UP तक लिमिटेड नहीं हैं.
इनके शो लंदन, दुबई, जर्मनी, दोहा, सिंगापुर, नेपाल जैसे देशों में रेगुलर होते रहते हैं. पावर स्टार पवन सिंह को “लॉलीपॉप लागेलू” ने ऐसा ब्रेक दिया कि वो देश-विदेश में छा गए. उनकी आवाज़, एनर्जी और देसी स्वैग उन्हें अलग लेवल पर ले जाती है.
“भोजपुरिया राजा” और “संघर्ष” जैसी फिल्मों से उन्होंने न सिर्फ़ बॉक्स ऑफ़िस जीता, बल्कि लोगों के दिलों में भी परमानेंट जगह बना ली. दुबई का स्टेडियम हो या लंदन की सड़कें जैसे ही “लॉलीपॉप लागेलू” बजता है, इंडियन डायस्पोरा खुद को रोक नहीं पाता.
trending superstar खेसारी लाल यादव
वहीं खेसारी लाल यादव आज के टाइम के trending superstar हैं. 100 से ज्यादा फ़िल्में और 5000 से ज़्यादा गाने.उनकी पॉपुलैरिटी इंडिया से बाहर भी फुल ऑन है.
लंदन-दुबई में शूटिंग, नेपाल और विदेशों में स्टेज शो, जहां भी जाते हैं. वहां मास क्राउड उमड़ पड़ता है. सोशल मीडिया पर तो उनके गाने ऑलमोस्ट हैं. हर हफ्ते वायरल होते रहते हैं. 2019 में Bigg Boss 13 में आने के बाद उन्हें नेशनल लेवल पर भी नई पहचान मिली.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/10/khesari-lal-yadav-2026-02-10-12-26-31.jpg)
सिर्फ मेल स्टार्स ही नहीं, अक्षरा सिंह और दूसरी भोजपुरी एक्ट्रेसेस के भी विदेशों में शो और फिल्म रिलीज़ होती हैं. असल में भोजपुरी स्टार्स को विदेशों में इतना प्यार मिलने की वजह सिर्फ गाने या फिल्में नहीं हैं.
बल्कि, कल्चर, इमोशन और कनेक्ट है. भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत है उसका raw और real होना. यहां fake polish कम और असली देसीपन ज़्यादा दिखता है, जिससे बाहर रहने वाले लोग इंस्टेंटली कनेक्ट कर लेते हैं.
digital life: ऑल इज़ वेल? जब 'ठीक' दिखना, 'ठीक' होने से ज्यादा जरूरी हो जाए
collar jobs: क्या आप जानते हैं अपने प्रोफेशन का असली 'कॉलर कोड'?
instagram reels ने दी इंटरनेशनल रीच
अमेरिका, कनाडा, UK, UAE, मॉरिशस, फिजी, नेपाल जैसे देशों में बिहार-UP और पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. उनके लिए भोजपुरी कलाकार सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि भाषा, यादें और जड़ों से जुड़ाव होते हैं.
भोजपुरी गानों का बीट और डांस इतना catchy होता है कि भाषा न समझने वाले लोग भी एंजाय कर लेते हैं. ऊपर से यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स ने इसे इंटरनेशनल रीच दे दी है.
भोजपुरी स्टार्स का एक प्लस पॉइंट ये भी है कि वो हंबल और अप्रोचेबल होते हैं. लाइव स्टेज शो, फैन इंटरेक्शन और डायरेक्ट कनेक्ट उनके क्रेज को और बढ़ा देता है. इसलिए विदेशों में भोजपुरी लाइव कॉनसर्ट जबरदस्त हिट रहते हैं.
इस दौरान दर्शकों में देसी माहौल, हाई एनर्जी और full on crowd madness देखने को मिलती है. आज करोड़ों इंडियन विदेशों में रहते हैं. इनमें से बड़ी संख्या बिहार-UP से है, खासकर Gulf countries में रहते हैं.
UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन जैसे देशों में यूपी-बिहार के बहुत सारे लोग कंस्ट्रक्शन, सिक्योरिटी, होटल और दूसरे सेक्टर्स में काम करते हैं. ऐसे में भोजपुरी फ़िल्में और गाने उनके लिए stress booster और इमोशनल कनेक्ट बन जाते हैं.
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे
dinesh lal yadav और आम्रपाली दुबे की साल 2027 में आई “निरहुआ हिंदुस्तानी 2” फिल्म को बड़ी सक्सेस मिली थी, जिसे यूट्यूब पर 355 मिलियन व्यूज मिले थे. भारत ही नहीं नेपाल में भी इस फिल्म को खूब पंसद किया गया था और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
bollywood news cast के मुताबिक 3 करोड़ में बनी पवन सिंह की “क्रैक फाइटर” ने वर्ल्डवाइल्ड 20 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे की “बॉर्डर” को यूट्यूब पर 123 मिलियन व्यूज मिले थे.
वहीं कनाडा, दुबई, अबूधाबी, सऊदी अरब, कतर, UK, मॉरिशस और फिजी हर जगह भोजपुरी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है. यानी भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ रीजनल नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टार बन चुका है और Gen-Z के लिए ये सिर्फ nostalgia नहीं, बल्कि फुल ऑन वाइब है.
road accident: आप मदद कर सकते थे, पर आपने कैमरा निकाल लिया... आखिर क्यों?
hardballing: डेटिंग का नया ट्रेंड! क्योंकि 'गो विद द फ्लो' इज ओल्ड एंड बोरिंग!
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/12/bhojpuri-2026-02-12-13-12-38.jpg)