Shivani Jha profile imageShivani Jha

तड़पता हुआ विक्टिम और रिकॉर्डिंग करते हाथ. क्या ये सिर्फ क्लाउट की भूख है या कुछ ऐसा जिसे हम देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं? उस भीड़ के पीछे छिपे डर और बायस्टैंडर इफेक्ट का वो सच जो शायद आपकी सोच बदल दे. चलिए डिकोड करते हैं

Whisk_f316813300b875c9329430ac05574724dr (1)

आज हम एक ऐसे टॉपिक पर बात कर रहे हैं जो काफी सीरियस है. लेकिन हमारी सोसाइटी की एक सैड रियलिटी बन के रह गया है. सड़कों पर एक्सीडेंट्स तो होते रहते हैं, पर अक्सर लोग मदद करने के बजाय फोन निकाल कर वीडियो बनाने लग जाते हैं या बस वहां से इग्नोर करके निकल जाते हैं. इ

से देखकर मन में बस एक ही सवाल आता है आखिर लोग इतने कोल्ड हार्टेड क्यों हो गए हैं? क्या ये इंसानियत की कमी है या फिर इसके पीछे कुछ गहरे डर छुपे हैं? आइए, इस मसले को थोड़ा डिकोड करते हैं और देखते हैं कि वो कौन से रोड ब्लॉक्स हैं जो लोगों को मदद करने से रोकते हैं.

लीगल ड्रामा और पुलिस के चक्कर

सबसे बड़ा टर्न ऑफ जो लोगों को पीछे खींचता है वो है लीगल हैस्ल. हमारे यहां पुराने टाइम से ये डर बैठा हुआ है कि अगर आप किसी की मदद करते हैं, तो पुलिस आपको ही सस्पेक्ट समझने लगेगी. लोग सोचते हैं कि एक बार मदद करने के चक्कर में अगर नाम लिखवा दिया, तो फिर कोर्ट-कचहरी और पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ेंगे.

ये भी पढ़े : office culture: वर्कप्लेस एक्सप्लॉइटेशन का द एन्ड शुरू !

भले ही सरकार ने good samaritan law पास कर दिया है, जिसके तहत मदद करने वाले को परेशान नहीं किया जा सकता, लेकिन आज भी ग्राउंड रियलिटी थोड़ी अलग है.

लोगों को लगता है कि "अरे भाई, कौन इस झमेले में फंसे?" उन्हें अपनी पीस ऑफ माइंड और डेली रूटीन की फिक्र ज्यादा होती है. उन्हें डर होता है कि हॉस्पिटल के बिल भरने की जिम्मेदारी भी शायद उन पर ही न आ जाए. ये फियर ऑफ इन्वॉल्वमेंट इतना पीक पर है कि लोग एम्पथी के ऊपर सेफ्टी को चुन लेते हैं.

बायस्टैंडर इफेक्टऔर सोशल मीडिया का नशा

अगली बड़ी वजह है bystander effect. ये एक बहुत ही वीयर्ड साइकोलॉजिकल कंडीशन है. जब भीड़ होती है, तो हर इंसान को लगता है कि "कोई न कोई और तो मदद कर ही देगा." सब एक-दूसरे का चेहरा देखते रह जाते हैं और इसी कंफ्यूजन में वो गोल्डन ऑवर निकल जाता है जिसमें विक्टिम की जान बचाई जा सकती थी.

Whisk_638f165ddc5f207848246dc789de8f72dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

सबको लगता है कि ये उनकी इंडिविजुअल रिस्पांसिबिलिटी नहीं है, बल्कि उस भीड़ की है. ऊपर से आजकल का fomo और कंटेंट कल्चर ने जो आग में घी डालने का काम किया है सो अलग.

कई लोग मदद करने के बजाय उस एक्सीडेंट को अपने फोन में रिकॉर्ड करने को प्रायोरिटी देते हैं ताकि वो उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकें. ये डिजिटल अटैचमेंट ह्यूमैनिटी के लिए एक बड़ा रेड फ्लैग है. ये क्लॉउट की भूख सेंसिटिविटी को खत्म कर रही है. 

Whisk_ddb3a0e4956f05384764a2ff3f30caf8dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

अंजलि (बदला हुआ नाम), जो लॉयड कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है, उनके साथ जो हुआ वो इसका एक परफेक्ट एक्साम्पल हैं. वो चिल होकर कॉलेज जा रही थीं तभी उन्होंने एक कार को आदमी को टक्कर मारते देखा.

उन्होंने सोचा "आई हैव टू हेल्प" और पुलिस को कॉल कर दिया. पर उसके बाद जो हुआ, वो एकदम मेस था. अगले तीन दिन उसके लिए किसी डरावने सपने जैसे थे. पुलिस उसे बार-बार कॉल करके वही घिसे-पिटे सवाल पूछ रही थी,"कैसे हुआ?" "कब हुआ?" "किसने किया?"

अंजलि ने हमें बताया, "भाई, मुझे ऐसा फील होने लगा जैसे वो क्राइम मैंने ही किया हो." मतलब, हेल्प करने का रिवॉर्ड उसे मेंटल स्ट्रेस और पुलिस की किट-किट से मिला. अंजलि का ये एक्सपीरियंस हमारे सोसाइटी की उस कड़वी रियलिटी को बयां करता है जहां लीगल हैस्ल और पुलिसिया पूछताछ का डर इंसानियत पर भारी पड़ जाता है

ये भी पढ़े :mental health: रिश्तों का रिबूट, जब 'दूर जाना' ही पास आने का हैक हो

सड़क हादसे में मदद न करने के पीछे सिर्फ पत्थरदिली नहीं, बल्कि कानूनी पेचीदगियों का डर और साइकोलॉजिकल प्रेशर भी होता है. जब तक हम एक फ्री और सपोर्टिव सिस्टम नहीं बनाएंगे, तब तक लोग आगे आने से कतराते रहेंगे.

हमें बस इतना समझना है कि बीइंग कूल का मतलब आई डोंट केयर या सिर्फ अच्छी रील बनाना नहीं, बल्कि किसी की जान बचाना भी है.

ये भी पढ़े :Social Media: एस्थेटिक या ऑथेंटिक? कैसा है सोशल मीडिया का बदलता चेहरा?

nostalgia: 2026 से 2016 तक का सफर क्यों तय कर रहे gen z ?

Shivani Jha profile imageShivani Jha
shivani doesn’t seek a title to fill a room. she is a quiet observer trying to understand the world. She wishes to be like rain falling on the sea, a quiet addition to a vast mystery. believing the best stories live between facts and feelings rather than in headlines, she writes about the invisible ways the world softens or breaks us. she isn't an expert at a finish line, but a traveler on the road, writing with a heart wide open to questions even when answers are few.