Shivani Jha profile imageShivani Jha

जब आई नीड स्पेस दीवार की तरह नहीं बल्कि पुल की तरह काम करे. हम gen z के उस इमोशनल बजट की बात करेंगे, जहां खामोशी बदतमीजी नहीं बल्कि खुद को जिंदा रखने की आखिरी कोशिश है. जानिए क्यों कभी-कभी साथ रहने के लिए थोड़ा दूर होना जरूरी है.

Whisk_75212cabc8af27abbc2487c19fe29058dr (1)

“आई नीड स्पेस.” ये लाइन सुनते ही अक्सर कमरे का माहौल बदल जाता है. सवाल उठने लगते हैं. मतलब निकाले जाने लगते हैं, डर जैसे एक्टिवेट हो जाता है, स्पेस को डिस्टेंस और डिस्टेंस को कट-ऑफ का साइन समझ लिया जाता है. जबकि ज्यादातर मामलों में ये सेंटेन्स किसी रिबेलियन का नहीं बल्कि इस बात का साइन होता है कि कोई इमोशनली एक्जॉस्ट हो चुका है.

gen z को अक्सर “मुंहफट”, “सेल्फ सेंटर्ड” या मीन कहा जाता है, लेकिन असल में ये वो जेनरेशन है जो पहली बार खुलकर मान रही है कि किसी से प्यार करने का मतलब खुद को पूरी तरह डिसॉल्व कर देना नहीं होता. इमोशनल एनर्जी लिमिटेड होती है और हर दिन हर किसी के लिए अवेलेबल रहना पॉसिबल नहीं है.

इमोशनल बजट, साइलेंस और सेल्फ-प्रिजर्वेशन
इस जेनरेशन ने इसे एक नाम दिया है इमोशनल बजट. जहां पैरेंट्स इसे इमोशनल विड्रॉल समझते हैं, वहीं gen Z इसे इमोशनल रेगुलेशन कहती है. फैमिली से प्यार है, रेस्पेक्ट है, ग्रैटिट्यूड भी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हर वक्त एक्सेसिबल रहना पड़े. हर सवाल का जवाब देना, हर मूड एक्सप्लेन करना और हर डिसीजन जस्टिफाई करना इमोशनली ड्रेनिंग हो जाता है.

cibil score: वो 'भूत' जिससे सब डरते हैं, पर असल में आपकी Financial Freedom की चाबी है!

किसी भी रिश्ते में अगर सांस लेने की जगह न हो, तो वो रिश्ता धीरे-धीरे हैवी लगने लगता है. फैमिली के मामले में गिल्ट और एक्सपेक्टेशन इस हेविनेस को और बढ़ा देते हैं, और जब थकान बढ़ती है तो साइलेंस अपने आप आ जाता है. gen z किसी से भाग नहीं रही, वो बस ये समझ रही है कि फैमिली से प्यार करते हुए खुद से दूरी नहीं बनाई जाती. पैरेंट्स को ये साइलेंस कोल्डनेस लगता है, gen z के लिए ये सेल्फ-प्रिजर्वेशन है.

Whisk_9a19d389cae8fdab2cb41caa8c7bc115dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

फिल्मों से gen z तक
ये जवानी है दीवानी और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों ने इस बात को बहुत शांति से समझाया था. bunny जब घर छोड़ता है, वो अपने पेरेंट्स को नहीं छोड़ता वो सिर्फ ये जानना चाहता है कि वो कौन है जब एक्सपेक्टेशंस उसके ऊपर नहीं होतीं. कबीर जब स्पेन जाता है, वो जिम्मेदारियों से भागने नहीं जाता, वो बस ये महसूस करता है कि अगर उसने खुद को समझने का मौका नहीं लिया तो वो जिंदगी भर कन्फ्यूज रहेगा. इन फिल्मों में solitude एस्केप नहीं है, बल्कि क्लैरिटी है एक पॉज, जहां इंसान खुद से ईमानदारी से बात कर पाता है. gen z भी वही पॉज ढूंढ रही है.

mental health: सांसें तेज, दिल की धड़कन बेकाबू..क्या है ये panic attack ?

पैरेंट्स का डर गलत नहीं है, लेकिन कॉन्टेक्स्ट बदल चुका है. उनके टाइम में फैमिली ही आइडेंटिटी थी, अकेलेपन को फेल्योर माना जाता था और प्राइवेसी को मैरिटल प्रिविलेज समझा जाता था. डेटिंग कल्चर, करियर अनसर्टेनिटी, आइडेंटिटी कन्फ्यूजन और मेंटल हेल्थ स्ट्रगल्स ने साफ कर दिया है कि सेल्फ-अवेयरनेस शादी के बाद नहीं आती.

Whisk_07afccf3495ea5da72547434a7b3fc4edr
visual representation Photograph: (ai generated)

अगर किसी इंसान को शादी से पहले खुद को समझने का मौका नहीं मिलेगा, तो वो शादी के बाद भी कन्फ्यूज़ ही रहेगा. आज gen z एक ऐसे एनवायरनमेंट में बड़ी हुई है जहां कांस्टेंट नॉइस है नोटिफिकेशंस का, एक्सपेक्टेशंस का और कम्पैरिजन का.

trauma : क्या आप भी 60-सेकंड वाली थेरेपी के शिकार हैं?

स्पेस यानी रिसेट, रिजेक्शन नहीं 
आज के दौर में अकेले रहना लग्जरी नहीं, नेसेसिटी है. gen z के लिए अकेलापन लोनलिनेस्स नहीं है, ये रेगुलेशन है, रीसेट है और सेल्फ-अंडरस्टैंडिंग का हिस्सा है.  स्पेस  इसी प्रोसेस का हिस्सा है. पैरेंट्स अक्सर कहते हैं, “हमारे टाइम में तो ऐसा नहीं था,” लेकिन सच ये है कि तब चोइसेस और नोइसेस दोनों कम थे. आज कम बातें करना, कम रिएक्शंस देना और कम एक्सप्लनेशन्स देना रिबेलियन नहीं है, ये एक्सहॉस्शन की लैंगुएज  है. पेरेंट्स इसे डिसरेस्पेक्ट समझते हैं, gen z इसे पीस कहती है.

Whis)
visual representation Photograph: (ai generated)

ये भी पढ़े : temi dagai: प्रेयर है या प्यार की अग्नि परीक्षा?

gen z गिल्ट में जीती है स्पेस लेने का, पेरेंट्स को डिसापोइन्ट करने का, “गुड चाइल्ड ” न बनने का. लेकिन इस जनरेशन  ने ये भी सीखा है कि गिल्ट के साथ भी बौंडरीएस रखी जा सकती हैं. हर सैक्रिफाइस हेअल्थी नहीं होता. क्लोसनेस्स अब कांस्टेंट एक्सेस नहीं है, ट्रस्ट है. फॅमिली  अब सिर्फ ऑब्लिगेशन नहीं, चॉइस  है. स्पेस रिजेक्शन  नहीं, रिसेट  है.  अगर इसे रिसेट माना जाए, तो रिश्ते कमजोर नहीं होते अक्सर जिंदा रहते हैं.

Shivani Jha profile imageShivani Jha
shivani doesn’t seek a title to fill a room. she is a quiet observer trying to understand the world. She wishes to be like rain falling on the sea, a quiet addition to a vast mystery. believing the best stories live between facts and feelings rather than in headlines, she writes about the invisible ways the world softens or breaks us. she isn't an expert at a finish line, but a traveler on the road, writing with a heart wide open to questions even when answers are few.