Riddhi Jha profile imageRiddhi Jha

ऑफिस की डेस्क से लेकर माइनिंग की गहराई तक, हर काम का एक खास कलर होता है. कोई डेटा का जादूगर है तो कोई ग्राउंड लेवल का हसलर. वर्क-कल्चर के इस दिलचस्प सफर में जानें अपना असली प्रोफेशनल शेड.

Whisk_f3f7fd2038d6fac900e47109d96c5778dr

यार तुम्हें पता है ये जो 'कॉलर जॉब्स' का पूरा सीन है, ये असल में हमारी प्रोफेशनल दुनिया का एक कलरफुल मैप है? हम सब अपनी-अपनी फील्ड में हार्डवर्क कर रहे हैं, लेकिन हमारी डेली की वर्क वाइब एक-दूसरे से काफी ज्यादा अलग होती है. कोई ऑफिस की डेस्क पर बैठकर दुनिया की बड़ी प्रॉब्लम्स सॉल्व कर रहा है, तो कोई ग्राउंड पर उतरकर चीजें क्रिएट कर रहा है. ये कलर्स हमें डिवाइड नहीं करते है, बल्कि ये हमारे काम करने के स्टाइल को कलर के थ्रू डिस्क्राइब करते हैं. चलिए, करियर के इस सतरंगी पैलेट को थोड़ा मजेदार तरीके से समझते हैं ताकि आपको अपना 'कॉलर कोड' हमेशा याद रहे.

मैदान और डेस्क के बीच का बैलेंस

शुरुआत करते हैं उन लोगों से जो हमारी इकोनॉमी की रीढ़ हैं. व्हाइट कॉलर वो लोग हैं जिनका काम ज्यादातर स्ट्रैटेजिक होता है. इन्हें आप डेटा के जादूगर कह सकते हैं, जो ऑफिस के कंफर्ट में बैठकर लैपटॉप और फाइलों के जरिए बड़ी-बड़ी कंपनियों के फैसले लेते हैं. 

वहीं, ब्लू कॉलर वो हसलर्स हैं जिनके दम पर हमारी मशीनें चलती हैं और इमारतें खड़ी होती हैं. इनका काम फिजिकल होता है और ये सचमुच चीजों को क्रीऐट करते हैं. बिना इनके मेहनत और पसीने के, हमारी मॉडर्न लाइफ की चमक फीकी पड़ जाएगी. फिर आते हैं ब्लैक कॉलर वाले जांबाज. इनका काम वहां होता है जहां सिचुएशन्स थोड़ी मुश्किल और चैलेंजिंग होती हैं, जैसे कि माइनिंग या ऑइल रिग्स. ये वो लोग हैं जो ऐसे रिस्क उठाते हैं जिन्हें करने की हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता. इन तीनों का कॉम्बिनेशन ही दुनिया को बैलेंस रखता है. 

ये भी पढ़े:nostalgia: 2026 से 2016 तक का सफर क्यों तय कर रहे gen z ?

Whisk_178744467a98689b6e84b3a8dfbbb958dr
visual representation Photograph: (ai generated)

सर्विस, सिस्टम और सुपर-एक्सपर्टीज

अब थोड़ा और डीप चलते हैं जहां दिल और दिमाग का अनोखा कोम्बो है. पिंक कॉलर उन प्रोफेशनल्स का ग्रुप है जो 'केयर और सर्विस' की जान हैं. नर्स, टीचर्स और रिसेप्शनिस्ट जैसे लोग इसमें आते हैं. इनका काम सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि दूसरों की लाइफ को आसान बनाना है. इनके पास वो 'सॉफ्ट स्किल्स' होती हैं जो किसी मशीन में नहीं मिल सकतीं. वहीं, रेड कॉलर वाले हमारे सरकारी सिस्टम के गार्डियंस हैं. ये वो लोग हैं जो रुल्स  और कागजी कार्यवाही को संभालते हैं ताकि देश का ढांचा सही तरीके से चलता रहे. जब बात आती है 'अल्ट्रा-लेवल' स्किल्स की, तो गोल्ड कॉलर का नाम आता है.

ये भी पढ़े: trauma : क्या आप भी 60-सेकंड वाली थेरेपी के शिकार हैं?

ये वो हाईली स्किल्ड डॉक्टर्स, साइंटिस्ट्स या रिसर्चर्स हैं जिनकी नॉलेज इतनी गहरी और रेयर होती है कि उनकी डिमांड हमेशा आसमान पर रहती है. ये अपनी फील्ड के वो 'प्रो' खिलाड़ी हैं जिनकी एक राय की कीमत बहुत ज्यादा होती है.

तजुर्बे का खजाना और बदलता वर्क-कल्चर

ये भी पढ़े:digilocker: क्या आपका वॉलेट अब भी कागजों से भरा है? that’s so last season....


लास्ट में बात करते हैं हमारे 'ओजी' (og) मेंटर्स की, जिन्हें सिल्वर कॉलर कहा जाता है. ये वो एक्सपीरियंसड लोग हैं जो रिटायरमेंट के बाद भी घर बैठने के बजाय अपनी नॉलेज दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं. इनका एक्सपीरियंस किसी भी बुक या इंटरनेट सर्च से कहीं ज़्यादा कीमती है क्योंकि इन्होंने वक्त को करीब से देखा है. लेकिन आज का दौर सिर्फ इन पुराने रंगों तक लिमिटेड  नहीं है.

Whisk_b3362b9cebba362b00a44ce8497a712cdr
visual representation Photograph: (ai generated)

अब ओपन कॉलर का जमाना है यानी वो लोग जो घर के सोफे से या किसी कैफे में बैठकर पूरी दुनिया का काम संभाल रहे हैं. अब बाउंड्रीज इतनी धुंधली हो गई हैं कि एक आईटी प्रोफेशनल भी फील्ड पर जाकर काम कर सकता है. वर्क-कल्चर अब बहुत फ्लेक्सिबल और कूल हो गया है. सच तो ये है कि आपका कॉलर गुलाबी हो, नीला हो या काला जो सबसे इम्पॉर्टन्ट चीज है वो है आपकी स्किल्स और आपकी मेहनत. हर रंग की अपनी एक गरिमा है और हर प्रोफेशनल का अपना एक स्वैग. तो आपका कौन सा शेड है?

ये भी पढ़े: mental health: रिश्तों का रिबूट, जब 'दूर जाना' ही पास आने का हैक हो

Riddhi Jha profile imageRiddhi Jha
ridhi jha is a dynamic content creator and writer with a strong passion for storytelling across digital and media platforms. a journalism graduate from dbs global university, she blends academic knowledge with hands-on industry experience. ridhi previously worked as a producer for the indian tv show khabro ka thermometer, where she gained valuable insight into media production and audience engagement.