Shivani Jha profile imageShivani Jha

क्या आपके जरूरी दस्तावेज अब भी कागजों के ढेर में दबे हैं? जानिए कैसे डीजीलॉकर आपको "कागज दिखाने के स्ट्रेस" से आजाद करता है. पुलिस हो या एयरपोर्ट, बस फोन दिखाओ और मेन कैरेक्टर की तरह निकल जाओ. क्या आप इस डिजिटल ग्लो-अप के लिए रेडी हैं?

ChatGPT Image

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में अगर आप अब भी फिजिकल मार्कशीट या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर घूम रहे हैं, तो आप अपनी 'डिजिटल लाइफ' में पीछे छूट रहे हैं. भारत सरकार का डिजीलॉकर सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि आपका एक ऐसा 'क्लाउड-बेस्ड बॉडीगार्ड' है जो आपके जरूरी डॉक्यूमेंट्स को आपके फोन में सेफ रखता है.

सबसे बड़ा फ्लेक्स ये है कि इस ऐप में मौजूद डॉक्यूमेंट्स को कानूनन, असली कागजों के बराबर माना जाता है. यानी अब ट्रैफिक पुलिस को लाइसेंस दिखाना हो या एयरपोर्ट पर आईडी, आपका फोन ही काफी है सो नो मोर कागज दिखाने का स्ट्रेस!

Whisk_e9b89708add4ab1a32946e7c91f54c91dr
visual representation Photograph: (ai generated)

क्यों है ये 'मस्ट-हैव' ऐप और इसके फायदे क्या हैं?

Social Media: एस्थेटिक या ऑथेंटिक? कैसा है सोशल मीडिया का बदलता चेहरा?

सीधा फैक्ट्स पर आएं तो, डिजीलॉकर आपको 1gb का फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है. यहां आप अपने आधार, पैन कार्ड, गाड़ी की आरसी (rc) से लेकर 10वीं-12वीं की मार्कशीट तक सब कुछ फेच कर सकते हैं.

इसकी सबसे कूल बात ये है कि ये डॉक्यूमेंट्स सीधे जारी करने वाले संस्थान (जैसे कि cbse या income tax dept) से आते हैं, इसलिए इनकी ऑथेंटिसिटी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता.

ये भी पढ़े coping: एग्जाम सीजन VS फेस्टिवल वाइब्स

इसके अलावा, इसमें esign की सुविधा भी है, जिसका मतलब है कि आप बिना पेन छुए अपने डॉक्यूमेंट्स को डिजिटली साइन करके कहीं भी शेयर कर सकते हैं. ये न सिर्फ आपका टाइम बचाता है, बल्कि एनवायरनमेंट के लिए भी एक ग्रीन फ्लैग है.

कैसे करें onboard और सेफ रहें?

अगर आप सोच रहे हैं कि ये सेफ है या नहीं, तो आपको बता दें कि ये 256-bit एन्क्रिप्शन और टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन के साथ आता है यानी आपके डेटा की सेफ्टी एकदम टाइट है.

इसमें साइन अप करना बहुत आसान है बस digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें, अपना आधार नंबर डालें और otp से वेरिफाई करें.

Whisk_xqmnlrgoyugnxymntqmnhltlzmzm00czkvzntyz (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

nostalgia: 2026 से 2016 तक का सफर क्यों तय कर रहे gen z ?

एक बार लॉगिन करने के बाद, ईश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में जाकर अपने जरूरी कागजात डाउनलोड कर लें. याद रखें, अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक रखना 'की' है. तो बस, अपने पुराने भारी वॉलेट को बाय-बाय कहें और इस डिजिटल वॉलेट के साथ 'स्ले' करें.

ये भी पढ़े :office culture: वर्कप्लेस एक्सप्लॉइटेशन का द एन्ड शुरू !

Shivani Jha profile imageShivani Jha
shivani doesn’t seek a title to fill a room. she is a quiet observer trying to understand the world. She wishes to be like rain falling on the sea, a quiet addition to a vast mystery. believing the best stories live between facts and feelings rather than in headlines, she writes about the invisible ways the world softens or breaks us. she isn't an expert at a finish line, but a traveler on the road, writing with a heart wide open to questions even when answers are few.