यार ये valentines day आखिर आता ही क्यों है... फ़रवरी शुरू होते ही ऐसा लगता है, जैसे सिंगल लोगों का इमोशनल टेस्ट शुरू हो गया हो.
valentine week आते ही हर तरफ कपल्स, गिफ्ट्स, rose day से लेकर propose day तक की line-up और सिंगल लोगों के मुंह से यही डायलॉग निकलता है- ये दुख काहें खत्म नहीं होता भाई?
सोशल मीडिया खोलो तो सिंगल्स पर मीम्स, रील्स और एक तरह का taunt, धीरे-धीरे ऐसा माहौल बना दिया गया है कि अगर कोई सिंगल है तो ज़रूर वो sad ही होगा. जैसे रिलेशनशिप में होना life का compulsory task हो और सिंगल रहना कोई failure.
लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. सिंगल होना कोई sad होने या बेचारा फील होने वाली situation नहीं है. बल्कि, कई सिंगल लोगों का ये मानना है कि वो single by Choice हैं, किसी मजबूरी से नहीं.
यानी सिंगल रहना उनकी चॉइस है. सिंगल लोगों का मानना होता है कि वो अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद हैं no रोक-टोक, बिना किसी एक्सप्लेनेशन के फैसले लेते हैं, खुद पर फ़ोकस करते हैं और career, friends, family और खुद की mental piece को priority देते हैं.
temi dagai: प्रेयर है या प्यार की अग्नि परीक्षा?
सबसे ज्यादा singles वाले देश में हैं सबसे happy happy लोग
ये सिर्फ़ बातें नहीं हैं. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जिन देशों में लोग सबसे ज्यादा सिंगल हैं. वहीं के लोग खुश भी ज्यादा हैं.world population review की ओर से हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसके मुताबिक फ़िनलैंड देश का नाम खुश रहने वाले लोगों की लिस्ट में टॉप पर है.
यहां 10% लोगों में से 7.74% लोग खुश हैं. यानी 10 में से हर 7 लोग फिनलैंड में खुश हैं. डेनमार्क का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. फिर तीसरे नंबर पर आइसलैंड, चौथे पर स्वीडन और पांचवें पर इज़राइल का नाम आता है. इन देशों में हर 10 लोगों में से 7 लोग खुश हैं.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/10/happiest-country-in-the-world-2026-02-10-11-48-52.jpg)
अब आप सिंगल लोगों की रिपोर्ट में देखेंगे, जो कुछ समय पहले सामने आई थी तो जहां सबसे ज्यादा स्वीडन में सिंगल लोग हैं. स्वीडन में 51 प्रतिशत लोग सिंगल हैं, यानी देश की आधी आबादी सिंगल है.
अब इसी देश के खुश रहने वाले लोगों का data देखें तो यहां 10 प्रतिशत में 7.34 लोग खुश हैं. ऐसे ही फ़िनलैंड... जिसका नाम happiest country in the world की लिस्ट में टॉप पर है. वहां के भी 49 प्रतिशत लोग सिंगल हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर डेनमार्क में भी आधी population सिंगल है.
Social Media: एस्थेटिक या ऑथेंटिक? कैसा है सोशल मीडिया का बदलता चेहरा?
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/10/single-people-country-in-the-world-2026-02-10-11-49-33.jpg)
खुश रहने के लिए रिलेशनशिप ज़रूरी नहीं
इस तरह जिस देश में लोग सिंगल हैं, वहीं सबसे ज्यादा ख़ुश भी हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा कि सिंगल रहो और मस्त रहो. सिंगल लोगों का मानना है कि ख़ुश रहने के लिए रिलेशनशिप जरूरी नहीं, बल्कि सैटिस्फ़ैक्शन और बैलेंस जरूरी है.
असल में प्रॉब्लम सिंगल होना नहीं है, प्रॉब्लम ये सोच है कि खुश रहने के लिए आपके पास किसी का होना जरूरी है. कई लोग रिलेशनशिप में रहकर भी स्ट्रेस, इनसिक्योरिटी और ड्रामा झेल रहे होते हैं, लेकिन फिर भी सिंगल्स को ही दुखी मान लिया जाता है. जबकि सिंगल अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे होते हैं और मस्त रह रहे होते हैं.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/10/happiest-person-2026-02-10-11-53-57.jpg)
ऐसे में अगर आप सिंगल हैं और आपको भी सिंगल होने के लिए ताने मारे जाते हैं या मज़ाक बनाया जाता है तो अब जब अगली बार फ़रवरी आए तो इतना कहिए- 'सिंगल हूं, दुखी नहीं… सुकून से हूं.'
सिंगल होना कोई दुखी होने या आपके अंदर कोई कमी होना नहीं है. ये बस एक choice है, जो शख़्स ख़ुद चुनता है. वह खुद को समझता है, ख़ुद के साथ ख़ुश रहना सीखता है और जो इंसान ख़ुद के साथ ख़ुश है, वही सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है.
digilocker: क्या आपका वॉलेट अब भी कागजों से भरा है? that’s so last season....
मॉडर्न डेटिंग का टॉक्सिक ट्रैप, क्या है कभी न खत्म होने वाला situationship loop?
when love hurts... इस valentine सिर्फ red roses नहीं, red flags को भी पहचानो
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/07/whisk_0a3eef039151ea6a48d42853b648b2f2dr-2026-02-07-11-30-21.jpeg)