akash singh profile imageakash singh

आजकल लव एंड रिलेशनशिप के मॉडर्न डेटिंग का सबसे बड़ा Toxic Trap कभी न खत्म होने वाला situation ship loop है. इनमें दो तरह के लोग होते हैं. एक तड़पने वाला Pursuer और एक तड़पाने वाला distancer. ये दोनों एक दूसरे को कंप्लीट करते हैं.

AI Image

valentines day special: आखिर ऐसा क्यों हैं, कि लोग उन्हें chase करते हैं, जो unattainable है, out of league हैं. क्या ये obsession है ? या प्यार ? या बस एक कोशिश है अपनी किसी अधूरी चाहत को पूरी करने की? या फिर किसी void को भरने का excuse? शायद ये एक complex psychological cocktail है. जिसमें  neurochemistry, ego, mental trauma, survival instinct blended है. Let's talk about it in detail.

ये जो pursuer-Distancer वाला डायनामिक है न, ये असल में मॉडर्न डेटिंग का सबसे बड़ा Toxic Trap है. कभी न खत्म होने वाला situationship loop है. यहां दो तरह के characters हैं. एक तड़पने वाला और एक तड़पाने वाला, लेकिन ये दोनों एक दूसरे को कंप्लीट करते हैं.  पहले बात तड़पने वाले यानी Pursuer की करें तो इसे Chaos Lover समझो. इनका मोटो सिंपल है "अगर इसमें दर्द नहीं, तो ये प्यार नहीं." इन्हे peace और stability बोरिंग लगती है. अगर कोई इन्हें टाइम पर रिप्लाई करे या इमोशनली अवेलेबल हो तो इन्हें वो बेईमानी लगता है. उसकी वैल्यू नहीं करते. क्योंकि इन्हें anxiety की लत है, जब सामने वाला इग्नोर करता है तो इन्हे एंग्जायटी होती है और ये इस एंग्जायटी को अफेक्शन की इंटेंसिटी समझते हैं. unattainable individual को Chase इन्हें ज़िंदा फील करवाता है.

AI Image

office culture: वर्कप्लेस एक्सप्लॉइटेशन का द एन्ड शुरू !

पर्सनल फ्रीडम को खोने से डरते हैं distancer

इस डायनामिक्स का दूसरा प्लेयर है distancer, एक avoidant ghost. ऐसे individuals vibing तक तो enjoy करते हैं, लेकिन जैसे ही बात 'commitment' या फीलिंग्स की आती है, इनका ghosting मोड ऑन हो जाता है. ये इनका डिफेन्स mechanism है. ये पर्सनल फ्रीडम खोने से इतना डरते हैं कि ये दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं. इनका ये characterstic chaos लवर का chase बन जाता है. 

इस पूरे केस में कोई भी individual कम या ज्यादा Vulnerable नहीं है. ये एक दूसरे के कॉम्प्लिमेंट्स हैं. Pursuer को लगता है कि वो बहुत प्यार कर रहा है, लेकिन असल में वो बस रिजेक्शन के डर से भाग रहा है. Distancer को लगता है कि वो स्ट्रॉन्ग है, लेकिन असल में वो जुड़ने के डर से भाग रहा है. दोनों ही एक-दूसरे को ढाल की तरह इस्तेमाल करते हैं, ताकि उन्हें कभी भी एक नॉर्मल और Healthy रिश्ते की ज़िम्मेदारी न उठानी पड़े. इसे कहते हैं Emotional Safety in Conflict, लेकिन ऐसा क्यों? ये Hard to Get वाला खेल असल में कई Childhood Traumas का कोलाज है. कई बार ऐसा भी होता है कि एक ही individual किसी एक के सामने Pursuer है तो किसी दूसरे के सामने Distancer. 

AI Images

डोपामाइन वाली न्यूरो-केमिस्ट्री

हमारा ब्रेन थोड़ा अजीब है. इसे वो चीज़ें ज़्यादा पसंद आती हैं, जो आसानी से नहीं मिलतीं. जब कोई क्रश हमें seen पर छोड़ दे या बस कभी-कभी breadcrumbing करे. तब individuals को chase का फितूर सवार होता है. वो अपने क्रश को अपनी तरफ अट्रैक्ट की हर पॉसिबल कोशिश करते हैं. क्योंकि इसमें मिलने वाली छोटी-छोटी सक्सेस जैसे, किसी दिन 2 घंटे चैट कर लेना, उनका dopamine लेवल स्पाइक करता है. 

इसके साथ ही उन्हें Intermittent Reinforcement में मज़ा आता है. क्या है intermittent reinforcement? इसे Emotional Gambling समझो, जैसे कसीनो में स्लॉट मशीन काम करती है, आपको पता नहीं होता कि कब jackpot लगेगा, लेकिन उसी एक जीत की उम्मीद में आप सब कुछ हारने को तैयार रहते हैं. ऐसा ही हाल रिलेशनशिप का भी है, जब कोई रोज़ प्यार करे तो लव लाइफ काफी predictable हो जाती है, लेकिन प्यार में fluctuations हो तब? आप रोज़ जीतते हो और रोज़ हारते हो.

AI Img (1)

example से समझते हैं. आप जिसे पसंद करते हो, वो मंडे को आपको दुनिया का सबसे स्पेशल इंसान फील कराए. फिर ट्यूसडे से फ्राइडे आपको इग्नोर करे, messages Seen करके छोड़ दे. आप चार दिनों तक परेशान रहोगे, बात करने के लिए तड़पोगे. फिर saturday को वो hey टेक्स्ट कर दे. तब आपको ये भी किसी बड़े जैकपॉट से कम नहीं लगता. मंडे को आप उसके लिए सब कुछ थे, ट्यूसडे से फ्राइडे तक आप उसके लिए तड़पते रहे और saturday को नॉर्मल टेक्स्ट आया. ये ईगो को ट्रिगर करता है. individuals की गैंबलिंग करने वाली फितरत को ट्रिगर करता है.

self love: 24/7 ऑनलाइन फिर भी एम्प्टी वाइब?

क्या होता है limerence?

limerent individuals कुछ विचित्र तरह के प्राणी होते हैं. ये fbi एजेंट से भी खतरनाक हैं. इनकी जासूसी का टैलेंट ही कुछ अलग है और कैसे? चलिए बताते हैं... ये अपने क्रश की एक साल पुरानी फोटो लाइक नहीं करते हैं, पर क्रश का अकाउंट बार-बार स्क्रॉल करते हैं. उस फोटो को देखते हैं. ये जानने के लिए कि उस वक्त उनका क्रश किसके साथ था. 
इसके अलावा क्रश के दोस्तों की प्रोफाइल भी चेक करते हैं. कुछ तो इतने obessed हो जाते हैं कि क्रश के हर मूवमेंट पर नज़र रखते हैं. ये प्यार नहीं, ये digital stalking की एक्सट्रीम होती है. 

AI Img

ये क्रश के हर पोस्ट के पीछे की वजह पर पर भी घंटों overthink करते हैं. इनकी एक और खासियत है. अगर क्रश ने इनके message का रिप्लाई 4 घंटे बाद किया तो ये 8 घंटे बाद रिप्लाई करते हैं. ego ओवर एवरीथिंग ब्रो... अब समझे, इंसान सिर्फ मोहब्बत में किसी के पीछे नहीं भागता. इसके पीछे एक complex साइकोलॉजी है. 

digilocker: क्या आपका वॉलेट अब भी कागजों से भरा है? that’s so last season....

mental health: सांसें तेज, दिल की धड़कन बेकाबू..क्या है ये panic attack ?

akash singh profile imageakash singh
akash is passionate about idea-driven shows that turn heavy concepts into binge-worthy content. from connecting totally unrelated topics in a cinematic way, to decoding relationship psychology, to showing how philosophers already solved our modern crises centuries ago. akash lives for this space where thinking meets storytelling. akash also use ai as his creative production partner, and his sociology obsession keeps everything rooted in how people and culture actually work.