shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

इज़राइली सीरीज़ fauda काफी ज़्यादा popular है. इज़राइल और फिलिस्तीन के struggle को लेकर पूरी स्टोरी लाइन घूमती है. अब तक इसके 4 सीज़न आ चुके हैं. कहानी एक अंडरकवर स्पेशल फोर्स यूनिट के मिशन पर है.

fauda

पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में israel की visit पर गए थे. इस दौरान पीएम ने fauda series की स्टार कास्ट से भी मुलाकात की. इज़राइल की one of the most thrilling series. ये सीरीज़ रिलीज़ के बाद से ही टॉक ऑफ़ द टाउन बन गई. 

इसको लेकर लोगों के अलग-अलग view points हैं. लेकिन, स्टोरी लाइन से हटकर बात की जाए तो फिल्म में एक्शन बेशुमार हैं. फिल्म में suspense, thrill, excietement और एक्शन का पूरा मसाला है.

क्या है स्टोरी?

fauda का अरबी में मतलब होता है ('chaos') और पूरी सीरीज़ इस वर्ड को लेकर चलती है. सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है, आपको याद ही होगी. इस फिल्म में सलमान खान का किरदार भी खुद को raw से अलग कर लेता है.

लेकिन, जब मिशन पर उसकी ज़रूरत होती है. तो वो फिर से मैदान में आ जाता है. ये सीरीज़ भी इसी point से शुरू होती है. एक रिटायर idf counterterror agent doron को एक बार फिर एक मिशन के लिए बुलाया जाता है. मिशन हमास के extremist abu ahmad को मारना है.

क्या है स्टोरी लाइन?

अब यहीं से शुरू होती है hunt की कहानी. मूवी में खूब एक्शन दिखाया जाता है. हमास को विलेन दिखाते हुए अबू अहमद को फुल कट्टर माइंडसेट का दिखाया गया. जिसकी सोच है कि वो इज़राइल को नहीं मानेगा. उसका साफ स्टैंड है लड़ाई चलेगी, जितना टाइम लगे. नो कॉम्प्रोमाइज. इसके बाद फिल्म में बस हंट गेम ऑन हो जाता है. सिचुएशन chaotic हो जाती है. एक्शन, टेंशन, पर्सनल इमोशन्स, सब कुछ मिक्स होकर हाई-वोल्टेज ड्रामा बन जाता है.

कहानी में रियल लाइफ interesting बात ये है कि इसके को-क्रिएटर और लीड एक्टर lior raz ने इज़राइली स्पेशल फोर्सेज़ और सिक्योरिटी में करीब 23 साल काम किया है. इसी वजह से शो में ऑपरेशन, टेंशन और ग्राउंड लेवल रियलिटी दिखती है.

fauda (3)
Photograph: (imdb)

ये भी पढ़ें: the bluff review: मसाला hollywood film है 'द ब्लफ़', फ़ुल एक्शन मोड में दिखीं priyanka chopra

fauda को लेकर controversy

fauda को लेकर काफी controversy भी हुई है. कई लोगों ने इसको propaganda भी कहा है. the guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, diana buttu, जो एक फिलिस्तीनी-कनाडाई human rights वकील और palestinian liberation organisation की former spokeswoman रह चुकी हैं, उन्होंने fauda को लेकर कहा, अगर आप ध्यान से सीरीज़ को न देखें, तो आप सीरीज़ के “कैट एंड माउस” वाले chase गेम में फंस सकते हैं. कहानी इतनी थ्रिलिंग और तेज़ रफ्तार होती है कि सही और गलत की लाइन धुंधली पड़ सकती है.

ziyad abul hawa का मानना है कि fauda सच में बैलेंस दिखाना चाहती, तो उसे क्रिएटिव प्रोसेस में फिलिस्तीनियों को भी शामिल करना चाहिए था. उनका कहना था कि अगर सारे राइटर्स इज़राइली हैं, तो चाहे इरादे कितने भी अच्छे क्यों न हों, फिलिस्तीनी इलाकों की ज़मीनी हकीकत पूरी तरह सही तरीके से दिख पाना मुश्किल है. रिसर्च करना अलग बात है, लेकिन सेट पर किसी फिलिस्तीनी की मौजूदगी होना ज़रूरी है, जो लगातार बता सके कि क्या रियलिस्टिक है और क्या नहीं.

ये भी पढ़ें: manmohan desai: अमिताभ के fame के डिज़ाइनर और मसाला सिनेमा के आर्किटेक्ट

fauda (2)
Photograph: (imdb)

fauda का हुआ boycott

the times of israel की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को लेकर boycott movement शुरू हो गया था. bds यानी boycott, divestment and sanctions मूवमेंट ने एक लेटर भेजकर netflix को वार्निंग दी कि अगर शो का पहला सीज़न नहीं हटाया गया, तो वो लीगल एक्शन भी ले सकते हैं.

कैंपेनर्स का कहना है कि शो “racist propaganda” है, जो israeli सेना को पॉजिटिव लाइट में दिखाता है और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ aggression को normalize करता है.

उनके मुताबिक ये सीरीज न सिर्फ अरबी लोगों के खिलाफ biased है, बल्कि इंटरनेशनल लॉ और ह्यूमन राइट्स को भी undermine करती है.

ये भी पढ़ें: underrated: mad mad वाली writing और crazy crazy वाले सीन्स के लिए देख लें from

fauda (1)
Photograph: (imdb)

hamas ने भी बनाई थी सीरीज़

fauda सीरीज़ का impact इतना ज़्यादा हाई था कि हमास ने भी इसके counter में एक सीरीज़ बनाई. हमास की इस सीरीज़ का नाम "fist of the free" है. इसमें 30 एपिसोड हैं. जिसको 2022 में रीलीज़ किया गया था. इतनी controversy के बाद अब इसी साल fauda का 5वां सीज़न रिलीज़ होने के पूरे chances हैं.

ये भी पढ़ें: bafta awards 2026: क्या होते हैं बाफ़्टा अवॉर्ड्स, जानें winners की पूरी लिस्ट

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.