shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

bafta awards 22 फरवरी 2026 को हुए. इस अवॉर्ड शो में इस बार one battle after another ने बाज़ी मारी. फिल्म 14 बार नॉमिनेट हुई थी. जबकि इसने 6 awards जीतकर top spot हासिल किया.

bafta awards

Oscars से लेकर iifa अवॉर्ड तक का नाम तो आपने सुना ही होगा. ऐसे ही यूके में bafta film awards होते हैं.

bafta awards मतलब यूके का ultra-prestigious awards. इसे british academy of film and television arts देता है.

best of the best को मिलती है spotlight

इन awards में british और international films, tv shows और games के best of the best को spotlight और respect मिलती है. जो जीतता है, उसे iconic bronze mask trophy मिलती है. ये ट्रॉफी देखने में काफी ज़्यादा interesting लगती है. इसे 1955 में अमेरिकी sculptor mitzi cunliffe ने डिज़ाइन किया था. 

फिलहाल bafta अवॉर्ड टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं. इन अवॉर्ड्स की 79वीं एडिशन 22 फरवरी को हुई. ये अवॉर्ड ceremony लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुई.

इस अवॉर्ड शो में सबसे ज्यादा buzz paul thomas anderson की political thriller फिल्म one battle after another 14 बार नॉमिनेट हुई. इसी के साथ इसने 6 awards जीतकर top spot हासिल किया.

वहीं, ryan coogler की vampire drama sinners को 13 nominations मिले. फिल्म ने 3 awards अपने नाम किए. इन अवॉर्ड्स में इंडिया भी पीछे नहीं रहा. manipuri-language फिल्म boong, जिसे फरहान अख्तर की backing मिली थी, उसने children’s & family film category में जीत हासिल की.  जानिए winners की पूरी लिस्ट...

ये भी पढ़ें: fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

bafta की क्या है history?

इस अवॉर्ड की हिस्ट्री काफी interesting है. british academy of film and television arts की शुरुआत british film academy के तौर पर साल 1947 में हुई थी. इसको शुरू करने का suggestion डायरेक्टर alexander korda ने दिया था.

उन्होंने और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने जैसे david lean और laurence olivier ने मिलकर ये सोचा कि ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री को कैसे सपोर्ट किया जाए. इसी के बाद इस अवॉर्ड पर काम शुरू हुआ. 

पहले bafta awards साल 1949 में दिए गए थे. जहां एक तरफ ये अवॉर्ड शुरू हुए. वहीं, दूसरी तरफ guild of television producers and directors ने 1954 से अपनी अलग award ceremony शुरू कर दी. लेकिन, 1958 में दोनों ही सेम पेज पर आ गए. ये british film academy के साथ मिलकर society of film and television arts बना.

ये भी पढ़ें: google pay से लेकर crypto currency तक...क्या है fintech? इंडिया में कैसे हुआ boost

bafta awards (1)
bafta awards Photograph: (@studiocanaluk (x))

royal फैमिली का मिला support

साल 1970 में elizabeth ii ने full royal move चलते हुए organization को royal family (1969) की रॉयल्टी गिफ्ट कर दी.

इस डोनेशन की वजह से organization अपना headquarter 195 Piccadilly की रेनोवेटेड बिल्डिंग में शिफ़्ट कर सकी. फिर साल 1976 में आधिकारिक रूप से इसका नाम बदलकर british academy of film and television arts रख दिया गया.

धीरे-धीरे हुए expand

इतने सालों में british academy of film and television arts ने अपना network global level पर expand कर लिया है. इसने धीरे-धीरे खुद को कई देशों में expand किया. 

  • scotland में 1986
  • wales में 1987
  • united states में भी एंट्री ली. los angeles (1987) और new york (1996) में expand हुआ. लेकिन, फिर 2021 में us की दोनों branches मिलकर bafta north america बन गईं.

ये भी पढ़ें: serial killers पर बनीं ये 6 हॉलीवुड फिल्में डराती हैं...बहुत डराती हैं!

bafta awards (2)
bafta awards Photograph: (@BAFTA (x))

कौन हैं president?

अभी bafta के president william, prince of wales हैं, जो 2010 से इस role पर हैं. इसके साथ ही bafta के around 10 हज़ार members दुनिया भर से जुड़े हुए हैं. जिनके पास full voting membership है.

ये भी पढ़ें:Movies Tragic Accident: फिल्म सेट में ब्लंडर, हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश, हीरो के साथ 3 की गई थी जान

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.