/zingabad/media/media_files/2026/02/16/bluebeard-2026-02-16-17-56-40.jpg)
bluebeard
1963 में आई hollywood फ़िल्म 'bluebeard' को claude chabrol ने डायरेक्ट किया था. इसमें michele morgan, danielle darrieux और hildegard Knef लीड रोल में नज़र आए थे. ये फ़िल्म फ़्रांस के कुख्यात सीरियल किलर henri desire landru पर बनाई गई है. landru पेरिस के न्यूज पेपर्स में लोनली हार्ट्सकॉलम में खुद को अमीर, शरीफ और दो बच्चों का widower father बताकर एड देता था. वो अकेली और विधवा महिलाओं को फंसाता था और उन्हें अपने पेरिस वाले घर बुलाता और मार देता था. फिर वह उनके शवों के टुकड़े करके उन्हें अपने ओवन में जला देता था. 1914 से 1918 के बीच उसने 11 मर्डर्स किए जिनमें 10 महिलाएं शामिल थीं.
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/summer-of-sam-2026-02-16-17-57-56.jpg)
summer of sam
1999 में आई spike lee की 'summer of sam' इसी नाम के हत्याकांड को अपने अंदाज़ में दिखाया है. ये हत्याकांड 1977 की गर्मियों में न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था. कहानी नॉर्थ ईस्ट ब्रॉन्क्स के एक इटैलियन-अमेरिकन इलाके के लोगों पर फ़ोकस् है, जहां सीरियल किलर के डर से हर कोई दहशत में जी रहा है. हालात ऐसे बन जाते हैं कि पड़ोसी एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं और डर बढ़ जाता है.
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/the-honeymoon-killers-2026-02-16-17-58-29.jpg)
'the honeymoon killers
1970 में आई 'the honeymoon killers' में shirley stoler, tony lo bianco और mary jane higby लीड रोल में थे और इसे leonard kastle और donald volkman ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म raymond fernandez और martha beck पर बनाई गई है. इन्हें the lonely hearts killers के नाम से जाना जाता है. साल 1949 में गिरफ्तारी और मुकदमे के बाद दोनों की असलियत सामने आई. इन दोनों ने 1947 से 1949 के बीच करीब 20 महिलाओं की हत्या की थी. ये दोनों अखबारों के लोनली हार्ट्स कॉलम के ज़रिए अकेली महिलाओं को प्यार और शादी का झांसा देते थे और फिर उन्हें अपना शिकार बनाते थे.
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/rampage-2026-02-16-17-58-59.jpg)
rampage
'rampage' फिल्म richard trenton chase अमेरिका के एक सीरियल किलर पर बनाई गई थी, जिसे स्किज़ोफ्रेनिया था. उसने एक महीने के अंदर 6 लोगों की बेरहमी से हत्या की थी. वो लोगों की हत्या करने के बाद उनका खून पीता था और उनके शरीर के पार्ट्स भी खा जाता था. इसी वजह से उसे the vampire of sacramento कहा जाने लगा था. इस फिल्म को william friedkin ने डायरेक्ट किया था और इसकी स्टार कास्ट में michael biehn, alex mc arthur, nicholas campbell थे.
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/cruising-2026-02-16-17-59-37.jpg)
cruising
1980 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'cruising' में एक युवा पुलिस अधिकारी स्टीव बर्न्स (अल पचीनो) की कहानी दिखाई गई है, जो न्यूयॉर्क के gay लेदर बार्स में एक्टिव एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए अंडरकवर मिशन पर जाता है. इस सीरियल किलर ने 6 लोगों की बेरहमी से हत्या की थी और उनके शवों के टुकड़े किए. फिर काले प्लास्टिक बैग में भरकर हडसन नदी में फेंक दिए थे. इस फिल्म को भी william friedkin ने डायरेक्ट किया था और al pacino, paul Sorvino, karen allen लीड रोल में नज़र आए थे.
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/angst-2026-02-16-18-00-46.jpg)
Angst
फिल्म 'Angst' 1983 में रिलीज हुई थी. इसे gerald kargl ने डायरेक्ट किया था, जिसमें erwin leder, robert hunger-buhler, silvia ryder स्टार कास्ट में थे. इस फिल्म की स्टोरी ऑस्ट्रेलिया की क्राइम हिस्ट्री के सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक werner kniesek पर बेस्ड है. 16 साल की उम्र में उसने अपनी मां की हत्या की कोशिश की और दो साल juvenile correctional home में रहा. रिहा होने के बाद उसने कई चोरी की वारदातें कीं. साल 1972 में उसने 73 साल की एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. जेल से रिहाई से कुछ हफ्ते पहले उसे काम ढूंढने के लिए तीन दिन की पैरोल दी गई. इसी दौरान उसने सेंट पोल्टेन में एक पूरे परिवार को बेरहमी से मार डाला था.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/16/serial-killer-real-movies-2026-02-16-17-56-01.jpg)