shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

ब्रो, हम लोग सारा दिन online transactions करते हैं. ये transactions ही fintech वर्ल्ड का पार्ट है. fintech का मतलब है financial technology. एक ऐसी technology जो धीरे-धीरे बूस्ट करती जा रही है.

upi

online payment हो जाएगी? आप भी दिन भर में कई चीजों के लिए सिर्फ online transactions करते रहते हैं. googlepay, paytm, phone pay, amazon pay आपके wallet बन चुके हैं.

वहीं, cryptocurrency और bitcoin के बारे में भी आपने सुना है. तो fintech वर्ड से शायद आप aware भी हों. इस इंडस्ट्री में आप पूरी तरह उतर चुके हैं. fintech का मतलब होता है financial technology. 

जब हम अपने finance को technology के साथ जोड़ देते हैं तो उसको fintech कहते हैं. अब आज के टाइम पर हम 70-80% financial काम मोबाइल से ही करते हैं. चाहे बैंकिंग हो या फिर transaction या फिर स्टॉक मार्केट में investment या फिर कोई insurance ही खरीदना हो. सभी कुछ हम एक क्लिक में technology की हेल्प से कर लेते हैं. 

fintech के types

डिजिटल payments

  •  कैश रखना अब old school जैसा हो गया है. अब सब कुछ instant ऑनलाइन ही हो रहा है. 2 सेकंड में पैसा इधर से उधर.

examples: googlepay, phonepe, paytm

लोन लेने के लिए Alternative रास्ता

जब आपको लोन लेना हो और बैंक इसके लिए मना कर दें. तब online platforms borrowers और investors को direct connect कर देते हैं. यानी p2p lending. इसमें थोड़ा रिस्क होता है.

examples: lending club, prosper, paypal working capital, gofundme

insurance

इंश्योरेंस में पहले के प्रोसेस में काफी पेपर-वर्क करना पड़ता था. लेकिन, अब ये सभी कुछ ऑनलाइन करना आसान हो गया है. हेल्थ, लाइफ, कार इनश्योरेंस सब ऑनलाइन, सिंपल और फास्ट हो गए हैं.  

examples: digit Insurance, policybazaar

investment tech

अब fintech ने स्टॉक में इनवेस्ट करना भी आसान बना दिया है. अब आप apps से stocks, mutual funds, crypto trading सब manage कर सकते हैं.

examples: zerodha, groww

ये भी पढ़ें: bangladesh में तारिक रहमान को मिली Power, अब बदलेंगे इंडिया के साथ relations?

इंडिया में हाई ग्रोथ

fintech इंडस्ट्री तेजी से इंडिया में बूस्ट कर रही है. डे बाय डे अब रिक्शे वाले से लेकर बिजनेसमैन तक इस इंडस्ट्री के यूज़र बन गए हैं.

साल 2021 के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पीयूष गोयल ने information दी थी कि इंडिया दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मार्केट्स में से एक बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया था कि इंडिया का fintech adoption rate 87% है.

  • मई 2021 तक भारत के upi से 224 बैंक जुड़ चुके थे और इसके जरिए 2.6 बिलियन ट्रांज़ैक्शन, करीब 68 बिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ रिकॉर्ड हुए थे.
  • 2025 के govt data के मुताबिक, अगस्त 2025 में upi ने 20 बिलियन से भी ज्यादा ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस किए. टोटल वैल्यू थी 24.85 रुपये लाख करोड़ से ज्यादा. साथ ही, इंडिया में कुल डिजिटल ट्रांज़ैक्शन का लगभग 85% हिस्सा सिर्फ upi संभाल रहा है.

ये भी पढ़ें: underrated speak no evil: ये movie देखेंगे तो दुनिया dark हो जाएगी! ott पर है अवेलेबल

govt भी कर रही support?

डिजिटल इंडिया के लिए सरकार full-support में है. इसी के चलते govt भी फिनटेक को स्पोर्ट कर रही है. इसको बढ़ावा देने के लिए कई Initiatives लिए हैं. 

  1. jan dhan yojana: ये दुनिया का सबसे बड़ा financial inclusion program है. 45 करोड़ से ज़्यादा लोगों को बैंक अकाउंट मिला. इससे fintech कंपनियों को एक huge user base मिल गया है.
  2. आधार कार्ड- वर्ल्ड बैंक की स्टडी के मुताबिक, आधार कार्ड ने 57 करोड़ से ज्यादा लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाने में मदद की है.
  3. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (upi): upi ट्रांज़ैक्शन में ईयर बाय ईयर 49% की तगड़ी growth देखने को मिली है.
  4. पीयर-टू-पीयर (p2p) लेंडिंग को recognition

ये भी पढ़ें: is film mein bhoot nahi hai fir bhi darayegi । underrated ep.1

fintech कैसे हुआ boom?

इंडिया में fintech को बूस्ट करने में 2016 में हुए demonetization ने अहम रोल निभाया है. 

नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद कैश की कमी हो गई थी, जिससे लोगों ने डिजिटल पेमेंट करना शुरू किया. मोबाइल वॉलेट, upi और ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन का यूज़ तेजी से बढ़ा.

क्या बन रहे challenges?

क्राइम

फिनटेक के इस्तेमाल से क्राइम में ग्रोथ हुई है. इंडिया में online payment के साथ-साथ financial fraud भी तेजी से बढ़ रहा है. 2024 में national cyber crime reporting portal पर 36.37 लाख फ्रॉड केस दर्ज हुए हैं. digital payments बढ़े, तो scammers भी active mode में आ गए.

data security का खतरा

ऑनलाइन पेमेंट के चलते आप कितना कहां खर्च कर रहे हैं इसका डेटा इकट्ठा होता जा रहा है. जोकि data security के लिए एक चैलेंज बन रहा है.

कैसे कमाती हैं फिनटेक कंपनी?

बैंकिंग fintech कमाते हैं-

  • service fees से
  •  loan पर interest से
  • financial products बेचकर

investment apps

stock market वाली apps ऐसे कमाती हैं:

  • brokerage फीस से

पेमेंट apps

  • ये apps हमें फ्री लगती हैं पर reality ऐसी नहीं है.
  • wallet में पड़े पैसे पर interest
  • early withdrawal charges लेते हैं
  • क्रेडिट कार्ड यूज़ या extra features की फीस

ये भी पढ़ें: underrated speak no evil: ये movie देखेंगे तो दुनिया dark हो जाएगी! ott पर है अवेलेबल

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.