Shivani Jha profile imageShivani Jha

खिड़की के शीशे के उस पार एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रोज़ देखते हैं पर कभी महसूस नहीं करते. वो जोकर जो आपको हंसा रहा है, शायद अंदर ही अंदर खुद को खत्म होते देख रहा है. क्या हम तरक्की कर रहे हैं या बस इंसानों को रोबोट में बदल रहे हैं?

Whisk_02e2cf59c1737289ecc4111d59d8adabdr (3)

क्या कभी आपने अपनी कार की खिड़की के कांच को नीचे उतारकर उस लड़के को गौर से देखा है? सड़क से ऐसी गर्म लपटें उठ रही हैं जैसे किसी ने भट्टी खोल दी हो. 45° c की चिलचिलाती धूप है, झुलसा देने वाली लू चल रही है और वो लड़का जोकर के एक फटे-पुराने और भारी-भरकम कॉस्ट्यूम में पसीने से तर-बतर होकर नाच रहा है.

उसके हाथ में एक रेस्टोरेंट का पैंफ्लेट है. आप शायद उसे एक सेकंड के लिए देखते हैं और फिर अपनी गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लेते हैं ताकि बाहर की गंदी गर्मी अंदर न आ सके और फिर अपना ac तेज़ कर लेते हैं. 

हम ये कहकर कि ये उसकी जॉब है, आगे तो बढ़ जाते हैं पर क्या ये वाकई जॉब है? नहीं, ये एक एंडलेस सर्वावइल मोड है. 2026 में हम मेटावर्स में ज़मीन खरीदने की बातें कर रहे हैं, एआई (ai) से अपनी पूरी ज़िंदगी लिखवा रहे हैं, पर सोसाइटी के ये पहिये आज भी उतनी ही बेरहमी से घिस रहे हैं.

उस मुस्कुराते हुए चेहरे के पीछे एक ऐसा चेहरा है जो शायद रात भर सोया नहीं है, जिसकी आंखों में नींद नहीं बल्कि इस बात की टेंशन है कि आज की दिहाड़ी कितनी बनेगी. हमारी सोसाइटी की बहुत कड़वी सच्चाई है कि इज्ज़त आदमी की नहीं, आमदनी की होती है. 

Whisk_d76edeb87592e1c931c4471efebe0456dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

वो नाच नहीं रहा है, वो अपनी मजबूरी को सबके सामने नुमाइश बना रहा है. उसे पता है कि अगर वो एक पल के लिए भी रुका, तो शायद उसका सुपरवाइज़र उसकी दिहाड़ी काट लेगा. वो जोकर नहीं है, वो किसी का भाई है, किसी का बेटा है, जो बस ये चाहता है कि शाम को जब वो घर जाए, तो कम से कम उसके घर वालों को भूखा न सोना पड़े. क्या हमारी तरक्की इतनी अंधी हो गई है कि हमें इंसान होकर दूसरे इंसान का दर्द ही नहीं दिखता?

ये भी पढ़ें: mental health: रिश्तों का रिबूट, जब 'दूर जाना' ही पास आने का हैक हो

लेबर चौक, जहां उम्मीद की सेल लगती है

कभी सुबह 7 बजे किसी लेबर चौक से ज़रा गुज़रकर देखिए. वहां आपको दर्जनों लोग अपने औजारों के साथ खड़े मिलेंगे. उनकी आंखें हर गुज़रती गाड़ी को ऐसे देखती हैं जैसे कोई नया नोटिफिकेशन आया हो. उनके लिए संडे कोई फन-डे नहीं होता. उनके लिए हर सुबह एक जुआ है. अगर आज काम मिला, तो रात को चूल्हा जलेगा... वरना better luck tomorrow कहने वाला भी कोई नहीं होता. ये कोई साइड हसल नहीं, बल्कि वजूद की लड़ाई है. क्या वो अपनी मर्जी से यहां खड़े हैं? 

कंफर्ट या टॉर्चर?

हमें आदत हो गई है कि बटन दबाया और 10 मिनट में पिज़्ज़ा या ग्रोसरी घर पर. लेकिन उस 10 मिनट के पीछे की कहानी क्या है? उस डिलीवरी पार्टनर के लिए सड़क पर गड्ढे या ट्रैफिक विलेन नहीं हैं, बल्कि वो टिक-टिक करती घड़ी सबसे बड़ा दुश्मन है. रोड पर तपती धूप में कोलतार यानी charcoal बिछाने वाले मज़दूर हों या सुबह 5 बजे सड़क साफ करने वाले लोग...ये हमारे शहर के वो invisible heroes हैं जिनके बिना ये स्मार्ट सिटी एक दिन में डेड सिटी बन जाएगी.

Whisk_46161fced7e20198f9a40b02d6b0a4d7dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

ज़रा सोचिए उस लिफ्टमैन के बारे में, जो दिन के 10 घंटे उस छोटे से लोहे के डिब्बे में गुज़ार देता है  या वो वॉचमैन जो कड़कड़ाती ठंड और बारिश में पूरी रात जागता है ताकि हम डीप स्लीप ले सकें.

रेस्टोरेंट के कोने में प्याज काटता वो बच्चा कोई इंस्पिरेशन नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम का एक बड़ा फेल है. जिसे स्कूल में होना चाहिए था. वो अपनी लाइफ का कीमती टाइम किचन के धुएं में गंवा रहा है.

ये मेहनत नहीं, सरासर नाइंसाफी है. उसका बचपन हसल कल्चर की भेंट चढ़ गया है. ये देखकर बुरा लगना एंपथी नहीं है, ये अहसास है कि सोसाइटी के तौर पर हम कितना पीछे हैं.

ये भी पढ़ें: ancient jerusalem se galgotias university ki neha tak, scapegoat bante rahenge | sampadakiya ep.2

जब हमने लाजपत नगर मार्केट में जोकर बनने वाले रमेश (बदला हुआ नाम) से उसकी असलियत पूछी तो उसने किसी मोटिवेशनल स्पीकर की तरह मेहनत की बातें नहीं कीं. उसने वो कहा जो हम अपनी एस्थेटिक लाइफ़ में कभी सुनना नहीं चाहते, उसने कहा...

घर जाने से पहले मुंह धो के जाता हूं. कॉस्ट्यूम के अंदर कभी-कभी इतना रोना आता है कि लगता है सब छोड़-छाड़ कर मर जाऊं..तो चैन मिलेगा. फिर तुरंत ख्याल आता है कि मेरे पीछे बीवी और बच्चों का क्या होगा? बस, वही सोचकर आंसू पी लेता हूं और फिर से नाचने लगता हूं.

डिजिटल गुलामी, एल्गोरिदम का जाल

एल्गोरिदम का खौफ: 2026 में टेक्नोलॉजी ने चीज़ें आसान तो कीं, पर इन अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स के लिए चुनौतियां pro max कर दीं. आज का डिलीवरी बॉय किसी इंसान को नहीं, बल्कि एक app को रिपोर्ट करता है. अगर रेटिंग 4.5 से नीचे गई, तो उसके घर का राशन बंद हो सकता है. इसे फ्लेक्सिबिलिटी कहा जाता है, पर असल में ये एक एंडलेस फटीग है.

सैलरी स्लिप की कमी: उनके पास पे-स्लिप नहीं होती, इसलिए बैंक उन्हें red flag समझते हैं. मजबूरी में वे ऊंचे ब्याज पर पैसे देने वालों के चक्कर में पड़ जाते हैं और ज़िंदगी भर कर्ज से बाहर ही नहीं निकल पाते.

gender pay gap: ये 2026 का सबसे कड़वा सच है कि आज भी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर एक औरत को उसी मेहनत के लिए आदमी से कम दिहाड़ी मिलती है. क्या हमारा डिजिटल इंडिया इसे ठीक कर पाया?

Whisk_d494e31c93f3695956546e395d7273a5dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

ये भी पढ़ें: menopause: काली पन्नी और शर्म का खेल खत्म! जानिए मेनोपॉज का सच

उम्मीद की किरण

गवर्नमेंट का प्रोटेक्शन पैक सिस्टम अब धीरे-धीरे वॉक हो रहा है, और कुछ स्कीम्स वाकई गेम-चेंजर साबित हो रही हैं:

  • ayushman card से 5 लाख तक का फ्री इलाज. अब बीमारी का मतलब ज़मीन बेचना नहीं है.
  • e-shram कार्ड वर्कर्स की 'digital id'. अब सरकार के पास उस 'जोकर' या 'वॉचमैन' का डेटा है ताकि मदद सीधे पहुंचे. 
  • pm-svanidhi रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बिना गारंटी वाला लोन. साहूकारों के टॉर्चर से आज़ादी.
  • skill india अब एक प्लम्बर या इलेक्ट्रिशियन सिर्फ मज़दूर नहीं, 'सर्टिफाइड प्रोफेशनल' बन रहा है. 

2026 के भारत में, जो मज़दूर पूरी दुनिया का पेट भरते हैं, उनके लिए सबसे बड़ी लग्ज़री बस एक चैन की नींद है. zingabad जानता है, जर्नलिज्म का मतलब सिर्फ ट्रेंडिंग हेडलाइंस या चमक-धमक वाली खबरें (clout) नहीं है. असली जर्नलिज्म वो है जो उस अंधेरे कोने में रोशनी डाले जहां सिस्टम देखना ही नहीं चाहता.

हम क्या कर सकते हैं? 

अगली बार किसी होटल के गेट पर बस एक छोटा सा 'thank you' बोलिए. आपका वो एक पल उनके चेहरे से उस रोबोटिक मुखौटे को उतारने में मदद करेगा.

अपने गार्ड या सफाई वाले से पूछिए कि क्या उनका आयुष्मान या ई-श्रम कार्ड बना है? आपका सिर्फ 5 मिनट का कीमती वक्त उनकी पूरी ज़िंदगी सिक्योर कर सकता है. अगर डिलीवरी 2 मिनट लेट हो जाए, तो चिल्लाने के बजाय ये सोचें कि वो भी एक इंसान है, कोई मशीन नहीं.

2026 का भारत तब तक असली सुपरपावर नहीं बनेगा जब तक हम सिर्फ gross domestic product नहीं, बल्कि gross domestic empathy को ट्रैक नहीं करेंगे. डेवलपमेंट का मतलब सिर्फ आसमान छूती इमारतें नहीं, बल्कि उन इमारतों की नींव भरने वालों की आंखों में वो यकीन है कि इस तरक्की में उनका भी बराबर का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: trauma : क्या आप भी 60-सेकंड वाली थेरेपी के शिकार हैं?

Shivani Jha profile imageShivani Jha
shivani doesn’t seek a title to fill a room. she is a quiet observer trying to understand the world. She wishes to be like rain falling on the sea, a quiet addition to a vast mystery. believing the best stories live between facts and feelings rather than in headlines, she writes about the invisible ways the world softens or breaks us. she isn't an expert at a finish line, but a traveler on the road, writing with a heart wide open to questions even when answers are few.