अगर आप अपने 20s में हैं तो आपकी लाइफ literally एक multi-tab browser बन चुकी है. एक टैब में करियर की anxiety, दूसरे में रिलेशनशिप issues और तीसरे में क्रैश होती मेंटल हेल्थ. इस बीच जब घर वाले डिनर टेबल पर हंसते-हंसते पूछ लें “सेटल कब हो रहे हो?”. तब ब्रो वो तुम्हारे मल्टी टैब ब्राउज़र पर फ़िक्र नहीं दिखा रहे होते हैं. बल्कि, वो तुम्हरी ज़िन्दगी में एक चौथा टैब खोलना चाहते हैं.
ये चौथा टैब है शादी का, जिसे ओपन करते ही आप पहुंच जाते हैं एक social black hole में. यहां आपका aura ज़ीरो हो जाता है और आप अपनी ही लाइफ के 'supporting character' बन जाते हैं. हां भाई, social black hole. क्योंकि ब्लैक होल और शादी सिर्फ़ metaphorically connected नहीं हैं. शादी के मंडप और अल्बर्ट आइंस्टीन की थ्योरीज़ में बहुत ही crazy कनेक्शन है, जिसे ओपनहाइमर भी नहीं समझ पाए.
स्पेस-टाइम रिज़ आपको कैसे करती है ट्रैप
आज हम बताएंगे कि कैसे सोसाइटी की 'स्पेस-टाइम रिज़' आपको ट्रैप करती है. क्यों शादी वाला 'event horizon' पार करने के बाद कोई 'exit' बटन नहीं मिलता और स्टीफेन हॉकिंग से लेकर ओशो तक सभी के ओपिनियन कैसे इस कनेक्शन को और स्ट्रांग बनाते हैं?
बचपन में हम सबको लगता है कि हम अपनी लाइफ के main character हैं. स्कूल, कॉलेज में देखे गए बड़े-बड़े सपने, सब सॉर्टेड लगता है, लेकिन जैसे ही 25th birthday cake कटता है, सोसाइटी और फैमिली की ग्रेविटी बढ़ने लगती है.
अचानक से bucket list वाले सपने compromise होने लगते हैं और पर्सनल फ्रीडम? वो तो पर्सनल responsibility से रिप्लेस हो जाती है. कैसे? इसे समझते हैं ग्रेविटी की मदद से.
अलबर्ट einstein की एक थ्योरी है, space-time curvature of mass. सिंपल सा कॉन्सेप्ट है. स्पेस टाइम एक बेडशीट है, जिसे चार अलग-अलग कोनों पर बांध दिया गया है. अब इस चादर के बीच में एक फुटबॉल डाल दो. चादर नीचे की ओर दब जाएगी और एक ट्रफ बन जाएगा.
अब अगर इस चादर पर एक छोटी सी क्रेज़ी बॉल फेंक दो तो क्या होगा? वो उस ट्रफ की ढलान की वजह से धीरे-धीरे फुटबॉल की तरफ लुढ़कने लगेगी. बस स्पेस में gravity भी ऐसे ही काम करती है. यानी planets sun के चक्कर उसके unspoken रिज़ की वजह से नहीं लगाते, वो तो बेचारे trapped हैं. क्योंकि son ने spacetime में ट्रफ क्रिएट कर दिया है, प्लैनेट्स बस उस स्लोप पर स्लाइड कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: winter olympics में condoms की क्यों हो रही बात? पूरी inside story यहां है
सोसाइटी पर अप्लाई कर समझो
अब इस कॉन्सेप्ट को सोसाइटी पर अप्लाई करो. स्पेस टाइम वाली beadsheet को सोसाइटी समझो और उसमें पड़ी फूटबाल को social norms. हम सब वो छोटी क्रेज़ी बॉल्स हैं जो न चाहते हुए भी इन social norms की तरफ attract होते हैं और उनके इर्द-गिर्द घूमने पर मजबूर हो जाते हैं.
ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसे किसी toxic relationship में पड़ जाना. तुम्हें पता है कि ये तुम्हारे लिए red flag है, लेकिन gravity इतनी ज़्यादा है कि तुम चाहकर भी 'move on' नहीं कर पा रहे. so, we are all just simping for societal rules because the gravity is too much.
क्या सोशल ग्रेविटी के ट्रैप से निकलना पॉसिबल है?
तो क्या सोशल ग्रेविटी के इस ट्रैप से निकलना पॉसिबल नहीं है? unlike doomscrolling physics में किसी भी स्टार या प्लेनेट को ghost कर देना पॉसिबल है. इसके लिए एक स्पेसिफिक स्पीड चाहिए, इसे कहते हैं escape velocity. v = √(2GM/R).
यानी वो minimum वेलोसिटी, जिसके बाद gravity आपको अपनी तरफ खींच नहीं पाती. यानी इतना chill हो जाना कि आपकी टॉक्सिक एक्स कितना भी dm करें. आप 'कृष का गाना सुनेगा' गाने वाली रील देखते रहो.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/18/black-hole-2026-02-18-17-53-16.jpg)
'लोग क्या कहेंगे' का वेट
अब इसे अपनी लाइफ पर फिट करो. फ़िज़िक्स में object जितना heavy होता है. उसकी gravity उतनी ज़्यादा toxic होती है. लाइफ के मामले में खानदान की इज्ज़त और 'लोग क्या कहेंगे' का वेट जितना ज़्यादा होगा, उससे पीछा छुड़ाना उतना ही डिफिकल्ट, फ़ॉर्मूले में r भी है. r यानी डिस्टेंस.
आप फैमिली और सोशल नॉर्म्स से जितना दूर रहोगे, इम्पैक्ट उतना कम होगा. बिल्कुल वैसे ही जैसे कॉलेज खत्म होने के बाद 'ex' की यादें fade होने लगती हैं. अगर तुम्हें अपनी विल से जीना है, शादी नहीं करनी, या कुछ 'out of the box' करना है, तो तुम्हें इस सोशल ग्रैविटी को तोड़ना पड़ेगा, जो तोड़ देते हैं वो फ़्री ऑब्जेक्ट की तरह लाइफटाइम स्पेस में घूमते रहते रहते हैं. just like सलमान खान, लेकिन हर कोई सलमान खान भी नहीं होता bro...
कई लोग कलेक्टिविज़्म के विक्टिम हो जाते हैं. 'वही जहां मैं' से ज़्यादा 'हम' की importance होती है. ये communism से थोड़ा डिफिफेरेंट हैं. हम के नाम पर 'resources'नहीं, सिर्फ पर्सनल फ्रीडम छीनी जाती है. social cohesion और खानदान की इज़्ज़त के नाम पर individual की खुशियों का रोज़ 'मोये-मोये' होता है. ये expectations वाला ट्रफ इतना गहरा है कि इससे बचना mission impossible का सबसे difficult mission है.
ये भी पढ़ें: चाहिए दमदार suv car लेकिन बजट है कम... तो ये हैं आपके लिए best options
gravity star से भी ज़्यादा toxic
अब यहां से on होता है dark mode. अभी तक तो हम एक स्टार की बात कर रहे थे, लेकिन जब किसी Star का nuclear fuel खत्म हो जाता है, तो वो खुद में Collapse हो जाता है. इसे ही black bole कहते हैं.
इसकी gravity star से भी ज़्यादा toxic होती है. इसका इवेंट होराइजन पार करने के बाद लाइट भी यहां से escape नहीं कर पाती. इवेंट होराइजन basically point of no return है, जिसे पार किया तो 6 stones वाला thanos और पूरा marvel universe भी तुम्हें नहीं बचा सकता.
ऐसा ही family में भी होता है. फ़ैमिली की values ही उसकी ताक़त का फ्यूल हैं. जब values से बात नहीं बनती तब Values को छोड़ फ़ैमिली इमोशनल अत्याचार पर उतर आती है. कभी ताने, कभी इमोशनल ब्लैकमेलिंग. कब ये star ब्लैक होल में बदल जाता है, पता ही नहीं लगता.
फैमिली प्रेशर का खिंचाव इतना 'high' होता है कि हम उतनी velocity generated ही नहीं कर पाते और फिर 'give up' कर देते हैं. फिर क्या तुम सीधे जाकर गिरते हो marital singularity में, शादी के चक्रव्यूह में और इंडियन ट्रेडिशन में मंडप वही social event horizon है. सात फेरे और कबूल है, कबूल है, कबूल है की ritual करते ही आप सोशल इवेंट होराइज़न को पार कर जाते हैं.
शादी के बाद बदल जाता है गेम
शादी के बाद गेम बदल जाता है ब्रो, रिलेशनशिप में तो एग्जिट का ऑप्शन होता है. ज़रुरत के हिसाब से situationship और cuffing season की स्कोप भी है, लेकिन जब ये गेम बदलता है तो बदलते हैं rools. फिर बस इंसान शादी की वीडियो देखकर, इंटरस्टेलर वाला सीन ही याद कर सकता है.
quantum physics में एक कांसेप्ट है holographic principle. इसके मुताबिक ब्लैक होल एंटर करते ही हर ऑब्जेक्ट की information encode हो जाती है. वैसे ही शादी के बाद लड़की की enformation encode हो जाती है. यानी अब आधार कार्ड में पापा के नाम की जगह hubby के नाम आ जाता है. surname चेंज हो जाता है.
लेकिन ब्लैक होल्स भी उतने बड़े baddie नहीं है, जितना हम समझते हैं. ये पूरी तरह से no-escape zone नहीं हैं. stephen hawking की एक थ्योरी है, हॉकिंग रेडिएशन.
इसके हिसाब से black holes भी permanent नहीं होते. वो धीरे-धीरे अपनी एनर्जी लूज़ करते हैं और एक टाइम के बाद evaporate हो जाते हैं. social norms भी ऐसे ही हैं और शादी का इंस्टीट्यूशन भी ऐसा ही है. कैसे...sociology में एक theory है.
ये भी पढ़ें: o romeo डायरेक्टर विशाल भारद्वाज 15 सालों से हिट नहीं दे पा रहे!
structural functionalism theory क्या है?
इसे structural functionalism theory कहा जाता है. इस थ्योरी का कहना है कि हर सोशल इंस्टीट्यूशन किसी न किसी वजह से exist करता है. जब वो ज़रूरत खत्म होने लगती है, तब वो institution week हो जाता है.
आज की जनरेशन में individualism आग है. अब "लोग क्या कहेंगे" के बजाय "i feel like..." पर फोकस है. करियर हो, रिश्ते हों या लाइफ गोल्स लोग अपनी आवाज़ सुन रहे हैं. इस वजह से पुराने सिस्टम्स से leak होने लगा है.
हम अभी सोसाइटी के उस time frame में खड़े हैं, जिसे फिजिक्स में page time कहते हैं. ये वो पॉइंट है, जहां ब्लैक होल आधा खत्म हो चुका है, लेकिन अभी आधा बचा भी है. इसलिए confusion का दौर चल रहा है.
हम फ्रीडम चाहते हैं, पर 'validation' के लिए अभी भी पुराने सिस्टम्स की तरफ देखते हैं. यह एक transition period है. एक लंबा 'situationship' जहां हम कमिटमेंट और फ्रीडम के बीच फंसे हैं.
ये भी पढ़ें: aajkal ka pyaar: boomers vs genz vs millennials! 😂
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/18/marriae-2026-02-18-18-00-31.jpg)