13 फरवरी को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'o romeo' रिलीज़ हुई. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. शाहिद कपूर का एक्शन और तृप्ति का किरदार लोगों का दिल जीत रहा है. फ़िल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है.
उनका वही स्टाइल फ़िल्म में देखा गया, जो सालों से लोगों का फ़ेवरेट रहा है. नाना पाटेकर फ़िल्म में पुलिस वाले बने हैं. उनके फ़नी सीन भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं, लेकिन फ़िल्म को box office पर इतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/18/o-romeo-1-2026-02-18-14-02-46.jpg)
साजिद नाडियाडवाला ने instagram पर पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फ़िल्म ने globally 61.75 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि, फ़िल्म का बजट ही 150 करोड़ के आसपास है और फ़िल्म अभी तक 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है.
ऐसे में विशाल भारद्वाज की 'o romeo' हिट होगी या फ़्लॉप ये अभी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि फ़िल्म को हिट होने के लिए पहले अपना बजट निकालना होगा. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में ये चौथी फ़िल्म है.
सबसे पहले दोनों की फ़िल्म 'कमीने' एक साथ आई थी, जिसे बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और फ़िल्म हिट साबित हुई थी. अब एक बार फिर शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी साथ आई है.
अब देखना होगा कि 'o romeo' क्या कमाल करती है. अगर विशाल भारद्वाज का पिछले 15 सालों का पूरा डाटा देखें तो 2010 से लेकर अब तक विशाल भारद्वाज कई फ़िल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. इनमें से ज्य़ादातर फ़िल्मों की बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी performance नहीं रही.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/18/7-khoon-maf-2026-02-18-14-03-09.jpg)
साल 2011 में विशाल भारद्वाज ने '7 खून माफ' डायरेक्ट की थी. फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नज़र आई थीं. box office india के मुताबिक फ़िल्म का बजट 25 करोड़ था, लेकिन फ़िल्म लाइफ़टाइम इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर महज 17.69 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी, जबकि वर्ल्डवाइल्ड फ़िल्म ने 30.4 करोड़ का ही कलेक्शन किया था और flop रही थी.
ये भी पढ़ें: box office: रिकॉर्ड कलेक्शन के बावजूद क्या सिनेमा हॉल में मूवी देखना खत्म हो रहा है?
'मटरू की बिजली का मंडोला'
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/18/matroo-ki-bijli-ka-mandola-1-2026-02-18-14-04-13.jpg)
इसके बाद विशाल भारद्वाज की 'मटरु की बिजली का मंडोला' आई. फ़िल्म में अनुष्का शर्मा और इमरान खान लीड रोल में नज़र आए थे, लेकिन ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफ़िस पर लुढ़क गई थी. फ़िल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी.
सैकनिल्क के मुताबिक 'मटरू की बिजली का मंडोला' का बजट 43 करोड़ था, जबकि फ़िल्म इंडिया में कलेक्शन सिर्फ 40.50 करोड़ का ही कर पाई थी. वर्ल्डवाइल्ड ग्रॉस फ़िल्म की 62.56 करोड़ रही और फ़िल्म flop हो गई थी.
ये भी पढ़ें: Movies Tragic Accident: फ़िल्म सेट में ब्लंडर, हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश, हीरो के साथ 3 की गई थी जान
'हैदर' रही थी semi hit
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/18/haider-2026-02-18-14-04-51.jpg)
साल 2014 में विशाल भारद्वाज की शाहिद कपूर के साथ ही 'हैदर' आई थी, जो semi hit साबित हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक 'हैदर' को 45 करोड़ के में बनाया गया था और फ़िल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 55.93 करोड़, जबकि वर्ल्डवाइल्ड 79.20 करोड़ का बिज़नेस किया था.
ये भी पढ़ें: serial killers पर बनीं ये 6 हॉलीवुड फ़िल्में डराती हैं...बहुत डराती हैं!
'रंगून' का बॉक्स ऑफ़िस पर बुरा हाल
भारद्वाज की 2017 में आई 'रंगून' का बॉक्स ऑफ़िस पर बुरा हाल हुआ था. रंगून भी अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी. फ़िल्म का बजट 60 करोड़ था और कमाई फ़िल्म ने वर्ल्डवाइल्ड महज 39.80 करोड़ की थी और इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर तो ये फ़िल्म बुरी तरह पिटी थी और महज़ 20.76 करोड़ ही कमा पाई थी.
2018 में विशाल भारद्वाज की पटाखा आई, जिसका और बुरा हाल हुआ. फ़िल्म का बजट 10 से 15 करोड़ था और लाइफ़टाइम कलेक्शन महज 6.95 करोड़ ही कर पाई थी और फ़्लॉप हो गई थी.
ये भी पढ़ें: इस हॉलीवुड फ़िल्म के शूट में हुई थी हीरो की मौत
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/18/vishal-bhardwaj-movies-2026-02-18-13-59-28.jpg)