shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

winter olympics 2026 में condoms टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं. इसकी वजह है कि tradition के हिसाब से athletes को प्रोटेक्शन दी जाती है. लेकिन, इस बार ये शुरू के तीन दिन में ही स्टॉक आउट हो गए. उसी के बाद ये headlines बन गए.

condoms

winter olympics इस वक्त टॉक ऑफ़ द टाउन है. लेकिन, रियल लाइमलाइट तो condom crises ने ले ली है. condom crises, you heard it right... इटली के मिलान और कोर्टिना डी'एम्पेज़ो (Milan-Cortina d'Ampezzo) शहरों में 2026 विंटर ओलंपिक हो रहे हैं. इसमें approx 2900 athletes हिस्सा ले रहे हैं. ये 6 फ़रवरी से लेकर 22 तक चलेंगे. 

इन Olympics में एक यूनीक tradition follow होता है. athletes को condoms दिए जाते हैं. इस बार चर्चा इस बात की हुई कि विंटर Olympics के शुरू के ही दिनों में condoms आउट ऑफ़ दो स्टॉक हो गए. valentine के टाइम पर इनके आउट ऑफ़ स्टॉक होने को रिपोर्ट किया गया.

italian आउटलेट la stampa ने रिपोर्ट किया कि olympics शुरू होने के तीन दिन के अंदर ही condoms आउट ऑफ़ स्टॉक हो गए हैं. अब interesting tea पहले ये है कि olympics में आखिर condoms क्यों दिए जाते हैं?

ये भी पढ़ें: चाहिए दमदार suv car लेकिन बजट है कम... तो ये हैं आपके लिए best options

क्यों दिए जाते हैं condoms?

olympics में condoms दिए जाना कोई नई बात नहीं है. ये tradition सालों से फॉलो हो रहा है. इसके पीछे वजह है hiv और aids को लेकर awareness फैलाना. इसी मकसद से ये साल 1988 में शुरू हुआ था.

इन दिनों में olympic village में athletes एक cozy environment में रहते हैं. इसीलिए close contact ज़्यादा होता है. इसी के चलते हेल्थ officials ने रिस्क देखा और सेफ़्टी के चलते पहले ही प्रोटेक्शन दे दी जाती है.

ये भी पढ़ें:o romeo डायरेक्टर विशाल भारद्वाज 15 सालों से हिट नहीं दे पा रहे!

condoms का मुद्दा क्यो बना टॉक ऑफ़ द टाउन?

condoms तीन दिन में खत्म हो जाना टॉक ऑफ़ द टाउन इसीलिए बना है क्योंकि दावा किया जा रहा है कि कम प्रोटेक्शन दिए गए थे. usa today की रिपोर्ट के मुताबिक, विंटर ओलंपिक्स में शुरुआत में तो बस 10 हजार condoms ही  athletes को distribute किए गए थे.

लेकिन कंपेयर करने पर ये नंबर काफी छोटा लगता है. क्योंकि साल 2024 summer olympics में तो पूरे 3 लाख condoms दिए गए थे. इसी के चलते अब स्टॉक आउट होने पर ये headlines बन गया. साथ ही हेल्थ को लेकर आवाज उठाई गई. 

ये भी पढ़ें:galgotias university ने ऐसा क्या किया कि google पर ट्रेंड हो गया?

stock हो गया re-stock

जब condoms को लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी. इसी के बाद health awareness के चलते इसको रिस्टॉक किया गया है. international olympic committee और organizing committee ने usa today sports को कंफ़र्म किया कि इस वीक की शुरुआत में और supply दे दी गई थी. साथ ही उन्होंने माना कि सप्लाई उम्मीद से ज्यादा डिमांड की वजह से खत्म हो गई थी. 

ये भी पढ़ें:खुद को दें priority, इसी वीकेंड से बना लें ये वाली आदत

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.