भारत में पहले लंबी गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज़ था, लेकिन generation बदली तो choice भी बदल गई. अब लोगों को चाहिए suv car, जिसके कई फायदे हैं और कई नुकसान भी. सबसे बड़ी problem जो है वो है suv की कीमत को लेकर.
वैसे भारत में suv 10 लाख रुपए से कम कीमत में शुरू हो जाती है. कहने को तो वो suv होती है, लेकिन global market में उसे compact suv के नाम से जाना जाता है, तो चलिए जान लेते हैं india में इस वक्त ऐसी कौन-कौन सी compact suv हैं, जो 10 लाख रुपए से कम कीमत में आपके garage में खड़ी हो सकती हैं.
इस लिस्ट में सबसे पहले tata का नाम आता है. टाटा अपनी बॉडी को लेकर काफी famous है. इस कार में भी शामदार बॉडी कंपनी ने दी है.
tata punch
tata punch इस वक्त इंडियन मार्केट में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी इंजन के साथ आती है.
अगर हम पेट्रोल इंजन की बात करें तो ये कार 1199 cc engine के साथ आती है, इसके अलावा ncg variant के लिए जो इंजन है. वो भी 1199 cc का है. ये कार manual के साथ साथ automatic gearbox के साथ आती है.
ये कार 3 सिलेंडर है और इसकी लंबाई 3876 mm है. वहीं बात करें अगर चौड़ाई की तो 1742 mm है.
अगर कार की क़ीमत की बात करें तो इस की एक्स शोरूप कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये से शुरु होती है और टॉप वेरिएंट करीब साढ़े 10 लाख रुपए तक जाती है.
goodbye 9-to-5! hello zindagi! hello zingabad! | sampadakiya ep.1
2026 fashion: librarian chic से रॉ डेनिम तक, जानते हैं फ़ैशन ट्रेंड्स
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/14/tata-punch-car-2026-02-14-14-06-58.jpg)
mahindra xuv3xo
compact suv की रेस में mahindra & mahindra भी पीछे नहीं है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अब से कुछ महीने पहले अपनी एक शानदार कार लॉन्च की है, जिसका नाम है महिंद्रा xuv 3xo... इस कार की बात करें तो ये 5 सीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इस कार में आपके पास इंजन को लेकर काफ़ी ऑप्शन हैं.
कंपनी की ओर से इस कार में 1197 to 1497 cc से लेकर इंजन का ऑप्शन दिया गया है. ये कार manual के साथ-साथ automatic transmission के साथ आती है.
कार में कंपनी ने सुरक्षा का काफी ख़्याल रखा है. इसलिए इसमें 6 airbags company की ओर से दिए गए हैं. इसके साथ ही कंपनी ने इस कार में 16 color options दिए हैं.
कार की क़ीमत की बात करें तो 7.37-14.55 लाख तक इसकी एक्स शोरूम क़ीमत है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/14/suv-2026-02-14-14-12-05.jpg)
hyundai venue
हुंडई ने पिछले कुछ सालों में अपनी गाड़ियों पर काफ़ी काम किया है और एक से बढ़कर एक गाड़ियों को लॉन्च किया है. इसी कड़ी में कंपनी ने venue को लॉन्च किया है.
hyundai venue की खास बात ये है कि इसमें पेट्रोल के साथ-साथ डीज़ल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है. अगर पेट्रोल इंजन की बात करें तो ये 1197 cc और 998 cc के साथ आती है. वहीं डीज़ल में 1493 cc का ऑप्शन दिया गया है.
ये कार 4 सिलेंडर कार है और इस कार की लंबाई की बात करें को ये 3995 mm लंबी होने के साथ 1800 mm चौड़ी है. इस कार की शुरुआती क़ीमत 8 लाख रुपए है, जो 15.69 लाख रुपए तक जाती है. ये ध्यान रहे ये ex showroom price है. रोड टैक्स और इंश्योरेंस की कीमत इसमें add नहीं की गई है.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/14/suv-car-2026-02-14-14-13-21.jpg)