Riddhi Jha profile imageRiddhi Jha

ब्रो, अगर आप अभी भी बेसिक ब्रांड्स के पीछे भाग रहे हो, तो आप 2026 में बहुत पीछे रह गए हो. librarian chic की एस्थेटिक वाइब से लेकर रॉ डेनिम के स्वैग तक सब कुछ बदल चुका है. ये आपको बताएगा कि कैसे आप बिना किसी जजमेंट के अपनी अलमारी को एक वाइब बना सकते हो.

Whisk_e8c9e543418705e9cf74f4ebafbd9abcdr

देखो, आजकल फैशन का मतलब सिर्फ महंगे टैग्स या बड़े ब्रांड्स पहनना नहीं रह गया है. अब ये ज़रिया है दुनिया को ये बताने का कि भाई, दिस इज़ हू आई एम !"

ये पूरी तरह आपकी अपनी चॉइस है कि आप खुद को कैसे कैरी करते हो. फिर चाहे अलमारी से निकाला हुआ दादी जी का वो पुराना विंटेज स्वेटर हो या कोई एकदम क्रेजी फ्यूचरिस्टिक फिट.

रही बात लोगों के जजमेंट की, तो ब्रो, 2026 में जजमेंट पूरी तरह सीन से आउट हो चुका है. हकीकत तो ये है कि लोग आपको नोटिस ही तब करते हैं जब आप कुछ हटके करने का दम रखते हो. तो बस, जो दिल में आए वो पहनो. हू केयर्स. 

Whisk_3e3a511353a336191794ab07c5ecac19dr
visual representation Photograph: (ai generated)

अगर आप खुद के लुक में कॉन्फ़िडेंट हो ना, तो बाकी सब महज बैकग्राउंड नॉइज है. अपना स्टाइल खुद क्यूरेट करो, क्योंकि यार कॉपी-पेस्ट करना तो बहुत ही बेसिक और बोरिंग है.

लड़कियों के लिए कुछ ख़ास

लड़कियों के लिए इस साल बॉडीकॉन ड्रेसेस ने एक कमबैक किया है. ये बॉडी-हगिंग फ़िट्स कॉन्फ़िडेंस को एक अलग लेवल पर ले जाती हैं. बट वेट, इसमें एक बड़ा ही मज़ेदार ट्विस्ट है जिसे आजकल हम लाइब्रेरियन शीक वाइब कह रहे हैं.

जरा सोचो, एक फ़िटेड बॉडीकॉन ड्रेस और उसके ऊपर एक ओवरसाइज़्ड वूलन स्वेटर या विंटेज कार्डिगन, साथ में वो बड़े फ्रेम वाला चश्मा. ये कॉम्बिनेशन आपको एक साथ क्लासी, स्मार्ट और सुपर एस्थेटिक दिखाता है. फुल पिन्टेरेस्ट वाइब्ज.

इसके साथ ही वो सिल्क स्कर्ट्स और क्लाउड डान्सर जैसे सॉफ़्ट ऑफ़-व्हाइट शेड्स, आपकी पूरी वाइब को एक क्लीन-गर्ल टच देते हैं. और हां, रॉ डेनिम को मत भूलना. वो डार्क, सॉलिड और बिना घिसी हुई जींस आजकल हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है. 

Whisk_d3cb68ad4990d698de44d26b355b4339dr
visual representation Photograph: (ai generated)

सस्टेनेबिलिटी है असली फ़्लेक्स

कॉलेज कैंपस की बात करें तो वहां फ़ास्ट फ़ैशन का किस्सा अब ऑफ़ ही समझो. उसकी जगह अब इको-कॉन्शियस लुक्स ने ले ली है. हम वो जनरेशन हैं जो पुराने कपड़ों को रीसायकल करके नए फ़िट्स बनाने में यकीन रखती है एंड गाइज़ होना भी चाहिए. ये हमारी ही तो responsibility है.

कॉलेज के लिए आजकल सबसे कंफ़र्टेबल और कूल फ़िट है मल्टी-पॉकेट कार्गो और ग्राफ़िक टी-शर्ट्स. इन्हें आप क्लाउड डांसर शेड के चंकी स्नीकर्स के साथ पेयर कर सकते हो.

Whisk_25ba0555d8c99f3a9ac44a362557f0cddr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

ये लुक न सिर्फ आपको कूल दिखाता है, बल्कि ये भी बताता है कि आप अपनी मदर अर्थ की केयर भी करते हो. नो कैप, सस्टेनेबिलिटी ही असली फ़्लेक्स है और जो इसे अपना रहे हैं, वही असल में आज के ट्रेंडसेटर हैं.

ये भी पढ़े:cibil score: वो 'भूत' जिससे सब डरते हैं, पर असल में आपकी financial freedom की चाबी है!

बोरिंग फ़ॉर्मल्स को कहें अलविदा

ऑफ़िस जाने का मतलब अब वो पुराने, डल और बोरिंग कपड़े पहनना बिल्कुल नहीं है. 2026 में ऑफ़िस के लिए मॉडर्न प्रोफेशनल लुक का बोलबाला है. आप अपनी उसी फेवरेट रॉ डेनिम जींस को एक शार्प फॉर्मल ब्लेज़र के साथ पहनकर ऑफ़िस जा सकते हो. 

ये स्टाइल आपको काम के लिए सीरियस भी दिखाता है और साथ ही आपको रिलैक्स्ड और स्टाइलिश भी रखता है. ऑफ़िस में अब हल्के और क्लासी कलर्स ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं, जो आपके वर्किंग एनवायरमेंट को प्रोफडेशनल और कूल बनाए रखते हैं. यकीन मानिए, अब मीटिंग्स में सिर्फ आपके आईडियाज ही नहीं, बल्कि आपका फ़िट भी लोगों को इम्प्रेस कर देता है.

the world is yours

2026 में फ़ैशन की कोई सरहद नहीं है. ये एक खुला मैदान है जहां रूल्स आप ख़ुद बनाते हो. चाहे वो लिब्रेरियन कोर हो, रॉ डेनिम का स्वैग हो, या फिर वो सस्टेनेबल कार्गोस सब कुछ इस बात पर टिका है कि आप क्या पहनना चाहते हो.

Whisk_d20135efa73b08bb1e04eb8aa6201f9adr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

तो बस, एक्सपेरिमेंट करने से डरो मत और अपनी खुद की एक लेगेसी बनाओ. याद रखना, आप जो पहनते हो वो आपकी कहानी सुनाता है, तो क्यों न अपनी कहानी को पूरी मेन कैरेक्टर एनर्जी के साथ दुनिया के सामने रखा जाए. the world is yours.

ये भी पढ़े:road accident: आप मदद कर सकते थे, पर आपने कैमरा निकाल लिया... आखिर क्यों?

Riddhi Jha profile imageRiddhi Jha
ridhi jha is a dynamic content creator and writer with a strong passion for storytelling across digital and media platforms. a journalism graduate from dbs global university, she blends academic knowledge with hands-on industry experience. ridhi previously worked as a producer for the indian tv show khabro ka thermometer, where she gained valuable insight into media production and audience engagement.