shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

दिल्ली सरकार ने delhi pink saheli smart card स्कीम शुरू की है. इसकी मदद से अब दिल्ली की महिलाएं और ट्रांसजेंडर फ्री में dtc and cluster buses में travel कर सकेंगे.

smart card

दिल्ली में 2 मार्च से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की स्कीम शुरू हो गई है. ये स्मार्ट कार्ड काफी interesting और useful है. दिल्ली सरकार ने पिंक टिकट की जगह अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड शुरू कर दिया है. जिससे चीज़ें hassle-free हो जाएंगी.

application process भी 3 मार्च से स्टार्ट हो गया है. इस स्मार्ट कार्ड की मदद से अब दिल्ली की महिलाएं और ट्रांसजेंडर फ्री में dtc and cluster buses में travel कर सकेंगे. चलिए step-by-step समझते हैं कि इसका पूरा प्रोसेस क्या है. 

इस स्कीम का फायदा दिल्ली की 5 साल से ज़्यादा उम्र की लड़कियां-महिलाएं उठा सकती हैं. इस स्मार्ट कार्ड से अब वो दिल्ली बस में unlimited travel कर सकेंगे.

अब कंडक्टर से जाकर पेपर टिकट नहीं लेना होगा और etm मशीन में अपना कार्ड टैप करके travel कर सकेंगे. बट, अभी ये कार्ड सिर्फ offline ही बनवाया जा सकता है. अभी इस कार्ड को online बनवाने का कोई ऑप्शन available नहीं है.

क्या हैं फायदे?

  1. इससे daily travel expenses कम होगा. जिससे savings में हेल्प होगी.
  2. dtc और cluster buses में unlimited फ्री बस ट्रेवल कर सकेंगे.
  3. स्मार्ट डिजिटल qr कार्ड होगा जिससे etm मशीन में टैप करके easy travel कर सकेंगे. कंडक्टर से टिकट भी नहीं लेना होगा.
  4. interesting point ये है कि इस पिंक स्मार्ट कार्ड को मेट्रो में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसको टॉप-अप कराने के बाद ये prepaid metro card की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
  5. सेफ और independent ट्रेवल होगा.
  6. इसमें ट्रांसजेंडर लोगों को भी include किया गया है. वो भी फ्री ट्रैवल कर सकेंगे. इससे बराबरी भी बढ़ेगी.  
  7. इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज़ प्रमोट होगा. जिससे environment पर भी positive impact पड़ने के chances है. 

ये भी पढ़ें: road safety: हेलमेट सिर पर, पर स्ट्रैप हवा में? संभल जाइए, ये 'कूल' दिखने की चाहत जान ले सकती है!

क्या है eligibility

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कुछ eligibility हैं.

  1. सबसे पहले दिल्ली के resident होना ज़रूरी है.
  2. ये स्कीम सिर्फ महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए है.
  3. एज का criteria 5 साल है. उम्र 5 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए. 
  4. required documents: आधार कार्ड और वोटर आईडी
  5. एड्रेस प्रूफ
  6. रजिस्ट्रेशन के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर

ये भी पढ़ें: बाज़ार से गायब हो रही हैं sedan cars! रोड प्रजेंस या options की कमी, क्या है वजह?

स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं 

अब सबसे important question का जवाब जानते हैं कि आखिर ये कार्ड आप बनवा कैसे सकते हैं-

  1. सबसे important point है कि ये कार्ड आप offline ही बनवा सकते हैं. ये online बनाने का कोई ऑप्शन नहीं है.
  2. इस कार्ड को लेने के लिए offline ही आपको जाना होगा.
  3. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ये कार्ड offline मिलेगा.
  4. ये कार्ड दिल्ली के 50 authorized centers पर मिलेगा. dm ऑफिस, sdm ऑफिस और dtc लोकेशन पर भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें: चाहिए दमदार suv car लेकिन बजट है कम... तो ये हैं आपके लिए best options

distribution डिटेल्स 

  1. 3 मार्च से distribution शुरू हो गया है.
  2. टाइमिंग- रोज़ाना 9:00 am – 5:00 pm
  3. documents: आधार और वोटर आईडी कार्ड, एड्रेस प्रूफ, मोबाइल नंबर
  4. verification: सेंटर पर आधार verification होगा.
  5. instant issue: वेरिफिकेशन होते ही कार्ड तुरंत दे दिया जाता है.
  6.  साथ ही हर eligible व्यक्ति को सिर्फ एक ही कार्ड मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: challan: गाड़ी का चालान कटा, पर मैसेज नहीं आया? चेक दिस आउट!

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.