जब भी हम वेकेशन की बात करते हैं, तो लोग वही पुराने गोवा, बनारस, मसूरी या शिमला के नाम गिनाने लगते हैं. कई बार हम भी वहां हो आते हैं क्योंकि हमारी इंस्टा फीड उन जगहों की रील्स से भरी पड़ी है.
पर सच तो ये है कि इंडिया में ऐसी बहुत सी unexplored लोकेशन्स हैं जो अभी तक 'मेनस्ट्रीम' नहीं हुई हैं और जिनकी बातें रील्स में नहीं होतीं.
आज हम आपको बताएंगे वो सीक्रेट लोकेशन्स जहां आप छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं और अपनी यूनिक रील्स से दूसरों को 'फ्लॉन्ट' कर सकते हैं.
माजुली द्वीप, असम
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ 'aesthetic' एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो असम का माजुली बेस्ट है. यहां आप नेचर को बहुत करीब से फील करेंगे. ब्रह्मपुत्र नदी की गोद में बसा ये इलाका दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है. हरे-भरे पेड़ों से घिरा ये आइलैंड आपके फोटो सेशन के लिए परफेक्ट है.
यहां की फ्रेश हवा आपको एकदम पॉजिटिव एनर्जी देगी और दिल्ली के पॉल्यूशन के बाद आप यहां सुपर फ्रेश फील करेंगे. अच्छी बात ये है कि यहां आपको असम का असली कल्चर और वाइब देखने को मिलेगी. अगर आप बोटिंग के शौकीन हैं, तो आपकी ये विश यहां जरूर पूरी होगी.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/26/untitled-design-2026-02-26-13-10-50.png)
यहां के लोकल गांवों को एक्सप्लोर करना न भूलें क्योंकि ये एक नया एक्सपीरियंस होगा. एकदम नेचुरल व्यू के साथ आप नागमार गांव पहुंच सकते हैं. यहां के रोमांचक त्योहारों को करीब से देखकर आप असम के कल्चर को समझ सकते हैं.
यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको जोरहट जाना होगा. जोरहट से नीमातीघाट आप बाय रोड जा सकते हैं (करीब एक घंटा). इसके बाद माजुली के लिए 'फेरी' लेना होगा, जो आपकी ट्रिप का सबसे बेस्ट और सिनेमैटिक हिस्सा होगा.
वर्कला बीच, केरल
हो सकता है आप 'माउंटेन बेबी' न हों और आपको बीचेस पसंद हों, तो वर्कला आपके लिए 'ultimate spot' है. यकीन मानिए, यहां आने के बाद आप गोवा को भूल जाएंगे क्योंकि यहां का एक्सपीरियंस बिलकुल अलग है. केरल का वर्कला बीच व्यू के लिहाज से किलर है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/26/gxv5f06x0aa-qsu-2026-02-26-13-15-03.jpg)
त्रिवेंद्रम से लगभग 50 किमी दूर ये एक छोटा सा प्यारा शहर है, जो हर एज ग्रुप को अट्रैक्ट करता है. सनबाथ हो, आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट या योग सीखना, ये आपका वन-स्टॉप पॉइंट है. इसे 'पापनाशम बीच' भी कहते हैं, क्योंकि मान्यता है कि यहां डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं.
ये भी पढ़ें: corporate culture: क्या आपका बॉस एक 'क्रेडिट चोर' है?
खैर, सच जो भी हो, पर यहां की वाइब जादुई है. यहां आपको सुबह जल्दी जागना होगा क्योंकि यहां का सनराइज मिस करने का मतलब है बहुत सारी 'instagrammable' फोटोज मिस करना. यहां का शांत एटमॉस्फियर आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा.
रुकने के लिए यहां बहुत से रिसॉर्ट्स और बजट होम-स्टे हैं. पहुंचने के लिए तिरुवनंतपुरम से टैक्सी या ऑटो ले सकते हैं. अगर आपको ड्राइविंग पसंद है, तो सेल्फ-ड्राइव टैक्सी का भी ऑप्शन है (बस लाइसेंस साथ रखें).
ये भी पढ़ें: siliguri corridor: इंडिया का chicken's neck, द अल्टीमेट स्ट्रैटेजिक पावर प्ले
नारलाई, राजस्थान
अगर बीच या पहाड़ नहीं, बल्कि कुछ 'royal & vintage' ट्राई करना है, तो राजस्थान का नारलाई बेस्ट है. यहां जयपुर या उदयपुर जैसी भीड़ नहीं मिलेगी क्योंकि ये अभी भी 'अनटच' गांव है. अरावली की गोद में बसा ये गांव छोटा है पर इसकी हिस्ट्री एकदम रॉयल है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/26/gzb-9flwcaa_dsc-2026-02-26-13-20-25.jpg)
गांव के पीछे एक विशाल पहाड़ है जिसे लोकल लोग 'हाथी की पहाड़ी' कहते हैं क्योंकि इसका स्ट्रक्चर हाथी जैसा है. आप यहां सेफ ट्रैकिंग कर सकते हैं, बस थोड़ी सावधानी जरूरी है. यहां टाइम मैनेज करना होगा. सनसेट के वक्त पहाड़ी पर रहें क्योंकि 'एस्थेटिक' फोटोज वहीं मिलेंगी.
ये भी पढ़ें: menopause: काली पन्नी और शर्म का खेल खत्म! जानिए मेनोपॉज का सच
व्यू ऐसा होगा कि आपका एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पहुंच जाएगा. यहां आप हॉर्स राइडिंग भी कर सकते हैं. नारलाई का जैन मंदिर अपनी नक्काशी के लिए मशहूर है, जिसे देखकर आप फैन हो जाएंगे. यहां कोई भीड़ नहीं मिलेगी, सिर्फ सुकून मिलेगा. रुकने के लिए यहां 'रावला नारलाई' है, जो 17वीं सदी का महल है और अब हेरिटेज होटल है. अगर राजा वाली फीलिंग चाहिए, तो यहां जरूर रुकें.
ये भी पढ़ें: cibil score: वो 'भूत' जिससे सब डरते हैं, पर असल में आपकी financial freedom की चाबी है!
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/26/whisk_7802-2026-02-26-13-30-06.jpeg)