ashesh gaurav dubey profile imageashesh gaurav dubey

आजकल बिना अपडेटेड मोबाइल नंबर के ड्राइविंग लाइसेंस होना मतलब किसी भी वक्त बड़ी परेशानी में फंसना. पर क्या आपको पता है कुछ क्लिक्स और आपका काम हो गया. लेकिन इसमें एक छोटा सा कैच है, जो आपको सबमिट बटन दबाने से पहले जान लेना चाहिए.

Whisk_1ba5153f921822291c7463ae2cceb149dr

अगर आपके driving license पर अभी भी वो नंबर पड़ा है जो स्कूल के दिनों में लिया था या जो अब 'स्विच्ड ऑफ' आता है, तो भाई... सीरियसली यू आर लिविंग इन द पास्ट!

आज के टाइम में परिवहन सेवा का पोर्टल इतना स्मूथ हो चुका है कि आपको गवर्नमेंट ऑफिसेस के चक्कर काटने की या एजेंटों के पीछे भागने की कोई ज़रूरत नहीं है. dl में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब उतना ही आसान है जितना इंस्टाग्राम पर अपना बायो चेंज करना. 

क्या हैं स्टेप?

घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है? चलिए हम इसे स्टेप बाय स्टेप समझते हैं.

  • सबसे पहले आपको इंटरनेट ब्राउजर पर Mobile Number Updation टाइप करना है. 
  • इसे टाइप करते ही आपकी स्क्रीन पर ब्लू एंट व्हाइट कलर का एक पेज खुलेगा.
  • इस पेज के खुलते ही आपके पास कुछ ब्लैक बॉक्सेस दिखेंगे जिसमें आपको कुछ डिटेल भरने होंगे.
  • सबसे पहले बॉक्स में आपको ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर भरना होगा, ये आपको आपके ड्राइविंग लाइसेंस पर सबसे ऊपर के साइड में मिलेगा.
  • इसके बाद सेकेंड बॉक्स में आपको अपना date of birth भरना है.
  • फिर आपके सामने तीसरा बॉक्स होगा जिसमें लिखा होगा 'dl holder's last transaction state'. यहां कन्फ्यूज़ नहीं होना है. आपको सिर्फ अपने राज्य का नाम लिखना है.
Screenshot 2026-02-10 170404
visual representation Photograph: (ai generated)
  • अगर आपने उत्तर प्रदेश में लाइसेंस बनवाया था तो 'uttar pradesh' सेलेक्ट कीजिए, बिहार में बनवाया है तो 'bihar' सेलेक्ट कीजिए. मतलब जिस स्टेट में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है उसे फ़िल कीजिए. 
  • चौथे बॉक्स में आपको captcha का ऑप्शन आएगा, आपको ये भी फ़िल करना है. 
  • इसके बाद आपको submit वाले बटन पर क्लिक करना है. 
  • submit करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके सामने ड्राइविंग लाइसेंस होगा, इसके बाद आपको आधार से वैलिडेट करने अपना फोन नंबर बदलने का ऑप्शन मिलेगा. 

घर बैठे काम हो जाएगा

ये बहुत ही आसान प्रोसेस है और हम सभी से रिक्वेस्ट भी करेंगे ये आप प्लीज़ अपना मोबाइल नंबर अपने ड्राइविंग लाइसेंस पर ज़रूर अपडेट कराएं. हो सकता है अभी आपको इसका फ़ायदा न दिख रहा हो लेकिन आपको इसकी कभी भी ज़रूरत पड़ सकती है. इसलिए अपडेटेड रहो, सॉर्टेड रहो.
ashesh gaurav dubey profile imageashesh gaurav dubey
14 saal se journalism ke battlefield me active, ashesh gaurav dubey sirf khabrein nahi likhte,woh unhe decode karte hain. digital ho ya tv, studio ki roshni se lekar crime scene ki khamoshi tak, inka focus seedha wahaan hota hai jahan story sirf headline nahi, system ka x-ray hoti hai. Ye un sawaalon ko uthate hain jinke jawab aksar file ke neeche daba diye jaate hain. gen-z vibe ke saath old-school reporting ka combo, jahan narrative tight hota hai aur angle hatke.