mubarak profile imagemubarak

1993 में हॉलीवुड एक्शनपैक फिल्म 'दा क्रो' की शूटिंग चल रही थी. एक सीन में हीरो को गोली लगने वाली थी. लेकिन, रील सीन एक technical glitch की वजह से रियल बन गया. हीरो ब्रैंडन ली की ऑन सेट जान चली गई. एक glitch ने मूवी को dark chapter बना दिया.

the crow (1)

एक्शन पैक मूवी का क्रेज सिनेमा लवर्स में हमेशा से रहा है. जहां हीरो का स्वैग हाई रहता है. वो एक ही गोली से सभी को drop down कर देता है.  लेकिन, इन सीन की शूटिंग उतनी ही focused हो कर की जानी चाहिए.

वरना ये एक Traumatizing याद बन जाती है. ऐसा ही एक नाइटमेयर मूवी ‘the crow' के टाइम सामने आया था. एक मिसटेक की वजह से एक्टर Brandon Lee की ऑन सेट ही जान चली गई थी. आपको बताते हैं इस ट्रैजिक एक्सिडेंट की पूरी स्टोरी.

‘the crow' एक सुपरहीरो फिल्म थी. जहां हीरो का अपना ही aura था. हीरो ब्रैंडन ली एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे. जिसमें उन पर गोली चलने वाली थी. मूवी में जब शूट किया जाता है तो कई प्वाइंट का ध्यान रखते हैं. सेफ्टी पर फोकस करते हैं. Just for show के लिए फेक कारतूस इस्तेमाल की गई थी.

लेकिन, एक सेकेंड में गोली निकली और फिर एक एक्शनपैक सीन एक Traumatizing हिस्ट्री बन गया. जिस रिवॉल्वर को सिर्फ ब्लैंक चलना था, उसमें पहले से कुछ फंसा हुआ था. कुछ ऐसा, जो harmless होना चाहिए था लेकिन वो deadly बन गया. गोली चलते ही जैसे ही ब्रैंडन ली को लगी उनकी ऑन सेट डेथ हो गई.  ब्रैंडन ली फेमस मार्शल आर्टिस्ट और एक्टर ब्रूस ली के इकलौते बेटे थे.

कब हुआ ट्रैजिक एक्सीडेंट?

दी क्रो फिल्म को alex proyas डायरेक्ट कर रहे थे. 31 मार्च 1993 को वो ट्रैजिक सीन शूट हुआ था. इसने सब कुछ literally बदल दिया. शूटिंग नॉर्थ कैरोलीना के एक स्टूडियो में चल रही थी. सीन की प्राइमरी शूटिंग पहले ही हो चुकी थी. क्लोज़-अप शॉट्स लिए गए थे. मोस्टली क्लोज़ शॉट्स में ऐसे डमी कारतूस यूज होते हैं, जिनमें गोली लगी होती है.

बस पाउडर या प्राइमर नहीं होता. ताकि कैमरे पर वो ज्यादा रियल दिखें. ब्रैंडन के क्लोज़-अप सीन में भी वही डमी कारतूस यूज हुए. सब कुछ technically सही लग रहा था… लेकिन यहीं फिल्म क्रू से एक ऐसा glitch हो गया जिसने इस मूवी को हमेशा के लिए एक dark chapter बना दिया.

मार्केट में मिलने वाले कमर्शियल डमी कारतूस ख़रीदने की बजाय, टीम ने थोड़ा DIY jugaad mode ऑन कर दिया. उन्होंने ज़िंदा गोलियों में से गोली ली, पाउडर निकाल दिया लेकिन प्राइमर नहीं हटाया.

फिर उसे रिवॉल्वर में डाल दिया. इसी रिवॉल्वर के साथ उन्होंने क्लोज़ शॉट्स ले लिए. इस दौरान गोली बैरल में फंसी रह गई. इस सिचुएशन को squib load कहा जाता है. जब मेन सीन शूट करने का टाइम आया, तब उस फंसी हुई गोली ने सारा सीन ही चेंज कर दिया. एक छोटा सा technical glitch और सीन जो fake होना था… वो real बन गया.

the crow (6)
दा क्रो Photograph: (imdb)

 दुबई हो या सिंगापुर, भोजपुरी स्टार्स का इंटरनेशनल स्वैग ऑन टॉप

कैसे deadly हो गया सीन?

ये एक ऐसा ट्रैजिक एक्सीडेंट था, जिसे honestly avoid किया जा सकता था. ऐसे सीन्स की शूटिंग के टाइम एक फायरआर्म स्पेशलिस्ट सेट पर होता है, जिसका काम शूट से पहले और बाद में गन्स को properly चेक करना होता है. लेकिन ‘the crow' के उस सीन की शूटिंग के दौरान फ़िल्म का फ़ायरआर्म स्पेशलिस्ट सेट पर नहीं था. उसे प्रॉडक्शन कंपनी ने जल्दी घर भेज दिया था. उसकी जगह ये काम एक प्रॉप असिस्टेंट कर रहा था, जो कि गन हैंडलिग के प्रोटोकॉल को नहीं जानता था. इसलिए एक्टर के हाथ रिवॉल्वर पकड़ने से पहले उसकी बैरल चेक नहीं हो पाई और यहीं से चीज़ें wrong turn ले गईं. जब रिवॉल्वर में ब्लैंक कारतूस डाले गए, तो वो उतना ही deadly बन गया  जितना असली गोली होने पर होता.

mumbai underworld inside story: हाजी मस्तान से लेकर दाऊद इब्राहिम तक का एरा, कैसे हुआ फिनिश?

ये गन एक्टर माइकल मासी के हाथ में पहुंची, जो ड्रग डीलर फनबॉय का रोल प्ले कर रहे थे. उन्हें ब्रैंडन के कैरेक्टर एरिक ड्रेवन को शूट करना था. गोली खाकर ब्रैंडन को आगे की तरफ़ गिरना था. माइकल ने ट्रिगर दबाया ब्रैंडन पीछे की तरफ गिर गए. इसी मोमेंट पर डायरेक्टर चिल्लाए, “Cut!” बट ब्रैंडन नहीं उठे. क्रू ने सोचा, शॉट रीटेक होगा. लेकिन कुछ सेकंड्स में vibe ही चेंज हो गई. ये acting नहीं थी. ब्रैंडन बेहोश हो चुके थे. उनकी pulse गिर रही थी. उन्हें instantly hospital ले जाया गया. डॉक्टर्स ने पूरी कोशिश की. लेकिन, 28 साल की उम्र में, एक्टर की डेथ हो गई.  एक सीन जो reel होना था, वो real बन गया और फिल्म एक heartbreaking chapter बन गई.

the crow (4)
दा क्रो Photograph: (imdb)

क्या था ब्रैंडन का aim? 

जिस दिन ये एक्सीडेंट हुआ, उससे एक दिन पहले ब्रैंडन ने अपनी मदर लिंडा से फ़ोन पर बात की थी. उन्होंने ये कहा था कि वो बहुत खुश हैं क्योंकि अगले दिन वो गन वाला एक पावरपैक लास्ट सीन शूट करने वाले थे. उस सीन के बाद फ़िल्म में ऐसा कोई सीन नहीं था, जिसमें गन्स की requirement होती. लेकिन, वो लास्ट सीन ही उनकी लाइफ का आख़िरी सीन बन गया.

ब्रैंडन ली सिर्फ ब्रूस ली के बेटे बनकर नहीं रहना चाहते थे. वो अपनी एक identity बनाना चाहते थे. मार्शल आर्ट्स या random action flicks उनका goal नहीं था. वो सीरियस ड्रामा एक्टर की पहचान बनाना चाहते थे. ‘the crow’ उनका एक बड़ा ब्रेक था.  उनकी अगली फिल्म का भी मार्शल आर्ट्स से कोई कनेक्शन नहीं था. लेकिन, एक अचानक हादसे ने उनके सारे plans पर instant full stop लग गया. सबसे heartbreaking fact ये था कि सिर्फ 17 दिन बाद वो अपनी Fiance एलिज़ा हटन से शादी करने वाले थे. 

behrupiya: भारत के 'og' एंटरटेनर्स जो अब गुमनाम हैं!

the crow (2)
दा क्रो Photograph: (imdb)

फिल्म का क्या हुआ?

इस tragedy के बाद एक नई अप्रोच सामने आई. ब्रैंडन की मां और Fiance ने इस बात के लिए insist किया कि फिल्म उनका एक सपना थी और इसको पूरा किया जाए.

इसी के बाद चैड स्टैहेल्स्की ने ब्रैंडन ली के स्टंट डबल के तौर पर बचे हुए सीन शूट किए, जो आगे चलकर Hollywood के top action directors में गिने गए. मशहूर 'john wick' सीरीज़ की सभी फ़िल्में उन्होंने ही डायरेक्ट की हैं. 

जब ‘the crow’ रिलीज़ हुई, तो audience ने उसे सिर्फ फिल्म की तरह नहीं देखा वो tribute बन चुकी थी. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. सिर्फ़ us में ही 50 मिलियन डॉलर से ज़्यादा earning की. 

collar jobs: क्या आप जानते हैं अपने प्रोफेशन का असली 'कॉलर कोड'?

mubarak profile imagemubarak
mubarak. code name professor. class lenge ya heist conduct karenge, ye totally mood par depend karta hai. multiple cheezen multiple tareeqe se karne mein siddhast. ship ka woh captain, jo zarurat padne par steering wheel bhi sambhal lega aur boiler room mein koyla bhi jhonkega. aamuman khushmizaj, basharte ki aap deadline na miss kar rahe hon. cinema naam ki pretbadha se grast aadmi. agar “bleed bollywood” term ka koi maanavikaran mumkin hota, to yahi aadmi banta.