team zingabad profile imageteam zingabad

अगर आप सेकेंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ टिप्स जान लेनी चाहिए, जो कार खरीदते समय आपके बेहद काम आएंगी. जैसे- जो कार आप खरीदने जा रहे हैं. उसके आपसे पहले कितने owner रह चुके हैं.

SECOND HAND CAR

इंडिया में दो तरह के लोग रहते हैं, एक ऐसे जो नई कार में ही दिलचस्पी दिखाते हैं और दूसरे ऐसे जो सेकेंड हैंड कार की ओर ज़्यादा अट्रैक्ट होते हैं. ऐसा क्यों होता है, अगर पूछा जाए तो आप कहेंगे कि सिंपल सी बात है, जिसके पास new car लेने के पैसे नहीं हैं तो वह ज़ाहिर सी बात है कि सेकेंड हैंड कार ही लेगा, लेकिन सेकेंड हैंड कार में लोगों को ज़्यादा interest सिर्फ बजट की वजह से नहीं होता. इसके पीछे लोगों की अलग-अलग तरह की सोच होती है. इनमें से कुछ लोगों की सोच ये होती है कि सेकेंड हैंड कार खरीदों, कुछ साल चलाओ और फिर बेच दो और दूसरी गाड़ी ख़रीद लो. इससे अलग-अलग तरह की कार ड्राइव करने का मज़ा मिल जाता है.

वहीं कुछ लोगों की ऐसी सोच भी होती है कि कार एक asset नहीं है तो क्यों उस पर ज्यादा पैसे बर्बाद करना. इस तरह अपनी-अपनी वजहें हैं, जिनके मुताबिक लोग कार खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको सेकेंड हैंड कार खरीदनी है तो इसके लिए india में सेकेंड हैंड कार की एक अलग markey है. यहां अलग-अलग segments और Brands की शानदार कार मिल जाती हैं. ऐसे में जब आप कोई पुराने कार खरीदने जाएं तो इस समय आपको कुछ प्वाइंट्स पर नज़र जरूर डालनी चाहिए, जो काफी ज़रूरी हैं. 

कितने हाथों में रह चुकी कार

सबसे पहले तो आपके ये ज़रूर चेक करना है कि आप जो कार खरीद रहे हैं. उस कार के पहले कितने मालिक रहे हैं. देखिए used car का मतलब ये बिलकुल नहीं है कि उस कार का पहले एक ही owner रहा हो. कई बार गाड़ी एक के बाद एक कई बार resale होती है और इससे फ़र्क़ काफी पड़ता है. कोई कार जितने कम हाथों में रही होगी, उतना ही आपके लिए बेहतर होगा. क्योंकि उस कार पर अलग-अलग तरीके से ड्राइविंग के दौरान experiment कम हुए होंगे. इसके साथ ही ये भी पता कीजिए कि आख़िर गाड़ी जिस शख्स की है, उसने कार को किन इलाकों में use किया है, जैसे की city ​​drive ज्यादा है या highway drive, इसके अलावा maintain कितना किया गया है.  

second hand car sale
AI जनरेटेड इमेज

गाड़ी के ओरिजिनल पेपर

पुरानी कार खरीदते वक्त आपके लिए ज़रूरी है कि आप उस गाड़ी के सभी original paper चेक करवाएं. एक बार ऑनलाइन उस गाड़ी की rc को verify कराएं या फिर rto में जाकर उसके बारे में जरूर Investigation कराएं. registration certificate, valid insurance, pollution certificate, vehicle service history के बारे में ज़रूर चेक करें. इसके अलावा सबसे जरूरी चीज़ ये है कि आप चेक कीजिए कि कहीं गाड़ी का कोई pending चालान तो नहीं है, क्योंकि अगर कोई चालान पेंडिंग है तो उसकी भरपाई आपको करनी पड़ेगी. 

road accident: आप मदद कर सकते थे, पर आपने कैमरा निकाल लिया... आखिर क्यों?

types of bail: कितने टाइप की होती है ज़मानत?

इंश्योरेंस क्लेम हिस्ट्री

कार खरीदने से पहले आपके लिए ये जरूरी है कि आप गाड़ी के insurance claim history को एक बार ज़रूर चेक करें. कई बार कार मेजर एक्सीडेंट में आ जाती है और उसे रिपेयर तो इंश्योरेंस क्लेम के ज़रिए करा लिया जाता है, लेकिन मेजर एक्सीडेंट की वजह से कार के कई पार्ट्स में दिक़्क़त होती है, जिसके बाद ओनर कार को रिसेल के लिए भेज देते हैं. अब इससे problem ये है कि कार दिखने में तो एकदम चकाचक रहेगी, लेकिन कार में कोई न कोई प्रॉब्ल्म रहती है, जो आगे चलकर आपके लिए सिरदर्द बन जाएगी. ये भी ध्यान रखिए कि अगर कार को कई बार क्लेम में भेजा गया है तो ये भी बड़ी दिक़्क़त बन सकती है. 

second hand car IMG
Photograph: (AI इमेज)

डीप इंस्पेक्शन जरूरी 

कार खरीदने से पहले उसका इंस्पेक्शन काफी ज़रूरी होता है. अगर कार का इंस्पेक्शन कराए बग़ैर कार को ख़रीद लेते हैं तो कई तरह की दिक्कतें आपको बाद में झेलनी पड़ सकती हैं. बेस्ट ऑप्शन ये है कि आप किसी professional inspection service की मदद लें, इसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं, लेकिन आगे के लिए अच्छा होगा. किसी भी प्रोफेशनल इंस्पेक्शन सर्विस की मदद लेने से आपको कार के पार्ट्स के बारे में, उसकी बॉडी के बारे में, इंजन के परफ़ॉर्मेंस के बारे में, वायरिंग के बारे में पूरी और अच्छी जानकारी मिल जाती है. यहां तक के ये भी बता दिया जाता है कि कार को पेंट किया गया है या ओरिजिनल पेंट ही है. ये टिप्स आपके लिए बहुत ही जरूरी हैं, क्योंकि इन छोटी- छोटी चीज़ों से आपके लिए आगे की राह काफ़ी आसान होगी. 

driving license में कैसे करें फ़ोन नंबर अपडेट, सिंपल प्रोसेस जानिए

sustainable fashion: थ्रिफ्टिंग इज़ द न्यू कूल, gen z ऐसे बचा रहा एनवायरमेंट