आपने क्राइम थ्रिलर्स में या न्यूज़ हेडलाइंस में बेल यानी ज़मानत शब्द तो हज़ारों बार सुना होगा. पर क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कोर्ट कचहरी के चक्करों में ये बेल भी अलग-अलग फ्लेवर्स में आते है?
कभी किसी को अग्रिम ज़मानत मिल रही है, तो कभी कोई अंतरिम ज़मानत के लिए भागा फिर रहा है, और न्यूज़ में रेगुलर बेल का ज़िक्र तो आम बात है. अब आप सोच रहे होंगे कि भाई, ज़मानत तो ज़मानत होती है, तो ये 'रेगुलर, अंतरिम और अग्रिम' का क्या पंगा है? ये कौन सा नया लॉजिक है?
अगर आप भी इन लीगल टर्म्स को सुनकर थोड़े कंफ्यूज्ड हैं, तो टेंशन मत लो! चलिए, ज़मानत के इन अलग-अलग टाइप्स को एकदम सिंपल और सॉर्टेड तरीके से समझते हैं.
anticipatory bail
सबसे पहले हम बात करते हैं अग्रिम ज़मानत की जिसे इंग्लिश में एंटीसिपेटरी बेल कहा जाता है. कई केसेस में आपने सुना होगा कि आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की याचिका यानी petition दाखिल की है. अग्रिम ज़मानत किसी भी केस में गिरफ़्तारी से पहले ही अप्लाई की जाती है.
किसी ऐसे केस में जब किसी आरोपी को ऐसा लगता है कि उसकी गिरफ़्तारी हो सकती है तो आरोपी उस केस में एंटीसिपेटरी बेल के लिए अप्लाई कर सकता है. यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि डिक्ट्रिक्ट कोर्ट और हाईकोर्ट की ओर से बेल दी जाती है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/10/whisk_85f07d6e516807c89d841f0f81a2660edr-1-2026-02-10-14-07-53.jpeg)
एंटीसिपेटरी बेल को हम कह सकते हैं कि ये एक तरह से प्रिकॉशन है. अगर लग रहा है कि गिरफ़्तारी हो सकती है तो ऐसे केस में पहले ही अप्लाई किया जा सकता है ताकि गिरफ़्तारी से बचा जा सके, लेकिन ध्यान रहे कि इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आरोपी पर केस नहीं चलेगा.
कानूनी प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ेगा, लेकिन कुछ वक्त के लिए गिरफ़्तारी से बचा जा सकता है और ऐसे मामले के सीरियसनेस के आधार पर कैंसिल भी किया जा सकता है.
एक और बात अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट की ओर से कुछ शर्तें भी रखी जा सकती है, जैसे- पासपोर्ट जमा कराना, देश से बाहर जाने की मनाही या पुलिस स्टेशन में रेगुलर तरीके से रिपोर्ट करना शामिल हो सकता है.
interim bail
हिंदी में अंतरिम ज़मानत होता है तो इंग्लिश में इसे interim bail कहते हैं. अंतरिम ज़मानत बेसिकली शॉर्ट टर्म के लिए होती है, मतलब एक बार में कुछ दिनों के लिए दी जा सकती है, बहुत लंबे वक्त के लिए नहीं. जैसे ही अंतरिम ज़मानत का पीरियड खत्म होता है, आरोपी को तुरंत सरेंडर करना होता है या फिर पुलिस बिना किसी वारंट के भी आरोपी को हिरासत में ले सकती है.
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/10/whisk_1eb5a40a6c5f1289c534da46eaa76572dr-1-2026-02-10-14-10-26.jpeg)
regular bail
देखिए नियमित ज़मानत को regular Bail भी कहा जाता है. इसमें होता ये कि अगर कोई आरोपी पुलिस को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और कोर्ट से उसे हिरासत में भेजा गया है. आम भाषा में अगर समझें तो नियमित ज़मानत यानी रेगुलर बेल ऐसे आरोपी को दी जाती है जो पहले से ही कानूनी हिरासत या जेल में है.
अगर किसी शख्स को ज़मानती अपराध करने के शक में हिरासत में लिया जाता है, तो ज़मानत उसका अधिकार बन जाती है और उसे CrPC, 1973 की धारा 436 के आधार पर ज़मानत पर छोड़ा जा सकता है लेकिन उसके लिए भी कुछ शर्तें हैं.
medical bail
मेडिकल जमानत या मेडिकल बेल एक ही चीज़ है. दरअसल कई बार होता है कि आरोपी को किसी तरह की बीमारी है और वो हिरासत में है तो ऐसे में उसे आरोपी को मेडिकल ग्राउंड पर बेल ग्रांट किया जा सकता है. ऐसी ज़मानत से पहले प्रॉपर मेडिकल के प्रूफ़ लगते हैं और ये प्रूफ़ प्राइवेट डॉक्टर्स से नहीं बल्कि सरकारी डॉक्टर्स की ओर से होता है.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/10/whisk_ca6538d1e7c86f2bd7740cb6e39e56a7dr-1-2026-02-10-07-19-13.jpeg)