bro सोचो आप घर पर chill कर रहे हो, फ़ैमिली के साथ टाइम पास चल रहा है… तभी अचानक एक कॉल आती है. आपके नंबर से बड़ा फ़्रॉड हुआ है.आपका दिमाग like... भाई क्या? मैंने तो किसी को OTP भी नहीं दिया. यहीं से panic mode on हो जाता है.
थोड़ी देर बाद जो reality सामने आती है वो और भी scary होती है. आपके नाम पर multiple sim cards चल रहे होते हैं और उन्हीं से फ़्रॉड किया गया होता है, बिना आपकी जानकारी के और बस यहीं से शुरू होती है- legal, police, tension वाली कहानी, जो जल्दी ख़त्म नहीं होती.
इससे बचने का सबसे smart तरीका यही है कि problem आने से पहले ही alert हो जाओ. पहले ही चेक कर लो कि कहीं आपके नाम से इस तरह का कोई फ़्रॉड या स्कैम तो नहीं चल रहा है.
इसके लिए सबसे पहले आपको ये चेक करना होगा कि आपके नंबर पर कितने सिम एक्टिव हैं. अगर आपके नंबर से कोई ऐसाो सिम एक्टिव है, जो आपकी है ही नहीं तो इससे आपको problem हो सकती है.
आपके नंबर से कितने सिम एक्टिव हैं. इसका पता आप घर बैठे 2 मिनट में बहुत easy तरीके से लगा सकते हैं. आप अपने मोबाइल से ही एक वेबसाइट के ज़रिए नंबर पर एक्टिव सिम चेक कर सकते हैं.
songs की लिरिक्स रह जाती हैं याद, फिर एक्टर्स को क्यों भूल जाते हैं हम?
domestic violence सहती क्यों रहती हैं महिलाएँ? 'पहले क्यों नहीं बोला' का जवाब ये है!
ऐसे चेक करें अपने नंबर पर एक्टिव सिम
- चलो आपको पूरा प्रोसस बताते हैं. सबसे पहले आपको अपने mobile या computer, जिससे भी आप चेक करना चाहते हैं. उसमें google open करें और tafcop सर्च करें.
- इसके बाद आपके सामने कुछ लिंक आएंगे. सबसे ऊपर जो link आएगा, उस पर click करो.
- जैसे ही आप tafcop लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने know mobile connections in your name लिखा दिखाई देगा.
- इसी के नीचे आपको लिखा दिखाई देगा- 'Know the number of connections issued in your name by logging in using your mobile number', मतलब अपने mobile number से login करके पता करो कि आपके नाम पर कितने connections चल रहे हैं.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/12/tafcop-site-2026-02-12-17-56-32.jpg)
- यहां आपको सबसे पहले अपना moblie number डालना है. फिर captcha डालना है और vaidate captcha पर क्लिक करना है.
- इसके बाद आपके उसी नंबर पर आपको एक otp सेंड किया जाएगा. फिर आपने 6 नंबर का otp डालना है.
इसके बाद आपको पता लग जाएगा कि आपके नाम पर कितने सिम हैं. आपके सामने not my number, not required और required तीन ऑप्शन मिलते हैं. अगर आपके नंबर पर ज्यादा सिम कार्ड एक्टिव होंगे तो आप यहां रिपोर्ट भी कर सकते हैं.
इसके अलावा आप सीधे भारत सरकार के ministry of communications की sancharsathi वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/loginPage?invalid-session=true पर जाकर सीधे मोबाइल नंबर, captcha और otp के जरिए भी अपने नाम और नंबर पर एक्टिव सिम कार्ड देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आपका नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो.
step by step समझें पूरा प्रोसेस
- google पर जाकर tafcop कर सर्च करें
- moblile number और captcha डालें
- otp डालकर login करें
- चेक करें कितने सिम एक्टिव हैं
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/12/number-active-check-2026-02-12-17-55-19.jpg)
इसके अलावा आप इसhttps://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/loginPage?invalid-session=trueवेबसाइट पर जाकर अपने lost या चोरी हुए मोबाइल को भी block कराने के लिए रिपोर्ट डाल सकते हैं.
साथ ही अगर आपके पास fraud calls आ रही हैं. तब भी आप इस वेबसाइट पर rerport incoming international call with indian number पर जाकर रिपोर्ट कर सकते हैं.
रील सीन हो गया था रियल, हीरो को लगी गोली, bruce lee के बेटे की हुई थी डेथ
box office: रिकॉर्ड कलेक्शन के बावजूद क्या सिनेमा हॉल में मूवी देखना खत्म हो रहा है?
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/13/sim-card-2026-02-13-11-39-47.jpg)