पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मामला अब सिर्फ बातों तक नहीं रहा, बल्कि सीधे एक्शन और रिएक्शन वाली स्टेज पर आ गया है. सीन ये है कि पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर के अंदर घुसकर कुछ जगहों पर एयरस्ट्राइक कर दी.
इसका जवाब अब तालिबान कैलकुलेटेड तरीके से देने की बात कर रहा है. simply कहें तो, अब बात ईंट का जवाब पत्थर से देने तक आ पहुंची है. अगर ये तनाव ऐसे ही बढ़ता रहा, तो तोरखम और चमन जैसे मुख्य बॉर्डर पॉइंट्स बंद हो जाएंगे, जिससे न सिर्फ ट्रेड रुकेगा बल्कि आम लोगों की मुश्किलें भी पीक पर होंगी.
एयरस्ट्राइक और सिविलियन कैजुअलिटी
हुआ ये कि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में अलग-अलग जगहों पर "इंटेलिजेंस-आधारित" हमले किए हैं. पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के अड्डों पर थे. लेकिन, अफगानिस्तान की कहानी कुछ और है. तालिबान के स्पोक्सपर्सन ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीधे-सीधे पाकिस्तान को लपेटे में लिया.
بيان وزارة الدفاع الوطني للإمارة أفغانستان الإسلامية بشأن انتهاك المجال الجوي لأفغانستان من قبل النظام العسكري الباكستاني
— د ملي دفاع وزارت - وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) February 22, 2026
استمرارا للاعتداءات السابقة، قام النظام العسكري الباكستاني مرة أخرى بشنّ غارات جوية على عدة مناطق مدنية في ولايتي ننغرهار وبكتيكا، مستهدفا... pic.twitter.com/elBGnthM0T
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को नहीं, बल्कि आम घरों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया है. तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान अपनी अंदरूनी कमियों और सिक्योरिटी की फेलियर को छिपाने के लिए अफगानिस्तान की जमीन पर ये क्राइम्स कर रहा है.
उन्होंने वॉर्निंग दी है कि वे इसका बदला सही वक्त आने पर ज़रूर लेंगे. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वे इस बदतमीजी को चुपचाप नहीं सहेंगे और सही समय आने पर appropriately रिएक्ट करेंगे.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/22/oip-1-2026-02-22-17-16-49.webp)
ये भी पढ़ें: unorganised sector: उन ख़ामोश चेहरों की कहानी जो शहर को ज़िंदा रखते हैं
बॉर्डर क्लैश और फ्यूचर वाइब्स
सच तो ये है कि 2021 में जब से तालिबान वापस पावर में आया है, तब से इन दोनों देशों के बीच 'नोक-झोंक' अब डेडली होती जा रही है. पाकिस्तान में बढ़ते सुसाइड बम धमाकों ने आग में घी डालने का काम किया है. अभी हाल ही में अक्टूबर 2025 में भी दोनों देशों के बीच खतरनाक बॉर्डर क्लैश हुए थे, जिसे सालों का सबसे घातक टकराव माना गया था.
ये भी पढ़ें: afwaah: कहानी उस दिन की, जब नमक खरीदने वाले लोग पड़ोसियों से नज़रें चुरा रहे थे!
अब असली सवाल ये है कि 'what’s next?'. अगर तालिबान ने अपनी धमकी के मुताबिक 'कैलकुलेटेड रिस्पॉन्स' यानी पलटवार किया, तो पूरे इलाके की शांति का vibe check बिगड़ जाएगा. तोरखम और चमन जैसे मेन बॉर्डर बंद होने का सीधा मतलब है सामान की आवाजाही ठप होना और महंगाई का रॉकेट बन जाना.
जब बॉर्डर बंद होते हैं, तो हजारों ट्रक और आम लोग बीच में फंस जाते हैं. फिलहाल माहौल ऐसा है कि एक छोटी सी गलती भी एक बड़े war में बदल सकती है. ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई 'पीस टॉक' होगी या फिर ये ईगो की लड़ाई और ज्यादा एस्केलेट होगी.
ये भी पढ़ें: sequels हमेशा बुरे होते हैं? अगर ऐसा लगता है तो confusion दूर कर ले
ये भी पढ़ें: toxic teaser review: आंख से ब्लड आ जाएगा! लास्ट के 20 सेकेंड unexpected!
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/22/hbwa656xqaqymsy-2026-02-22-17-54-53.jpg)