Prashant Tripathi profile imagePrashant Tripathi

टॉक्सिक के टीज़र ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है! क्या यश इसमें राया और रूमी के डबल रोल में दिखेंगे? 115 सेकंड के इस खूंखार वीडियो ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े महासंग्राम की नींव रख दी है. फैंस तो अब बस धमाके का इंतज़ार कर रहे हैं.

G-H44Csa8AEpfK8

toxic teaser review: violence,violence, violence. i don’t like it. i avoid, but violence likes me.
kgf 2 में जब वायलेंस स्टार… नहीं सॉरी-सॉरी, रॉकिंग स्टार यश ने ये डायलॉग बोला था, तो सबकी नसों में खून उतर आया था. लेकिन आज टॉक्सिक के टीज़र के साथ ये खून सीधे आंखों के रास्ते बाहर आ गया है. क्लियर बात करें तो टॉक्सिक के टीज़र ने इंटरनेट को हिला कर रख दिया है. टीज़र ड्रॉप होने के महज 2 घंटे के अंदर इसे 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं so, now we know the hype is real!

इंटरनेट इसलिए भी हिला हुआ है क्योंकि है कि ये फिल्म 'धुरंधर' के अगले पार्ट से 19 मार्च को टकराने वाली है. वही 'धुरंधर' जिसने इंडियन सिनेमा की बॉक्स ऑफिस हिस्ट्री को रिराइट कर दिया था.. ऐसे में फैंस का एक्साइटमेंट हाई है. भाई, खून में उबाल आ गया है! अगर ये क्लैश डन है तो आप कौन सी पहले देखोगे? धुरंधर या टॉक्सिक, टॉक्सिक या धुरंधर...

खैर, टीज़र की बात करें तो टॉक्सिक अपने नाम से भी ज्यादा जहरीली है. अगर रॉकी भाई को दुनिया का सारा सोना चाहिए था, तो टॉक्सिक टीज़र देखकर लगता है कि राया को पूरी दुनिया चाहिए. रामायण तो नवंबर में आएगी लेकिन रावण जैसे काम तो अभी से यश ने टॉक्सिक में शुरू कर दिए हैं….

ये भी पढ़ें: afghanistan: हड्डी न टूटे, बस रूह मर जाए! तालिबान का नया 'वायलेंस मैनुअल'!

टीज़र फिल्म की हाई-ऑक्टेन दुनिया की एक छोटी सी झलक देता है. इसकी शुरुआत एक डार्क आवाज़ से होती है जो कहती है, “ये युद्ध अलग होगा..इसके बाद रॉयल सर्कस के कुछ तेज़ विजुअल्स दिखाए जाते हैं, जिनके साथ-साथ यश (जो फिल्म में राया का किरदार निभा रहे हैं) के एक्सट्रीम क्लोज-अप शॉट्स दिखाई देते हैं. वॉयसओवर कहता है, 'तुम दुनिया के खिलाफ जाकर ज़िंदा नहीं रह सकते.. हार मान लो, राया..'
फिर शुरू होता है असली mass moment मतलब की खतरनाक खून-खच्चर! इसी बीच यश की ग्रैंड एंट्री होती है और वो बोलते हैं, 'इट्स ओवर वेन आई से इट्स ओवर, until then  some manners.. भाई इतने में तो फैंस की नसों में ख़ून आ जाएगा….

ये भी पढ़ें: situationship से लेकर benching तक... जानिए पूरी dating period की vocabulary

इस पूरे डायलॉग में ही फिल्म का टीज़र चलता है…जिसमें सेक्स..भयंकर वायलेंस..एटीट्यूड को हैवी बीजीएम और क्लासी और मासी बनाता है…इतने में ही यश अगर डरावने लग रहे हैं तो वेट…लास्ट के 20 सेकेंड तो आउट ऑफ सिलेबस हैं…ये किसी की भी सांसें रोक देने वाले हैं…यहां अल्ट्रा प्रो मैक्स विलेन के रोल में जो एंट्री है वो देख फैंस क्रेजी हो चुके हैं…खून खराबे में ये राया का भी बाप है…ऐसा ब्रूटल वायलेंस कि सोचना भी पाप है…और सबसे बड़ा ट्विस्ट? ये रोल भी ख़ुद यश ही कर रहे हैं…हैं न डबल धमाका…और ऐसा कि उनका क्लीन शेव लुक और पिजीक देखकर उन्हें पहचानना मुस्किल है…
पहले जब सुना था डैडीज होम और इस बार आई एम होम डैडी में जमीन आसमान का फर्क है. ऐसा लगता ही नहीं है ये दोनों सेम एक्टर्स हो सकते हैं, क्या जबरदस्त दिमाग लगाया है टीज़ में भयंकर सस्पेंस क्रिएट करने के लिए. राया से तो हम पहले ही मिल चुके थे.

लेकिन ये रूमी का इंट्रोडक्शन वाइल्ड फायर हो गया. राया वर्सेस रूमी के फेस ऑफ का सपना अभी से टॉक्सिक का एक्स फैक्टर बन जाएगा..
फिल्म का टीज़र बहुत शार्पली और स्मार्टली एडिट है…कुछ नहीं बताता भाई…115 सेकेंड में 115 अलग अलग सीन दिखा दिए हैं…हर सेकेंड में अलग फेस अलग फ़्रेम. फिल्म की डायरेक्टर हैं गीतू मोहनदास ख़ुद लेडी हैं लेकिन टीज़र में फिल्म की 5 फ़ीमेल एक्टर्स में से एक का भी नामो निशान नहीं है. उनके पोस्टर्स रिलीज़ हुए थे तो प्रॉमिसिं ये था कि फिल्म में ये सिर्श शो पीस नहीं होंगी…अब ये वादा कितना सही होगा ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा क्योंकि टीज़र में तो 5 में से एक भी नहीं हैं

ये भी पढ़ें: toxic vs dhurandhar2: यश को 'सस्ती पीकी ब्लाइंडर्स' बोलकर कौन कर रहा है ट्रोल?

फिल्म में भयंकर खून-खच्चर वाले एक्शन सीन्स डायरेक्ट किए हैं 'फास्ट एंड फ्यूरियस' और 'जॉन विक' वाले जेजे पेरी ने. तो भाई, एनिमल और मार्को वाले एक्शन और खून-खराबे के लिए तैयार हो जाओ. पर्दे पर ब्लड और ब्रूटलिटी दिखाने की ये रेस अब कहां तक जाएगी, पता नहीं.

तो क्लियर पिक्चर ये है कि टॉक्सिक का टीज़र अपने नाम के हिसाब से है. हीरो और विलेन के बीच की बची हुई मामूली लकीर को खत्म करता हुआ. एक्सट्रीम वायलेंस और ब्रूटल सीन्स से भरपूर, ये स्मार्टली टीज़र में प्लॉट नहीं बताता बल्कि एक्साइटमेंट बढ़ाता है. फैंस के लिए ये डबल डोज़ है. बाकी सेम डे 'धुरंधर' आनी है, तो सिनेमा लवर्स के मजे तो हैं ही, साथ में एक बड़ा धर्मसंकट भी!

ये भी पढ़ें:fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

Prashant Tripathi profile imagePrashant Tripathi
siddharthnagar se kanpur tak ka safar aur abp news mein 10 saal ka lamba experience, prashant tripathi digital journalism ke purane khiladi hain. inhone likhne-padhne se lekar youtube aur social media strategy mein महारत haasil ki hai. ek shaant lekin prabhavi leader, prashant ka sense of humor jitna behtareen hai, unka kaam utna hi solid. filhaal zindabad mein woh website aur video har jagah ghuse hue hain. he is a man of few words but high impact.