team zingabad profile imageteam zingabad

114 पर टीम टाटा, बाय-बाय! कोलंबो में पाकिस्तानी बैटिंग का ऐसा स्टॉक मार्केट क्रैश कि शेक्सपियर भी रो दें. सलमान की ग्रामर ने इंटरनेट को कैसे cringe-max लेवल पर पहुंचाया, तो बाबर का ghost मोड. जानिए कैसे टीम इंडिया ने पाक को किया अनसब्सक्राइब.

Whisk_fa5a6fa69b80c3385ff4133d7f6cec57dr (6)

colomo के प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 world cup 2026 के उस मंज़र को क्रिकेट मैच कहना मैच की इंसल्ट होगी. वो मैच नहीं, दरअसल पाकिस्तानी क्रिकेट का एक सर्टिफाइड कैनन इवेंट था. 176 रनों के गोल का पीछा करने उतरी टीम 114 पर ही ताश के पत्तों की तरह बिखरी गई. 

ये मुकाबला अब रिकॉर्ड बुक्स से ज्यादा इंटरनेट के मीम म्यूजियम की शोभा बढ़ा रहा है.

इंडियन बॉलर्स ने विकेट नहीं लिए, बल्कि पूरे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को डिजिटल दुनिया में रेशियो कर दिया है. मैदान पर हार की टीस तो थी ही, लेकिन असली इमोशनल डैमेज तो उस कंटेंट से हुआ जो इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर सुनामी बनकर आया.

सलमान अली आगा vs इंग्लिश ग्रामर

मैच के बाद जब कप्तान सलमान अली आगा माइक के सामने आए, तो लगा कि असली स्ट्रगल तो अब शुरू हुआ है.

ये भी पढ़ें: हमेशा round shape में क्यों होती हैं airplane windows?

मैदान पर इंडियन  बॉलर्स से जूझने के बाद उनका अगला '1v1' मुकाबला इंग्लिश डिक्शनरी से था. ब्रो का कॉन्फिडेंस भले ही मेन कैरेक्टर एनर्जी वाला रहा हो, लेकिन जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, इंग्लिश ग्रामर ने मानो ग्रुप चैट ही छोड़ दी. 

उनकी टूटी-फूटी इंग्लिश और स्ट्रगलिंग सेंटेंस स्ट्रक्चर को देखकर नेटिजन्स error 404 चिल्लाने लगे.

फैंस का कहना था कि जितनी तेजी से पाकिस्तानी विकेट गिरे, उससे कहीं ज्यादा रफ्तार से सलमान भाई के शब्द खत्म हो रहे थे. इंस्टाग्राम से लेकर X तक, उनकी इस फ्लुएंट स्पीच ने पाकिस्तानी आवाम को हार के जख्मों पर नमक की तरह चुभने वाला इंटरनल डैमेज दिया है. शेक्सपियर भी शायद आज कन्फ्यूज होते कि आखिर ये कौन सी नई lingo का जन्म हुआ है.

ईशान की सिंघम स्टाइल कुटाई

ये भी पढ़ें:जर्मनी में हुई munich security conference क्या है? क्यों है अहम?

बात जब ट्रोलिंग की हो, तो किंग बाबर आजम का जिक्र भी  न होना ऐसा कैसे मुमकिन है. जब टीम को सबसे ज्यादा उनकी जरूरत थी, बाबर भाई अक्षर पटेल की गेंद पर इस कदर पवेलियन लौटे मानो घर पर बिरयानी का पार्सल ठंडा हो रहा हो. रेडिट पर रियल धुरंधर वाले तंज भरे मीम्स की बाढ़ आ गई और उनके किंग होने के दावों को यूजर्स ने unsubscribe कर दिया. दूसरी तरफ, ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जो अजय देवगन स्टाइल में कुटाई की, उसने पड़ोसी मुल्क का सिस्टम हैंग कर दिया.

ईशान का बल्ला किसी फिल्मी विलेन को पड़ने वाले थप्पड़ की तरह गूंज रहा था. रही-सही कसर अरफा खानम के उस वायरल मीम ने पूरी कर दी, जिसमें खोए हुए बाबर को ढूंढने की नाकाम कोशिश की जा रही थी. ये मैच किसी ग्रेट इंडियन वेडिंग क्रैश से कम नहीं था, जहां पाकिस्तान बिन बुलाए मेहमान की तरह आया और बेइज्जती का रिटर्न गिफ्ट लेकर विदा हुआ. कोलंबो का ये कोलैप्स देखकर तो स्टॉक मार्केट की गिरावट भी शरमा जाए.

ये भी पढ़ें:upcoming hollywood releases: एक दिन, 4 बड़े ट्विस्ट, हॉलीवुड रेडी पर क्या आप हैं?

ये भी पढ़ें:up crime: tech savvy था ये गैंगस्टर, cm की ले ली थी सुपारी