shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

munich security conference एक discussion platform है. 1963 से ये जर्मनी के munich में होती आई है. ये event international security policy पर focused है.

zelenskyy

ukraine-russia issue हो या फिर इज़राइल-गाजा crisis वर्ल्ड लेवल पर ऐसे कई issues हैं जिनको सुलझाने के लिए सभी का एक टेबल पर आना ज़रूरी है.

कई देशों के नेता एक टेबल पर बैठकर दुनिया के कई चैलेंज को डिस्कस करें. इसके लिए वर्ल्ड लेवल पर international body बनाई गई हैं. इन इंटरनेशनल बॉडी का एक ही मकसद होता है कि वर्ल्ड लेवल पर चीज़ों को एक साथ मिलकर सॉल्व किया जाए.

united nations और united nations security council का नाम तो सुना ही होगा... ऐसे ही munich security conference होती है. ये पूरी तरह unsc की जैसी नहीं है.

msc क्या है?

  • munich security conference एक ऐसा फ़ोरम है. जहां पर वर्ल्ड issues डिस्कस होते हैं. ये global security से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती है.
  • msc की ऑफ़िशियल वेबसाइट के मुताबिक, msc साल 1963 में लॉन्च हुआ था. ये global security scene का एक बड़ा yearly event बन चुका है.
  • ये conference basically दुनिया के top leaders को एक जगह लाता है, जहां high-level talks होती हैं, big security issues पर discussion होते हैं. साथ ही countries मिलकर collab करके global level पर solutions निकालने की कोशिश करती हैं.
  • security conference की ही ऑफ़िशियल वेबसाइट के मुताबिक, हर साल फरवरी में जर्मनी के munich में ये conference होती है. इसमें दुनिया भर से 450 से ज्यादा top-level decision makers और thought leaders एक साथ आते हैं.
  • इसमें कई देश के president, pm, ministers, international और non-governmental organizations के बड़े नाम, साथ ही business, media, academia और civil society के high-level representatives शामिल होते हैं.
  • सब लोग मिलकर international security policy के सबसे urgent issues पर debate करते हैं. global safety और geopolitics के बड़े topics पर discussion होते हैं.

ये भी पढ़ें: हमेशा round shape में क्यों होती हैं airplane windows?

msc की हिस्ट्री

msc 1963 में शुरू हुआ था. इसकी शुरुआत ewald-heinrich von kleist-schmenzin ने की थी. वो stauffenberg resistance circle से जुड़े थे. वो चाहते थे कि future में world war II जैसे conflicts दोबारा न हों. इसलिए उन्होंने security policy के leaders और experts को एक साथ लाना शुरू किया.

इसी के बाद पहली मीटिंग हुई. इसमें सिर्फ लगभग 60 लोग थे. जिनमें helmut schmidt और henry kissinger जैसे बड़े नाम शामिल थे. von kleist ने 1998 तक इसे lead किया. फिर 1998-2008 तक इसे politician और business leader Horst Teltschik ने संभाला.

2008 से former डिप्लोमेट wolfgang ischinger इसके head बने. इसी के बाद अक्टूबर 2024 में former nato secretary general jens stoltenberg को 2025 से incoming chairman announce किया गया. वो norway में अपनी public duties खत्म होने के बाद officially msc की chair संभालेंगे. तब तक ischinger chairman का रोल निभाएंगे. 

ये भी पढ़ें: up crime: tech savvy था ये गैंगस्टर, cm की ले ली थी सुपारी

india की कब हुई entry

1999 में teltschik के leadership में conference ने central & eastern europe के साथ-साथ इंडिया, जापान, साउथ कोरिया और चीन जैसे देशों के political, military और business leaders के लिए भी दरवाजे खोल दिए.

आज ये event basically पूरी दुनिया के leaders को एक मंच पर लाने वाला global-level security meetup बन चुका है.

munich security conference का काम क्या है

munich security conference का main goal है-

  • trust build करना
  • conflicts को peacefully solve करने में हेल्प करना
  •  global security community के बीच continuous, curated और informal dialogue चलाते रहना.

आज msc को international security policy पर debate करने का world’s leading forum माना जाता है. msc अपनी conferences को एक तरह का marketplace of ideas समझता है. यहां new initiatives, fresh solutions और different opinions openly exchange होते हैं.

ये जगह official और unofficial diplomacy दोनों के लिए जगह देती है. जिससे security issues पर real talk हो सके.

साथ ही ये हर साल munich security report पब्लिश करता है. जिसमें important data, maps और research होती है, जो major global security challenges को explain करती है.

ये भी पढ़ें: pink tax ka sach: ladkiyon, apni jeb bachao! 💸 #pinktax

62वीं मीटिंग

62वीं munich security conference (msc 2026) 13 से 15 फ़रवरी 2026 तक munich, germany में हुई. ये conference होटल bayerischer hof और rosewood munich में हुई.

इस साल भी कई वर्ल्ड के decision-makers और opinion leaders एक जगह इकट्ठा हुए हैं. जिससे security policy के सबसे बड़े challenges को discuss किया जा सके.

मीटिंग में क्या-क्या discuss हुआ?

euronews के मुताबिक, इस मीटिंग के 5 takeaways हैं...

तीन दिन की talks ने clear कर दिया कि वेस्ट को लेकर दो अलग-अलग visions चल रहे हैं. मतलब west क्या represent करता है, उसकी values क्या हैं और आगे किस direction में जाना है. इस पर strong debate vibe देखने को मिली.

  1. us के विदेश मंत्री marco rubio ने कहा कि वेस्ट खुद अपनी policies की वजह से civilisational decline face कर रहा है.
  2. यूक्रेन के president zelenskyy ने कहा कि europe practically table पर है ही नहीं.
  3. फ्रेंच President emmanuel macron ने european leaders के साथ nuclear deterrence के लिए strategic dialogue शुरू किया है. 
  4. वर्ल्ड ऑर्डर को लेकर जर्मन चांसलर Friedrich merz ने कहा कि जिस world order को हम जानते थे वो अब exist नहीं करता. 
  5. ग्रीनलैंड को लेकर danish pm mette frederiksen से पूछा गया कि क्या ग्रीनलैंड को लेकर tensions calm हो गई हैं, तो उन्होंने कहा- नहीं, ट्रंप की इच्छा अभी भी वही है.

zero cost emi: kamaal ka gimmick, aise ho rahi jeb khaali | pkc ep.2 | #moneysavingtips #zingabad

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.