क्या आपने कभी airplane में बैठकर खिड़की से बाहर झांकते हुए यह सोचा है कि ये खिड़कियां हमेशा circle shape में ही क्यों होती हैं? घर की खिड़कियां तो square होती हैं. ट्रेन और बस में भी अक्सर straight किनारे वाली windows होती हैं. फिर एयरप्लेन में ऐसा क्या खास है कि वहां खिड़की गोल ही बनाई जाती हैं? यह सिर्फ डिज़ाइन और सुंदरता के लिए है या इसके पीछे और वजह है. इसके पीछे सिक्योरिटी एक बहुत बड़ी वजह है. चलिए इसे आसान तरीके से समझते हैं.
जब एयरप्लेन आसमान में बहुत ऊंचाई पर उड़ता है तो बाहर की हवा का प्रेशर बहुत कम हो जाता है, लेकिन airplane के अंदर लोगों को आराम से सांस लेने के लिए नॉर्मल प्रेशर बनाए रखा जाता है. इसका मतलब है कि airplane के अंदर और बाहर के प्रेशर में बड़ा Difference होता है. अब सोचिए अगर एयरप्लेन की खिड़कियों पर इतना प्रेशर पड़ रहा है तो उन्हें बहुत मजबूत होना पड़ेगा. यही वजह है एयरप्लेन की texture स्पेशल तरीके से तैयार किया जाता है.
round windows होती हैं ज्यादा सेफ
अब बात आती है खिड़की के shape की. अगर किड़की square shape होगी तो उसके चार कोनों पर प्रेशर ज्यादा जमा होगा, कोने तेज़ होते हैं और जहां भी तेज़ कोना होता है, वहां प्रेशर इकट्ठा होकर दरार बनने की संभावना बढ़ जाती है. इसे ऐसे समझिए जैसे कागज़ को मोड़ते समय किनारे से फटना आसान होता है. गोल खिड़की में कोई तेज़ कोना नहीं होता. उसका shape ऐसा होता है कि प्रेशर चारों ओर बराबर फैल जाता है. इससे दरार पड़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है. इसलिए round windows ज्यादा सेफ होती है.
यह बात आज हमें नॉर्मल लगती है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. 1950s में कुछ airplanes में quare shape की खिड़कियां बनाई गई थीं. उस समय इंजीनियर्स को लगा कि इससे ज्यादा जगह मिलेगी और डिजाइन अच्छा लगेगा, लेकिन कुछ उड़ानों के दौरान गंभीर हादसे हुए. investigation में पता चला कि खिड़कियों के कोनों पर ज्यादा प्रेशर पड़ रहा था, जिससे दरारें बन रही थीं. धीरे-धीरे ये दरारें बड़ी हो जाती थीं और अचानक प्लेन की दीवार फट जाती थी.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/11/airplane-window-imgs-2026-02-11-12-17-31.jpg)
digilocker: क्या आपका वॉलेट अब भी कागजों से भरा है? that’s so last season....
digital nomadism: फ्रीडम का 'अल्टीमेट फ्लेक्स' या बर्नआउट का हसीन जाल?
एयरप्लेन की खिड़की में होती हैं 3 लेयर
इन हादसों के बाद इंजीनियर्स ने खिड़कियों का आकार बदल दिया. square shape की जगह Round और oval windows बनाई जाने लगीं. तब से लेकर आज तक यही तरीका अपनाया जाता है. अब आप जब अगली बार फ्लाइट में बैठें और आपको windows side सीट मिले तो ज़रा ध्यान से देखिए खिड़की सिर्फ एक मिरर नहीं होती. उसमें तीन layers होती हैं. बाहर की layer मजबूत होती है और प्रेशर सहती है. बीच की layer सिक्योरिटी के लिए होती है. अंदर वाली layer आपको rest और सिक्योरिटी देती है. बीच में जो छोटा सा hole दिखता है. वह भी हवा के प्रेशर को बैलेंस रखने के लिए होता है. यानी खिड़की का हर हिस्सा सोच-समझकर बनाया गया है.
अब आपको लग रहा होगा कि round shape इतना सिक्योर है तो बाकी वाहनों में ऐसा क्यों नहीं होता. इसका जवाब सिंपल है. ट्रेन, बस या कार इतनी ऊंचाई पर नहीं जातीं, जहां हवा का प्रेशर इतना बदल जाए. इसलिए वहां round shape खिड़की से कोई खास खतरा नहीं होता, लेकिन एयरप्लेन के लिए यह बहुत जरूरी है. एक और दिलचस्प बात यह है कि round shape सिर्फ खिड़कियों में ही नहीं, बल्कि एयरप्लेन के structure में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसका front part भी round होता है, ताकी हवा आसानी से कट सके और प्रेशर बराबर रहे. देखने में छोटी सी बात लगती है, लेकिन इसके पीछे साइंस और एक्सीपीरियंस दोनों हैं. कई सालों की गलती और सीख के बाद यह समझ आया कि गोल खिड़की ही सबसे सेफ हैं
types of bail: कितने टाइप की होती है ज़मानत?
digital life: ऑल इज़ वेल? जब 'ठीक' दिखना, 'ठीक' होने से ज्यादा जरूरी हो जाए
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/11/airplane-window-2026-02-11-12-17-55.jpg)