shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

chatgpt को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही wave दिखाई दे रही है. लोग इसके subscription को कैंसिल करने की डिमांड कर रहे हैं. साथ ही कई memes भी शेयर किए जा रहे हैं.

chatgpt-Picsart-AiImageEnhancer

cancel chatgpt, quitgpt सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. कह सकते हैं कि इस वक्त chatgpt को ही backlash का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग खूब इसको लेकर एंगर मोड में दिखाई दे रहे हैं और subscription कैंसिल करने के लिए एक-दूसरे से कह रहे हैं.

हाल ही में openai के सीईओ sam altman ने एक बड़ा announcement किया. उसी के बाद से लोगों की chatgpt को लेकर वाइब चेंज हो गई. 

openai के सीईओ sam altman ने x हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि उनकी कंपनी ने united states department of war के साथ एक डील साइन की है. जिसमें उनके ai models को उनके classified (secret) नेटवर्क में डिप्लोई किया जाएगा.

altman ने ये भी कहा कि उनकी जितनी भी मीटिंग्स हुई, dow ने सेफ़्टी को काफी seriously लिया है. लेकिन, chatgpt की यूएस डिफेंस के साथ हुई डील को लेकर कई यूज़र्स upset नज़र आए. सोशल मीडिया पर cancel chatgpt, quitgpt ट्रेंड करना शुरू हो गया.

ये भी पढ़ें: oscar 2026 में जिन्हें मिल सकता है सबसे बड़ा award, वो सारी फ़िल्में ott पर कहां हैं?

क्यों हो रहा criticism?

इस डील के critics का कहना है कि अगर ai मॉडल classified डिफेंस नेटवर्क में deploy हो रहे हैं तो फ्यूचर में उनका यूज़ surveillance या और sensitive चीज़ों में हो सकता है. अब यूज़र्स ने chatgpt का subscription cancel करना शुरू कर दिया है.

euro news के मुताबिक, quitgpt movement के चलते अब तक 1.5 मिलियन से ज़्यादा लोग या तो subscription कैंसिल कर चुके हैं. या तो boycott मैसेज डाल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: men लोग! क्या तुम्हें पता है कि body से sperm नहीं निकाला तो क्या होता है?

memes हो रहे वायरल

इस टाइम पर कई memes भी viral हो रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा- george noble सही कहते थे. फिर उन्होंने openai को रोस्ट करते हुए कहा कि कंपनी sink हो रही है. ये chatgpt का subscription cancel करने का राइट टाइम है. 

ये भी पढ़ें: junk food खाने वाले ख़ूब exercise करते हैं, तो कोई फ़ायदा होता है या नहीं?


एक यूज़र ने तो ये भी claim किया है कि chatgpt मार्केट शेयर लूज़ कर रहा है. 

वहीं, एक यूज़र ने ये भी claim किया है कि chatgpt अपने यूज़र्स को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है. अगर किसी के पास chatgpt plus subscription है और वो कैंसिल करने जाता है तो सिस्टम उसको pop-up दे रहा है. ''1 महीना फ्री subscription ले लो''.

एक ने एक meme शेयर करते हुए कहा, जब आब chatgpt कैंसिल करने जाते हो तो chatgpt and openai तुंरत ही अगले महीने फ्री का ऑफर देने लगते हैं. जैसे वो घर में घुस जाते हैं और कहते हैं कि मत जाओ फ्री में ले लो.

ये भी पढ़ें: iran-israel conflict का बुरा असर हो सकता है india पर, डेटा तो यही दिखाता है!

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.