sahreen profile imagesahreen

2026 ऑस्कर नॉमिनेशन्स हो चुके हैं और बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में 10 फिल्में नॉमिनेट हुई हैं. इनमें sinners से लेकर the secret agent, sentimental value जैसी फ़िल्मों के नाम शामिल हैं. आपको बताते हैं, आप ये फ़िल्में किस ott प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

oscar nominated best movies

98वें अकैडमी अवॉर्ड्स का फाइनल काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सीन पूरा grand होने वाला है. academy of motion picture arts and sciences की ओर से प्रेज़ेंट की जाने वाली ये आइकॉनिक सेरेमनी 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के फेमस dolby theatre में आयोजित होगी, जो कि los angeles में है.

ऐसे में फैंस के लिए माहौल पूरा hype mode में है. इस बार बेस्ट पिक्चर की रेस में टोटल 10 फिल्में मैदान में हैं. इनमें bugonia, f1, frankenstein, hamnet, marty supreme, one battle after another, the secret agent, sentimental value, sinners और train dreams शामिल हैं. यानी कॉम्पिटिशन तगड़ा है. चलिए आपको बताते हैं कि ये फिल्में आप किस ott प्लेटफॉर्म देख सकते हैं. 

bugonia

Bugonia
Photograph: (freepik)

पहले बात bugonia की करें तो ये फिल्म साल 2025 आई थी. इस फिल्म की स्टारकास्ट में emma stone, jesse plemons और aidan delbis हैं. फिल्म में emma stone एक अल्ट्रा-पावरफुल ceo के रोल में नज़र आती हैं.

इस फिल्म को पिछले साल बेस्ट पिक्चर विनर रही 'poor things' के डायरेक्टर yorgos lanthimos ने ही डायरेक्ट किया है. ये फिल्म आप jio hotstar से लेकर amazon prime video, zee5, aaple tv और यहां तक की youtube पर भी देख सकते हैं. हालांकि, यूट्यूब पर ये फिल्म buy on rent available है. 

frankenstein

Frankenstein
Photograph: (freepik)

फिल्म frankenstein को मास्टर ऑफ फैंटेसी-हॉरर कहने जाने वाले guillermo del toro ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में oscar isaac और jacob elordi लीड रोल में हैं. अवॉर्ड्स की बात करें तो फिल्म ने golden globe awards में  5 नॉमिनेशन और critics' choice awards में से 4 अवॉर्ड्स जीतें हैं.

ये एक हॉरर फिल्म है, जिसमें एक जीनियस साइंटिस्ट एक खतरनाक एक्सपेरिमेंट करता है और एक monstrous creature को ज़िंदा कर देता है. ये फिल्म आप netflix पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: junk food खाने वाले ख़ूब exercise करते हैं, तो कोई फ़ायदा होता है या नहीं?

f1: the movie 

f1
Photograph: (freepik)

बेस्ट पिक्चर की रेस में f1 का नाम भी शामिल है, जो  इस लिस्ट में शामिल गिने-चुने big blockbusters में से एक है. फिल्म को joseph kosinski ने डायरेक्ट किया है, जिनकी स्टाइल मतलब हाई-स्पीड visual और full-throttle emotions है.

ये एक स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म को आप ott प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो, apple tv और youtube पर buy on rent देख सकते हैं.

hamnet

hamnet
Photograph: (freepik)

hamnet एक ऐसी फिल्म है, जो धीरे-धीरे दिल के अंदर उतरती है और फिर वहीं रुक जाती है. इस फिल्म को chloe zhao ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने मैगी ओ’फैरल के साथ मिलकर लिखे इसी नाम के नॉवेल पर बनाई है.  

फिल्म में william shakespeare की पर्सनल और घरेलू ज़िंदगी को एक fictionalised लेकिन बेहद इमोशनल अंदाज़ में दिखाती है, जिसमें jessie buckley, paul mescal और zac wishart लीड रोल में दिखे. ये एक पीरियड ड्रामा है. ये फिल्म amazon prime video और apple tv पर available है. 

ये भी पढ़ें: iran-us-israel war | donald trump bizarre speech | oil price hike | zinternational ep.10

marty supreme

marty supreme
Photograph: (freepik)

marty supreme 2025 में रिलीज़ होने वाली एक अमेरिकी स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को josh safdie ने डायरेक्ट किया है. स्टारकास्ट में timothee chalamet, gwyneth paltrow और odessa a'zion शामिल हैं.

marty supreme में timothee chalamet एक जिद्दी, cocky और खुद पर जरूरत से ज़्यादा भरोसा करने वाले ping-pong prodigy बने हैं, जिसे लगता है कि वही अगला legend है, लेकिन प्रॉब्लम ये है कि वो जिस गेम में नंबर वन बनना चाहता है, उसे लेकर दुनिया को खास फर्क ही नहीं पड़ता.

यही frustration उसे गलत फैसलों, अजीब हालात और लगातार बढ़ती मुसीबतों में धकेल देती है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. 

one battle after another

battle after another
Photograph: (freepik)

paul thomas anderson की डायरेक्टेड one battle after another action फिल्म है. फिल्म में leonardo dicaprio, sean penn और benicio del toro लीड रोल में हैं. इस फिल्म में leonardo dicaprio एक ऐसे ex-radical revolutionary के रोल में हैं, जो सालों से छुपकर ज़िंदगी जी रहा होता है. past से दूर, सिस्टम की नज़रों से बाहर, लेकिन जैसे ही उसकी teenage बेटी willa अचानक गायब हो जाती है, वो जबरदस्ती फिर उसी खतरनाक दुनिया में खिंच जाता है, जिससे भागकर आया था. ये फिल्म apple tv पर मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें: us-israel vs iran war: oil prices badhe, middle east mein board exams postponed | deedee news ep.16

the secret agent

the secret agent
Photograph: (freepik)

1977 के ब्राज़ील में सेट the secret agent एक ऐसी gripping थ्रिलर है, जो शुरुआत से ही बेचैनी पैदा कर देती है. कहानी marcelo नाम के एक technology teacher को फॉलो करती है, जो अपने violent और उलझे हुए past से बचने के लिए carnival के शोर-शराबे वाले शहर recife पहुंचता है.

फिल्म की स्टारकास्ट में robson andrade, rubens santos और licinio januario है. इस फिल्म को kleber mendonca filho ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

sentimental value

sentimental value
Photograph: (freepik)

sentimental value एक ऐसी ड्रामा फिल्म है, जो family के उन रिश्तों को टटोलती है, जो हमें बांधते भी हैं और कभी-कभी तोड़ने की कगार तक भी ले आते हैं. इसे joachim trier ने डायरेक्ट किया है और फिल्म की स्टारकास्ट में renate reinsve, stellan skarsgard, inga ibsdotter lilleaas हैं.

renate reinsve फिल्म में बड़ी बेटी के रोल में नजर आती हैं, एक ऐसी लेडी जो emotionally spiral कर रही है और अपने estranged, difficult nature वाले पिता के साये से निकलकर अपनी adult life आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. ये फिल्म apple tv और प्राइम वीडियो दोनों पर available है. 

sinners

sinners
Photograph: (freepik)

नॉमिनेटेड बेस्ट पिक्टर्स की लिस्ट में sinners का नाम भी शामिल है, ये एक ऐसी फिल्म है, जिसने golden globe awards 2026 में cinematic and box office achievement और best original score के बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए. वहीं critics choice awards में ये फिल्म 17 नॉमिनेशन के साथ टॉप पर रही.

इसे ryan coogler ने डायरेक्ट किया है और michael b. jordan फिल्म में लीड रोल में नज़र आए, जो फिल्म में दो जुड़वां भाइयों के रोल में दिखे और दोनों किरदारों में वो पूरी तरह game बदल देते हैं. उनके साथ इस फिल्म की कास्ट भी जबरदस्त है, जिसमें hailee steinfeld, miles caton, jack o’connell और wunmi mosaku शामिल हैं. ये फिल्म आप prime video और jio hotsar दोनों पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: pan india फिल्में किन्हें कहते हैं? इस कैटेगरी की पहली फिल्म bollywood से थी या साउथ से?

train dream

train dreams
Photograph: (freepik)

train dreams डेनिस जॉनसन की बेहद खूबसूरत novella पर बेस्ड फिल्म है. ये फिल्म कोई बड़ा ड्रामा या ट्विस्ट नहीं देती, बल्कि समय के साथ बहती हुई, नेचर और इंसान के रिश्ते को बेहद poetic अंदाज़ में दिखाती है.

फिल्म को clint bentley ने डायरेक्ट किया है और joel edgerton, clifton collins और jr. felicity jones फिल्म की स्टारकास्ट में हैं. ये फिल्म आप netflix पर देख सकते हैं. 

sahreen profile imagesahreen
सहरीन ने 10+2 तक आर्ट्स साइड से पढ़ाई की. शुरुआत से ख़बरें देखना और पढ़ना पसंद था. वक्त के साथ यह पसंद और बढ़ी तो ग्रेजुएशन भी इसी फील्ड में (बैचलर्स जर्नलिजम एंड मास कम्युनिकेशन) किया. मीडिया को और अच्छे से जानने और समझने और खुद को इसी फील्ड के लिए तैयार करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया से PG Diplom in TV Journalism किया. इसी दौरान एबीपी न्यूज़ में मौका मिला तो वहां काम शुरू किया. इसी सफर को जारी रखते हुए TV9 भारतवर्ष में 2 साल बतौर sub-editor 2 साल हिंदी वेबसाइट पर काम किया. zingabad में सहरीन अपने मन की लिखने-पढ़ने और एक्सप्लोर करने के सपने को पूरा कर रही हैं.