mubarak profile imagemubarak

मेक्सिको के most wanted criminal el mencho की 22 फरवरी को मौत हो गई. इस क्रिमिनल की सालों से पुलिस को तलाश थी. इसी के बाद इसको पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया जोकि successful रहा. लेकिन, el mencho के मरने के बाद पूरे देश में तबाही मच गई.

el mencho

nemesio oseguera cervantes उर्फ el mencho मेक्सिको का वो नाम, जिसे सुनते ही सिस्टम तक हिल जाता था. सालों से इसकी तलाश चल रही थी. ये मेक्सिको का most wanted क्रिमिनल है. इस पर 15 मिलियन डॉलर (लगभग 136 करोड़ रुपए) का इनाम रखा गया था. पिछले 10 साल से ये बंदा सरकार को ऐसे dodge कर रहा था जैसे कोई pro gamer हर लेवल क्लियर कर रहा हो. रेड पर रेड, ऑपरेशन पर ऑपरेशन. लेकिन, ये हर बार बच निकल जाता था.

फिर आया 22 फरवरी 2026. सरकार ने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया. किसी एक्शन फिल्म की तरह ही सब कुछ सेट था. मेक्सिको के tapalpa शहर में jalisco स्टेट के पहाड़ी इलाके में एक छोटा सा tourist destination है. इसी लोकेशन पर इस क्रिमिनल को घेरा गया. 22 फरवरी के दिन इस लोकेशन पर हर तरह सिर्फ soldiers थे. black hawk helicopters थे. पुलिस की armored गाड़ियां थीं. एक मिशन था - el mencho को पकड़ना. ज़िंदा या मुर्दा.

ऑपरेशन el mencho

mexican Army के elite troops ने पूरे इलाके को घेर लिया. intelligence reports सही निकली थीं. वो यहीं छिपा हुआ था. इसी के बाद असली गेम शुरू हुआ. Shootout स्टार्ट हुआ. दोनों तरफ़ से फायरिंग शुरू हो गई. फायरिंग के बीच el mencho गंभीर रूप से घायल हो गया. soldiers ने ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की और उसे, दो और cartel members के साथ पकड़ लिया. तुरंत helicopter में बिठाया गया. medical treatment और interrogation के लिए मेक्सिको सिटी ले जाना था. लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. लेकिन, helicopter में ही el mencho ने दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: afwaah: इंडोनेशिया में अचानक शुरू हो गई थी mob lynching, बस इस अजीब अफ़वाह की वजह से

मेक्सिको में दंगा

el mencho कोई ordinary person नहीं था. जैसे ही खबर सामने आई कि अब el mencho मर चुका है पूरे मेक्सिको में आग लग गई. mexico का सबसे बड़ा क्रिमिनल सिंडिकेट के फाइटर्स cjng (cartel jalisco new generation) एक दम ही rebel mode में आ गए.  इसी के बाद उसके फाइटर्स ने पूरा chaos mode ऑन कर दिया. आधे दर्जन से ज़्यादा राज्यों में एक साथ ऐसा माहौल बना दिया कि सिस्टम हिल गया. जगह-जगह अफरा-तफरी, टेंशन और हाई अलर्ट. कारें, ट्रक्स, बसें, सब आग के हवाले की गईं. highways ब्लॉक हो गए. airports में भगदड़ मच गई. schools बंद. public transport सिस्टम रुक गया. लोग घरों में जा छिपे. सिचुएशन इतनी बिगड़ गई कि us embassy ने shelter-in-place order जारी किया.

इस operation में चार cjng members मारे गए. तीन soldiers घायल हुए. बाद में छह national guard members की हत्या भी हुई. puerto vallarta में एक jail guard मारा गया. state prosecutor का एक agent भी मारा गया. 

ये भी पढ़ें:weed smoking हेल्थ के लिए है dangerous, हार्ट और दिमाग पर होता है असर

कौन था el mencho?

मेक्सिको में मरने के बाद भी आतंक मचाने वाले el mencho का जन्म 17 July 1966 को mexico के michoacán state के aguililla शहर में हुआ था. उसका पैदाइशी नाम था ruben oseguera cervantes. जिसे उसने बदलकर nemesio oseguera cervantes कर लिया. el mencho के 5 भाई थे और परिवार वाले avocado की खेती करते थे. इन सबका बचपन ग़रीबी में बीता. इसकी की पढ़ाई 5 क्लास तक ही हुई. इसी के बाद इसने 14 साल की उम्र में marijuana के खेतों की रखवाली करने का काम संभाल लिया. 

इसी के बाद 1980s के दशक में ruben अमेरिका पहुंच गया और यही से शुरू हुआ उसका criminal era. पहुंचते ही drug smuggling शुरू की. चोरी का सामान रखने और loaded gun के आरोप में 1986 में पहली बार गिरफ्तार हुआ. फिर अलग-अलग नामों से drugs की तस्करी करता रहा. इसी वक्त मिला उसे असली गुरु. उसकी पत्नी का भाई abigael gonzalez valencia. जिसने ruben को सिखाया असली धंधा: meth का production. ruben ने सीखा कि meth कैसे बनती है. कैसे distribute होती है? कैसे बिकती है. 

गिरफ़्तारी और डिपोर्टेशन 

1989 में फिर el mencho फिर से गिरफ्तार हुआ. उसे deport कर दिया गया. लेकिन सितंबर 1992 तक फिर से bay area में वापस आ गया. इस बार federal charges लगे. उसका बड़ा भाई abraham एक bar में heroin की deal कर रहा था. ruben आसपास नज़र रख रहा था. लेकिन दोनों भाई मात खा गए. ड्रग्स ख़रीदने आए लोग अंडरकवर कॉप्स थे. दोनों भाई गिरफ्तार हुए. यहां ruben के एक ऐसा काम किया, जिससे उसका अंडरवर्ल्ड में सिक्का जम गया. उसने सारा दोष ख़ुद के सिर ले लिया. भाई को बचाने के लिए sacrifice किया. उसे 5 साल की सज़ा मिली. इस जेल टर्म के तीन साल उसने west texas की एक जेल में बिताए. और यहीं पर उसे मिले, कुछ ऐसे लोग मिले जो आगे चलकर उसके gang members बने.

ये भी पढ़ें: ऐसी sci-fi web series, जिन्होंने बदल डाली ऑडियंस की सोच

एंपायर की नींव

फिर कहानी में एक फिल्मी twist आया. एक क्रिमिनल ने पुलिस की ही नौकरी कर ली. ruben ने jalisco state police में नौकरी कर ली. इस दौरान वो ड्रग स्मगलर्स को protect करता था. यहीं से उसके कनेक्शन milenio cartel से बने. एक माफिया ग्रुप. इसका मुखिया था ignacio nacho coronel. ruben coronel को protect करने वाली टीम में शामिल हुआ. 

कैसे बना cjng

2009 तक ruben milenio का top lieutenant बन चुका था. फिर नौ महीने बाद coronel एक आर्मी रेड में मारा गया. उसी वक्त एक और बड़ा बॉस गिरफ़्तार हुआ. दो बड़े बॉस अचानक चले गए, तो power vacuum बन गया. लेकिन, लीडरशिप ruben को नहीं मिली. इसी के बाद ruben ने अपना splinter group बना लिया. अपनी टीम. अपना cartel. milenio के खिलाफ जंग छेड़ दी. मेक्सिको की सड़कों पर घमासान मच गया. murder rate दोगुना हो गया. जो milenio के वफादार थे, वो मारे गए. बाकी भागने को मजबूर हुए. ruben जीत गया. और यहीं पर हुआ cjng का जन्म.

cjng का प्रोपोगेंडा 

शुरुआत में cjng ने खुद को हीरो की तरह पेश किया. लेकिन, इसी के बाद जल्द ही सबको पता चल गया कि cjng कोई robin hood नहीं है. वो उतने ही brutal थे. cjng की सबसे बड़ी specialty थी meth बनाना. el mencho ने game global कर दिया. australia में drugs की कीमत us से कई गुना ज़्यादा थी. मतलब कम माल, ज्यादा पैसा. europe, asia तक नेटवर्क फैला. smuggling के लिए submarines तक इस्तेमाल होने की बातें सामने आईं. पूरा illegal empire खड़ा कर दिया.

लेकिन इस empire का दूसरा side था, extreme violence. दुश्मन, पुलिस, सिस्टम, किसी को नहीं छोड़ा. धमकियां, ambush, helicopter तक गिरा दिया गया. 
कहा जाता है सिस्टम के अंदर तक corruption फैला दिया गया था. कई local पुलिसकर्मी cartel के payroll पर थे. जो साथ नहीं आते, उन्हें डराया जाता था. फिर आया 22 फरवरी 2026. el mencho मारा गया. लेकिन, story यहीं खत्म नहीं होती. लीडर अभी गया है. लेकिन, cartel culture अभी भी ज़िंदा है.

ये भी पढ़ें: fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

mubarak profile imagemubarak
mubarak. code name professor. class lenge ya heist conduct karenge, ye totally mood par depend karta hai. multiple cheezen multiple tareeqe se karne mein siddhast. ship ka woh captain, jo zarurat padne par steering wheel bhi sambhal lega aur boiler room mein koyla bhi jhonkega. aamuman khushmizaj, basharte ki aap deadline na miss kar rahe hon. cinema naam ki pretbadha se grast aadmi. agar “bleed bollywood” term ka koi maanavikaran mumkin hota, to yahi aadmi banta.