साल 1979… इंडोनेशिया का पूर्वी कालीमंतन, समरिंडा इलाका, शाम ढल रही थी, अंधेरा धीरे-धीरे फैल रहा था और streetlights अभी पूरी तरह जली नहीं थीं. एक आदमी घर लौट रहा था. कार अचानक बंद हो गई. आज के टाइम में होता तो google maps खोलता, roadside assistance बुलाता या किसी दोस्त को whatsApp करता, लेकिन वो था 1979 का वक्त तो no phone, no network, no backup.
अब ऐसे में वह आदमी क्या करता, वह कार से उतरा. bonnet खोला और खुद ही कार ठीक करने की कोशिश करने लगा. तभी कुछ लोग सामने से आते दिखे. पहला thought आया, ‘शायद मदद करने आए हैं’, लेकिन अगले ही पल situation flip हो गई. वो लोग मदद करने नहीं आए थे. वो लोग पूछताछ करने भी नहीं आए थे. वो लोग उस पर टूट पड़े. उसे पीटने लगे. लाठी, घूंसे, चीख-पुकार. आदमी को कुछ समझ में आता, उससे पहले एक ही instinct बची: भागो, जान बचाओ.
जूलिक-जूलिक सुनते ही भागने लगते थे लोग
ये कोई isolated incident नहीं था. 1979 में इंडोनेशिया में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जहां आम लोग, किसी भी आम आदमी को शिकारी समझकर पीट देते थे. कई बार सीधे mob lynching. आज के words में कहें तो ये whatsapp university panic का early version था, बस platform अलग था.
एक दिन पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उस बार विक्टिम एक बूढ़ा आदमी था. वो रास्ता भटक गया था. एक पुल के पास से गुजर रहा था. उसने काले कपड़े पहन रखे थे. बस भीड़ ने उसे देखा और अचानक लोग चिल्लाने लगे, 'जूलिक-जूलिक' लोग भागने लगे, कुछ ने पत्थर उठाए, कुछ ने पीछा किया. जैसे-तैसे वो बूढ़ा अपनी जान बचाकर भागा.
अब सवाल उठता है कि आखिर ये 'जूलिक' कौन था और लोग किसी random आदमी को देखकर क्यों पागल हुए जा रहे थे, क्यों इतना डर रहे थे कि जानलेवा मारपीट पर उतारू थे? असल में ये डर किसी netflix horror series से नहीं आया था.
ये डर आया था, एक अफ़वाह से और इस अफ़वाह की नींव थी: एक पुल, एक नदी और एक डर. उन दिनों इंडोनेशिया में महाकम नदी पर एक विशाल पुल का निर्माण शुरू हुआ था. ये एक बड़ा engineering challenge था, नदी गहरी थी, बहाव तेज़ था और यही वजह थी कि कहानी ने supernatural turn ले लिया.
ये भी पढ़ें: kaise shaadi ka concept, black hole aur osho ki philosophy se connect hota hai?
पुल नहीं बनने दे रहीं नदी की आत्माएं
अफ़वाह फैली कि नदी की आत्माएं पुल बनने नहीं दे रहीं. उन्हें शांत करने के लिए इंसानी सिरों की ज़रूरत है. आज सुनकर cringe लगेगा, लेकिन उस दौर में ये बात believable लग रही थी. फिर अफ़वाह ने अगला level लिया. कहा जाने लगा कि रात में एक काली जीप घूमती है, जिसमें सरकारी शिकारी बैठे होते हैं. उनका काम है, लोगों का अपहरण करना. उनके सिर काटना और सरकार को सौंप देना. फिर ये सिर construction sites में दफन किए जाते हैं. ये अफ़वाह एक-दो दिन में खत्म नहीं हुई. सालों तक mutate होती रही. हर नए construction के साथ वापस लौटती रही.
इस अफ़वाह का एक स्थायी villain था. हर version का constant character नाम 'जूलिक'. लोग मानते थे कि जूलिक सरकार का secret hitman है. वो लोगों के सिर काटेगा और सरकार उन सिरों का इस्तेमाल पुल, बांध और इमारतों की नींव में करेगी. 'जूलिक' शब्द का मतलब ही था- kidnapper या सिर का शिकारी. लोककथाओं (folklore) के मुताबिक ये लोग काले कपड़े पहनते थे. फंदा या cowboy-style lasso साथ रखते थे और अचानक हमला करते थे. आज के context में समझो तो, जूलिक- Urban legend + conspiracy theory + state paranoia का ultimate combo था.
ये भी पढ़ें: 3 desho ko haraane waali script copy ki, fir bhi 2 tukdo mein toota pakistan | history repeats ep.1
50 साल पुरानी थीं इस अफ़वाह की जड़ें
ये अफ़वाह अचानक पैदा नहीं हुई थी. इसकी जड़ें 50 साल पुरानी थीं. चलते हैं साल 1937 में... जब इंडोनेशिया में dutch colonial rule था. तब एक अफ़वाह फैली थी कि बांका द्वीप पर एक जेटी बनाने के लिए सरकार इंसानी सिर मांग रही है. उस वक्त भी लोगों के घरों पर रात में पत्थर फेंके जाने की ख़बरें आईं. कुछ गांवों में लोग सो रहे होते थे और अचानक पत्थर बरसने लगते थे.
लोग मानते थे, ‘जूलिक हमें चेतावनी दे रहा है’. हर नया construction एक नया panic होता था. आज bridge, कल dam, परसों port, हर बार story वही और यही वाली कहानी generation to generation तक पास होती गई. हर बार नया construction, हर बार वही डर, ‘अब सिर कटेंगे’. इस डर का cultural base बहुत गहरा था. problem सिर्फ अफ़वाह नहीं थी. problem था belief system. इंडोनेशिया में एक प्राचीन concept रहा है, foundation sacrifice. लोकल भाषा में इसे 'तुमबल' कहा जाता था.
मान्यता थी कि अगर इंसान nature के साथ छेड़छाड़ करता है. पुल, बांध, महल बनाता है तो वहां की आत्माएं नाराज़ हो जाती हैं. उन्हें शांत करने के लिए एक भेंट देनी पड़ती है. लोककथाओं में इंसानी बलि सबसे powerful मानी गई. ये वही logic है, जो आज भी horror movies में दिखता है-The land demands blood. लोग मानते थे कि नेचर ईश्वर का बनाया करिश्मा है. उससे छेड़छाड़ की क़ीमत चुकानी पड़ेगी. ये beliefs modern era में superstition बनकर लौटे.
इतिहास क्या कहता है?
historian robert wessing अपनी किताब a princess of java में इस पूरे pattern को explain करते हैं. वो बताते हैं कि कैसे प्राचीन बलि प्रथाएं modern अफ़वाहों में बदल गईं. उनके मुताबिक Indonesian culture में animism की जड़ें बहुत गहरी हैं. हर नदी, हर पहाड़, हर जंगल, सबकी एक guardian spirit मानी जाती है और local belief के मुताबिक़ यही आत्माएं construction work से खफ़ा हो जाती हैं. massive construction का मतलब है- spiritual disturbance. ancient belief का modern डर में comeback हुआ. यानी ये ghost story नहीं थी. ये collective memory थी, जो trigger होते ही explode कर गई.
जब लोगों ने देखा कि एक बड़ा पुल नदी के ऊपर खड़ा हो रहा है तो दिमाग ने science नहीं चुना. दिमाग ने myth चुना, लेकिन कहानी सिर्फ mythology की नहीं थी. इसमें politics भी थी. 1970-80 का दशक, राष्ट्रपति सुहार्तो का new order regime. सरकार बहुत सख्त थी. opposition की कोई जगह नहीं, सरकार के ख़िलाफ़ बोलने में ख़तरा ही ख़तरा था. जमीन छीनी जा सकती थी, लोगों को जेल में डाला जा सकता था तो लोगों ने logic लगाया, ‘अगर सरकार ये सब कर सकती है तो हमारे सिर क्यों नहीं ले सकती, सरकार development कर रही थी, लेकिन trust completely missing था और जब trust नहीं होता तो अफ़वाह logical लगने लगती है.
ऊपर से Technology भी डर की वजह बनी. अचानक गांवों में भारी cranes, drilling machines, Giant trucks आने लगे. गांव वालों के होश उड़ गए. उन लोगों के लिए ये मशीनें alien जैसी थीं. आज भले ही ये हमें normal लगें, उस वक्त लोग इन्हें लेकर इतने सहज नहीं थे. लोगों को ये राक्षसी चीज़ लगा करती थीं. जब कोई मशीन खराब होती या कोई मज़दूर accident में मरता, एक ही अफ़वाह उड़ती कि ‘मशीन को खून चाहिए’. कहा जाता था कि ये मशीनें इंसानी खून या अंगों के बिना नहीं चलतीं. असल में ये था modern engineering और अनपढ़ आबादी के बीच का brutal knowledge gap.
ये भी पढ़ें: akele shop kholne ki galti mat karna!
psychology ने कहानी को mass hysteria का नाम दिया
psychology इस पूरी कहानी को एक नाम देती है- mass hysteria, जब imaginary डर पूरी population में फैल जाता है और लोग उसे physically real मानने लगते हैं. 1979 से 1981 तक की घटनाएं इसका textbook example थीं. इसके साथ जुड़ा था confirmation Bias. अगर किसी घर पर ग़लती से भी पत्थर गिरता था, लोग बोलते थे, 'देखो, ये जूलिक के होने का सबूत है' और हक़ीक़त क्या थी? हकीकत ये थी कि कोई सरकारी आदेश नहीं था, कोई सिर नहीं काट रहा था, कोई काली जीप नहीं थी. ये महज़ एक अफ़वाह थी.
लंबे समय तक चलने वाली, मज़बूत, लेकिन सिर्फ़ एक अफ़वाह. पुरानी परंपराओं और नई दुनिया के बीच का टकराव, विडंबना ये थी कि काल्पनिक शिकारी से बचने के लिए लोगों ने ख़ुद कानून हाथ में लिया. हिंसक बन गए. कई बेगुनाह जूलिक समझकर मार दिए गए. कई बेक़सूर गंभीर रूप से घायल हुए. यानी असली हिंसा सरकार की तरफ़ से नहीं हुई. असली हिंसा अफ़वाह से आई. ये कहानी 1979 की है, लेकिन mass hysteria आज के दौर में भी ज़िंदा है. आज जब हम social media panic देखते हैं. fake news, whatsApp forwards, conspiracy theories, Mob outrage ये सब लोगों को हिंसा तक ले जाते हैं. याद रखना दोस्तो, 1979 का इंडोनेशिया हमसे अलग नहीं था. बस whatsapp नहीं था, लेकिन डर तो वही था और lesson भी वही है, अफ़वाह जब collective बन जाती है तो सबसे ज़्यादा खतरनाक हथियार बन जाती है.
ये भी पढ़ें: el mencho ki kahani: 136 crore ka inam, police wala bana duniya ka sabse khatarnak drug lord
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/river-2026-02-24-11-29-47.jpg)