shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

वीड को cocaine और ketamine से कम dangerous समझा जाता है. लेकिन, ये भी हेल्थ के लिए काफी रिस्की है. healthline कहता है कि cannabis यूज़ करने से thinking skills और memory पर negative असर पड़ सकता है. जिसका long-term effect हो सकता है.

weed smoking injurious to health

smoking तो dangerous है ही. लेकिन, अगर कोई रोज़ weed स्मोक करता है, तो वो भी काफी dangerous है. इसका बॉडी पर बुरा असर पड़ता है. रियलिटी ये है कि इस ड्रग से हेल्थ रिस्क्स जुड़े हैं. सोसाइटी में जब हम ड्रग्स की बात करते हैं, तो cocaine और ketamine को ज़्यादा danger zone में रखा जाता है. 

लेकिन, इसके comparison में cannabis (इसे marijuana, weed, pot और गांजा के नाम से भी जाना जाता है.) को अक्सर comparatively safe माना जाता है. खासकर अमेरिका जैसे कई देशों में इसको कम डेंजर मानते हुए इसे लीगल कर दिया गया है.

जहां इसको कुछ देशों में लीगल कर दिया गया हो, उसके बाद भी इस बात से deny नहीं किया जा सकता कि इसके हेल्थ रिस्क तो हैं. रोज़ाना weed स्मोक करना आपके हार्ट, फेफड़ों और दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है.

इससे आगे चलकर हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ सकता है. dr boogie की एक simulation में कई scientific studies का डेटा जोड़कर इस पर बात की गई है.

स्टडी में बताया गया है कि अगर कोई कम उम्र से रोज़ weed पीना शुरू कर दे और उस पर dependent या addicted हो जाए, तो इसके क्या-क्या side effects होंगे. कितनी हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: tejas का ब्रेक फेल । अब कैश में टोल नहीं भर पाएंगे । पढ़िए 23 फरवरी की top news

दिमाग पर पड़ेगा असर

simulation में बताया गया है कि वीड दिमाग के कुछ खास receptors से जुड़ जाती है, जिससे थोड़ी देर के लिए high फील होता है. मतलब अचानक से खुशी महसूस होने लगती है. मूड अच्छा हो जाता है. लेकिन, जैसे-जैसे इसका addiction बढ़ता है. शख्स डेली वीड स्मोक करने लगता है तो उसकी डिमांड बढ़ जाती है. फिर ये हाई फील करने के लिए उसको पहले से ज़्यादा amount में वीड लेना होता है.

इस side effect का सीधा असर memory पर होता है. इससे दिमाग के memory और learning वाले हिस्सों में changes आ सकते हैं. यानी चीज़ें याद रखने और नई बातें सीखने में दिक्कत हो सकती है. वीडियो में आगे बताया गया है कि अगर कोई कम उम्र से रोज़ाना वीड लेता रहे और यंग एज से ही addicted हो गया तो इससे cognitive skills पर असर पड़ेगा.

तो सालों में दिमाग के structure और काम करने के तरीके में changes आ सकते हैं. खासकर decision making और memory वाले हिस्सों का वॉल्यूम कम हो सकता है, जिससे सोचने-समझने की capability पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: afghanistan ने दी pakistan को warning, क्या कोई बड़ा conflict होगा पड़ोसियों के बीच?

healthline भी इसी बात को repeat करता है. इसके मुताबिक भी 25 साल से पहले हमारा दिमाग अभी developing एज में होता है.

ऐसे में अगर इस एज में लंबे टाइम तक cannabis यूज़ किया जाए, तो thinking skills और memory पर negative असर पड़ सकता है. जिसका long-term effect हो सकता है.

हार्ट और lungs को भी रिस्क

वीड स्मोकिंग से न सिर्फ आपके दिमाग पर असर पड़ेगा बल्कि हार्ट और lungs पर भी इसका negative impact हो सकता है. हार्ट और lungs हेल्थ decline हो सकती है. वैसे ही जैसे  tobacco या vaping से होती है. heavy users में जोकि रोजाना वीड स्मोकिंग करते हैं. उनमें ये symptoms दिख सकते हैं:

  •  लगातार खांसी (chronic cough)
  • ज्यादा बलगम (phlegm)
  • bronchitis जैसे signs
  • सांस की नलियों में सूजन (airway inflammation)

ये भी पढ़ें: afghanistan: हड्डी न टूटे, बस रूह मर जाए! तालिबान का नया 'वायलेंस मैनुअल'!

heart failure का डर

कुछ डॉक्टर और स्टडीज़ पहले भी बता चुकी हैं कि बहुत ज्यादा cannabis यूज़ करने से heart disease या heart failure का रिस्क बढ़ सकता है. 

अच्छी बात ये है कि अगर आप छोड़ने का फैसला करते हैं, तो शरीर धीरे-धीरे recover करना शुरू कर देता है. लेकिन फिर withdrawal symptoms को manage करना और healthy habits फॉलो करना ज़रूरी होता है, ताकि long-term damage से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: bangladesh में तारिक रहमान को मिली Power, अब बदलेंगे इंडिया के साथ relations?

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.