23 फरवरी के detailed news bulletin में पढ़िए देश और दुनिया की बड़ी खबरें
- tejas jet का ब्रेक फेल हुआ, indian air force ने पूरी fleet को किया ground.
- former railway minister mukul roy का निधन, लंबे समय से हॉस्पिटल में थे एडमिट.
- ugc ने देश की 32 फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट रिलीज की, delhi top पर.
- टोल plazas को डिजिटल बनाने की तैयारी, 1st april से हाइवे के टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट नहीं कर सकेंगे.
- मणिपुरी लैंग्वेज की फीचर फिल्म बूंग को मिला bafta award 2026, फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की थी प्रोड्यूस.
national
- तृणमूल कांग्रेस के senior leader और former railway minister मुकुल रॉय का sunday late night निधन हो गया. वो 71 साल के थे और कई तरह की बीमारियों के चलते काफी टाइम से कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थे.
according to the doctors, रॉय का निधन heart attack की वजह से हुआ. Mukul रॉय साल 2021 के विधानसभा election में बीजेपी के टिकट पर कृष्णनगर north सीट से जीते थे. बाद में वो तृणमूल कांग्रेस में लौट आए थे. साल 2012 में वो क़रीब छह महीने तक रेलवे मिनिस्टर रहे थे.
- इंडियन एयर फोर्स का light combat aircraft तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया. initial investigation suggests कि तेजस के ब्रेक फेल हो गए थे. reportedly, ये इंसीडेंट 7 february का है.
aircraft ट्रेनिंग flight के बाद एयरबेस पर लौट रहा था. लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की. जब ब्रेक नहीं लगा तो aircraft रनवे से बाहर निकल गया जिसमें तेजस का airframe damage हो गया. एक्सीडेंट से पहले ही पायलट ने safely eject कर लिया था. after this accident, airforce ने 30 सिंगल सीट, तेजस के पूरे फ्लीट को ग्राउंड कर दिया है ताकि उसकी extensive technical scrutiny की जा सके. इसका मतलब है कि investigation complete होने तक तेजस jets उड़ नहीं सकेंगे.
international
- नेपाल में 23 february को एक बड़ा road accident हुआ..यहां के धादिंग में एक पैसेंजर बस नदी में गिर गई,जिसमें 18 लोगों की death हो गई है और 25 लोग injured हैं..ये बस पोखरा से काठमांडु जा रही थी. ये हादसा बेनीघाट के पास रात के करीब 1 बजे हुआ..अचानक बस ड्राईवर ने बस का कंट्रोल खो दिया, जिससे बस नदी में जा गिरी...नेपाल आर्मी, पुलिस और locals की तरफ से तुरंत rescue operation शुरु किया गया..घायलों को nearest hospital में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत serious बताई जा रही है.
- इसराइली prime minister benjamin netanyahu ने announcement कर कहा कि wednesday यानी 25 february को indian prime minister नरेंद्र मोदी इसराइल आ रहे हैं.
netanyahu ने एक्स पर लिखा- "इसराइल और india relations का basis दो world leaders के बीच मज़बूत गठबंधन है. हम इनोवेशन, सिक्योरिटी और shared strategic vision में साझेदार हैं."
benjamin नेतन्याहू के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर PM modi ने कहा, "इंडिया इसराइल के साथ strong और permanent friendship को बहुत importance देता है."
पीएम मोदी ने कहा कि वो जल्दी ही इसराइल टूर पर जाने वाले हैं. although, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस दौरे के time and date के बारे में नहीं बताया है.
ये भी पढ़ेंकौन हैं kim jong un की बेटी, क्यों किया जा रहा पॉलिटिकल सॉफ़्ट लॉन्च?
education
- admission season से पहले ugc ने फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट रिलीज की है. इसमें देशभर की 32 यूनिवर्सिटीज हैं. इस लिस्ट में with 12 universities, delhi top पर है. इसी के साथ एक वॉर्निंग भी issue की गई है. इसमें पेरेंट्स और स्टूडेंट्स से कहा गया है कि इन यूनिवर्सिटीज से मिलने वाली डिग्री legally valid नहीं मानी जाएगी. साथ ही यहां से मिली डिग्रीज के basis पर employment, government service और higher educational institutes में admission नहीं मिल सकेगा.
- ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े डिसीजन के बाद दुनिया भर की सरकारें अब बच्चों के सोशल मीडिया use को लेकर strict होने लगी हैं. india भी इसमें पीछे नहीं है. karnataka government एक बड़ा step ले सकती है. cm siddaramaiah ने कहा कि 16 years से कम उम्र के बच्चों के लिए mobile phone use पर ban लगाने की planning की जा रही है. govt. का मानना है कि बच्चों में mobile addiction बढ़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई, social behaviour और mental health पर बुरा असर पड़ रहा है. Goa और andhra Pradesh भी ऐसे ही कदमों पर विचार कर रहे हैं. national level पर भी it minister ashwini vaishnaw ने कहा कि age-based regulations अब global norm बनते जा रहे हैं. india के dpdp Act के तहत 18 years से कम उम्र के users का data collect करने के लिए parental consent जरूरी है.
australia, france और uk जैसे देश पहले ही इस direction में step ले चुके हैं. All in all, दुनिया भर की governments अब ये decide करने में लग गई हैं कि बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन कब और किन शर्तों पर होना चाहिए.
utility
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी nhai toll plazas को पूरी तरह डिजिटल करने की preparation कर रहा है. 1st april से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा. इसके बाद टोल, FASTag या upi जैसे डिजिटल मोड से ही होगा.
इससे टोल का पूरा सिस्टम transparent हो सकेगा. इसके साथ ही कैश पेमेंट्स की वजह से लगने वाला ट्रैफिक जैम भी अब नहीं लगेगा. At present, देश के 1,150 से ज्यादा toll plazas पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम operational है.
chips inside strateggy: चिप्स का पैकेट खुलते ही क्यों खत्म हो जाता है self-control? ये है वजह
bafta awards 2026: क्या होते हैं बाफ़्टा अवॉर्ड्स, जानें winners की पूरी लिस्ट
cinema
london में हुए bafta Awards 2026 में मणिपुरी फिल्म boong ने best children’s & family film का अवॉर्ड जीता है. इस फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी ने अवॉर्ड लेते हुए मणिपुर में शांति की इमोशनल अपील की . ये फिल्म farhan akhtar के प्रोडक्शन एक्सेल एंयरटेनमेंट ने बनाई है और इसे इंटरनेशनल लेवल पर काफी praise किया जा रहा है.
बॉलीवुड actress alia bhatt भी अवार्ड सेरेमनी में पहुंची थी. उन्होंने एक नॉन-इंग्लिश फिल्म को अवॉर्ड दिया. अवॉर्ड देने से पहले, उन्होंने अपनी स्पीच हिंदी में शुरू की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं in memoriam सेगमेंट में legendary actor dharmendra को tribute दिया गया.
आज के न्यूज बुलेटिन में इतना ही, पढ़ते रहिए zingabad
unorganised sector: उन ख़ामोश चेहरों की कहानी जो शहर को ज़िंदा रखते हैं
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/23/mukul-roy-2026-02-23-19-26-46.png)