shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन इस टाइम अपनी बेटी kim ju ae को सॉफ़्ट लॉन्च कर रहे हैं. उन्हें लगातार स्पॉट किया जा रहा है. 13 साल की टीन-एजर मीटिंग्स में शामिल होती हैं.

kim jong un, kim ju ae

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर kim jong-un का वारिस अब सामने आ चुका है. किम की वारिस हैं उनकी उनकी बेटी kim ju ae. अब संकेत मिलने लगे हैं कि किम अपनी बेटी को गद्दी दे सकते हैं. हाल ही में kim ju ae का नाम और चेहरा पब्लिक डोमेन में आया.

इसी के बाद से चर्चा होने लगी कि वो अगली dictator हो सकती हैं. kim ju ae के कुछ वीडियोज़ इन दिनों वायरल हो रहे हैं. लेकिन ये उनका पहला अपियरेंस नहीं है. दुनिया ने इनका नाम पहली बार strategically नहीं accidentally सुना था. 

इस क़िस्से की शुरुआत होती है, किम जोंग उन के बास्केटबॉल लव से. स्विट्ज़रलैंड में पढ़ाई के दौरान ही बास्केटबॉल का क्रेज़ उनका बढ़ता जा रहा था. इसी के बाद जब कोरिया लौटकर वो पावर में आए, तो सोचा कि बास्केटबॉल के लिए कुछ करूंगा.

इसी के बाद उन्होंने अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर dennis rodman को साल 2013 में इनवाइट भेजा था. इसी के बाद डेनिस ने कुछ दिन किम के साथ गुज़ारे फिर एक इंटरव्यू दिया.

उन्होंने इसी इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने किम की बेटी ju ae को गोद में उठाया. यहीं से लोगों को पता लगा कि किम की एक बेटी भी है.

kim ju ae की सेकेंड appearance 

आइडेंटिटी रिवील के पहले एपिसोड के बाद नॉर्थ कोरिया ख़बरदार हो गया. अगले कई सालों तक ju ae को क़िलाबंदी में रखा गया. फिर आया साल 2022. इसी साल शहज़ादी का face reveal हुआ. 18 नवंबर 2022 को नॉर्थ कोरिया एक ballistic missile लॉन्च करने जा रहा था.

इसकी रेंज अमेरिका तक होने वाली थी. किम जोंग उन भी लॉन्च पर पहुंचे थे. लेकिन, अकेले नहीं. उनके साथ एक बच्ची चल रही थी. ये बच्ची उनकी बेटी ju ae ही थी. इस मौके पर दुनिया ने पहली बार किम की बेटी को देखा था.

ये भी पढ़ें: bishnoi khejri tree protest: खेजड़ी पेड़ के लिए बिश्नोई समाज ने क्यों किया protest, क्या है value?

kim jong un (2)
Photograph: (kcna)

third appearance 

Missile लॉन्च की फुटेज बाहर आते ही साउथ कोरिया की intelligence agency, national intelligence service यानी NIS का ओवरटाइम शुरू हुआ. वो इस बच्ची के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी जुटाने लगे. उनकी जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि फरवरी 2023 में एक और वीडियो बाहर आया.

2023 के वैलेंटाइंस डे पर यानी 14 फ़रवरी को ऐसा कुछ हुआ, जिससे ju ae ने डिक्टेटर बनने के procedure का अहम सबक़ सीख लिया. इस दिन korea stamp corporation ने kim jong un और Kim ju ae के पोस्टेज स्टैंप्स जारी किए. इस इवेंट की अध्यक्षता इन दोनों ने खुद संभाली.

किम और जू ऐ का साथ दिखने का सिलसिला यहीं पर नहीं रुका. किम पिछले कुछ अरसे से पॉलिटिकल मीटिंग्स में जू ऐ को भी शामिल कर रहे हैं. यानी वो लगातार जू ऐ को सॉफ्ट लॉन्च कर रहे हैं. NIS ने दावा किया कि जू ऐ इन मीटिंग्स में सिर्फ ऑडियंस बनकर नहीं बैठती, बल्कि वो खुद भी policies पर अपनी राय रखती है. 

ये भी पढ़ें: afghanistan ने दी pakistan को warning, क्या कोई बड़ा conflict होगा पड़ोसियों के बीच?

बेटी को क्यों बना रहे वारिस?

अब सवाल उठता है कि किम जोंग उन का एक बेटा भी है. इसके बाद भी पॉलिटिकल सॉफ्ट लॉन्च बेटी का क्यों किया जा रहा है. मार्च 2023 में ap news ने nis के हवाले से एक रिपोर्ट छापी. उसमें बताया गया कि जू ऐ की उम्र 10 साल है. इस हिसाब से 2026 में उनको 13 साल की टीन-एजर मानिए. वो कभी स्कूल नहीं गई.

राजधानी pyongyang में उनकी home schooling हुई. उनके बारे में ज़्यादा बातें बाहर नहीं आ सकीं. बस इतना पता चल पाया कि उनको घुड़सवारी, skiing और swimming जैसे शौक़ भी हैं. जू ऐ लंबे, खुले बाल रखती है और डिजाइनर कपड़े पहनती हैं. ये वो चीज़ें हैं, जो नॉर्थ कोरिया की एक आम लड़की के लिए banned हैं.

kim jong un (3)
Photograph: (kcna)

पहली वजह 

किम जोंग के 3 बच्चे हैं. जू ऐ दूसरे नंबर पर हैं. जू ऐ का एक बड़ा भाई भी है, जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा. ap news की एक रिपोर्ट का कहना है कि किम के बेटे किसी फिज़िकल और मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं.

वो किसी नेशन को लीड करने के काबिल नहीं हैं. उन्हें लगातार किसी डॉक्टर की ज़रूरत पड़ती है और ऐसे में उनके हाथ में एक देश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती. हालांकि, इस बात को verify नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: afghanistan: हड्डी न टूटे, बस रूह मर जाए! तालिबान का नया 'वायलेंस मैनुअल'!

दूसरी वजह 

एक वजह ये भी बताई जाती है कि नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रहे हैं. वो दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वो great dictator नहीं, बल्कि certified pookie हैं.

उनकी women against इमेज  बहुत प्रॉमिनेंट है. ऐसे में एक महिला को सत्ता सौंपकर वो इस टैग से आजाद होना चाहते हैं.

kim jong un (1)
Photograph: (kcna)

तीसरी वजह

एक और वजह है किम जोंग उन का रहन-सहन और ख़ान-पान. अभी किम की उम्र लगभग 42 साल है. वो इतने बुजुर्ग तो नहीं हुए हैं कि अभी से अपना successor announce करने की ज़रूरत पड़े.

फिर वो अभी अपनी बेटी को सॉफ्ट लॉन्च कर रहे हैं? क्यों? क्योंकि उन्हें अपनी लाइफ़ का कुछ ख़ास भरोसा नहीं है. किम के परिवार के लोग heart issues से जूझते रहे हैं. इसके अलावा किम की खाने-पीने की आदतें बहुत खराब हैं. इन्हीं वजहों के चलते वो अभी से अगले सुप्रीम लीडर की तैयारी में जुट गए हैं.

वैसे जू ऐ की एक competitor भी है. उनकी अपनी बुआ किम यो जोंग. वो नॉर्थ कोरिया पॉलिटिक्स की सबसे Powerful character हैं. अब इनका टकराव होगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें: fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.