shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

बांग्लादेश में बीएनपी पार्टी के नेता तारिक रहमान देश के pm बन गए हैं. इसी के बाद अब पावर शिफ़्ट होते ही Indication मिल रहे हैं कि इंडिया के साथ भी वो relations को track पर लाने के लिए कोशिश करेंगे.

tarique rahman

बांग्लादेश और इंडिया के बीच relations एक बार फिर 360 टर्न ले सकते हैं. बांग्लादेश में हाल ही में elections हुए. इसके बाद अब मोहम्मद यूनुस ने देश की लीडरशिप को बाय-बाय कह दिया है. अब बीएनपी पार्टी power में आ गई है. former पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान देश के पीएम बने हैं. मोहम्मद यूनुस के tenure में इंडिया और बांग्लादेश के रिलेशन में दूरियां बढ़ती गईं. close relationship से almost breakup की सिचुएशन आ गई.

यूनुस के tenure के दौरान उनके इंडिया को लेकर दिए बयान, greater bangladesh मैप जिसमें उन्होंने इंडिया का बड़ा हिस्सा जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, असम, बिहार, ओडिशा और अन्य पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं, को शामिल किया था. इसी के साथ उन्होंने जाते-जाते भी इंडिया के 7 sisters को लेकर बयान दिया. इसी के चलते इंडिया और बांग्लादेश के रिलेशन और भी worst होते गए. 

ये भी पढ़ें: winter olympics में condoms की क्यों हो रही बात? पूरी inside story यहां है

इंडिया के संग चेंज होगी vibe?

अब तारिक रहमान के पावर में आने के बाद इस बात के साफ indication मिल रहे हैं कि एक बार फिर इंडिया और neighbouring country के रिश्ते फिर से बेहतर हो सकते हैं. 13 फ़रवरी को election के रिज़ल्ट सामने आने के बाद से ही संकेत मिल रहे हैं कि बांग्लादेश रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: इन टिप्स से घर को बनाएं happy place

  1. बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान की oath taking ceremony में बुलाया था. इसी से ये Indication साफ़ मिलती है कि वो अब अच्छे रिश्ते चाहते हैं. पीएम मोदी इस इवेंट में नहीं जा पाए इसी वजह से उनकी जगह लोकसभा चेयरमैन om birla पहुंचे.
  2. bangladesh nationalist party के नेता mirza fakhrul islam alamgir ने कहा कि इंडिया और बांग्लादेश के बीच रिश्ते शेख हसीना पर डिपेंड नहीं करेंगे. उनके रिश्ते इस बात पर डिपेंड नहीं करेंगे कि इंडिया ने शेख हसीना को शरण दी हुई है. वहीं, यूनुस सरकार हर हाल में इंडिया से हसीना को वापस भेजने की डिमांड कर रही थी.
  3. इसी के साथ इलेक्शन पीक के टाइम भी bnp ने इंडिया के साथ engagement जारी रखा.
  4. दिसंबर में तारिक रहमान ने foreign minister एस जयशंकर के साथ लगभग 35 मिनट की मीटिंग की. इस मीटअप ने भी ice-break करने का काम किया. अब दोनों साइड से Indication मिल रहे हैं कि दिल्ली और ढाका ties rebuild करने की कोशिश करेंगे. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दिल्ली आने के लिए भी invite किया है.

ये भी पढ़ें: चाहिए दमदार suv car लेकिन बजट है कम... तो ये हैं आपके लिए best options

पीएम मोदी ने लिखा लेटर

जहां बांग्लादेश की तरफ से पॉज़िटिव साइन दिख रहे हैं. वहीं, इंडिया की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को लेटर लिखकर उनको इस पोस्ट के लिए congratulate किया. 

उन्होंने कहा कि इंडिया और बांग्लादेश मिलकर एक-दूसरे की security मजबूत कर सकते हैं और साथ-साथ तरक्की कर सकते हैं. पीएम ने कहा कि वो तारिक रहमान के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं. जिससे दोनों देशों के रिलेशन और strong हों, cooperation बढ़े और ट्रेड, तकनीक, एजुकेशन जैसे एरिया में cooperation आगे बढ़े.

ये भी पढ़ें: galgotias university ने ऐसा क्या किया कि google पर ट्रेंड हो गया?

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.