इन टिप्स से घर को बनाएं happy place
घर सिर्फ चार दीवारों से नहीं बनता, बल्कि वो जगह होती है जहां दिल सुकून ढूंढता है. थोड़ी-सी सोच और छोटे बदलाव आपके घर को सच में happy place बना सकते हैं.
घर सिर्फ चार दीवारों से नहीं बनता, बल्कि वो जगह होती है जहां दिल सुकून ढूंढता है. थोड़ी-सी सोच और छोटे बदलाव आपके घर को सच में happy place बना सकते हैं.
सबसे पहले अपने घर में positive माहौल बनाएं. घर में बात करने का तरीका बहुत मायने रखता है. कम शिकायतें, ज़्यादा appreciation और प्यार भरी बातें घर की energy बदल देती हैं.
अपने घर को जितना हो सके साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें और फालतू सामान हटा दें. घर साफ होता है तो मन भी हल्का महसूस करता है.
इसके अलावा mobile से ब्रेक लेकर अपने घर वालों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा time बिताएं. उनके साथ बैठकर खाना खाएं, बातें करें और हंसी-मज़ाक करें. ये छोटी-छोटी चीज़ें घर को खुशहाल बनाती हैं.
प्लांट्स, soft lights, फैमिली फ़ोटोज़ या अपने favorite quotes से घर को decorate करें, जो चीज़ भी आपको सुकून दे, खुशी महसूस कराए और चेहरे पर अपने-आप smile ले आए. उसे बिना सोचे घर का हिस्सा बना लें.
घर में हर शख्स को सुना जाना और समझा जाना चाहिए. घर तभी खुशहाल बनता है, जब घर में judgement कम और understanding ज़्यादा हो. जहां, अगर हम थके हुए हैं तो बिना सोचे कहें कि i'm tired.
अपनी छोटी-छोटी बात अपनी फ़ैमिली वालों से शेयर करें. खुशी बड़ी वजह नहीं, रोज़ की छोटी आदतों से आती है. साथ ही घर को safe zone बनाएं. यही असली happy home की पहचान है.
perfect घर नहीं, peaceful घर ज़रूरी होता है. क्योंकि जब दिल खुश होता है तो घर अपने आप happy place बन जाता है.