/zingabad/media/media_files/2026/02/24/star-trek-2026-02-24-13-09-15.jpg)
star trek सिर्फ एक साइंस-फिक्शन सीरीज़ नहीं, बल्कि एक पूरा इंस्टीट्यूशन है, लेकिन इसके बाहर भी कई ऐसी फिल्में और सीरीज़ हैं, जो बिल्कुल वही feel देती हैं. साइंस-फिक्शन जॉनर आज की पॉप कल्चर का सबसे strong part है और इसकी फैन-फॉलोइंग हर जनरेशन में जबरदस्त रही है. बहुत कम फ्रेंचाइज़ ऐसी हैं, जिनका इस जॉनर पर star trek जितना गहरा असर पड़ा हो. इसकी ओरिजिनल सीरीज़ ने साइंस-फिक्शन टीवी को नई डायरेक्शन दी.
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/star-trek-2-2026-02-24-13-10-19.jpg)
भले ही star trek आज साइंस-फिक्शन की सबसे बड़ी और लंबी चलने वाली फ्रेंचाइज़ी में से एक बन चुकी हो, लेकिन जो लोग बड़े पर्दे यानी फिल्मों का मज़ा लेना चाहते हैं, उन्हें थोड़ी कमी महसूस होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उसी तरह के ides और vibes को छूती हैं. भले ही उनकी कहानी अलग हो, लेकिन वो क्लासिक star trek जैसा एहसास जरूर दिलाती हैं. अगर आपको पुराने star trek वाली फील मिस हो रही है, तो ये आपके लिए परफेक्ट हैं.
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/battlestar-galactica-2026-02-24-13-16-31.jpg)
बैटलस्टार गैलेक्टिका (2004-2009)
एक ऐसे दौर में जब साइंस-फिक्शन ज़्यादातर एक्शन और धमाकों पर टिक गया था बैटलस्टार गैलेक्टिका ने एंट्री लेकर पूरा गेम बदल दिया. इसका हार्ड साइ-फाई आइडिया शुरू में थोड़ा मुश्किल लग सकता था, लेकिन शो की टेंशन भरे ड्रामे और पॉलिटिकल एंगल ने इसे बेहद interesting बना दिया. बैटलस्टार गैलेक्टिका ने दिखाया कि साइ-फाई सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि सीरियस और डीप स्टोरीटेलिंग भी हो सकती है. इस शो ने ऑडियंस की सोच ही बदल दी कि साइ-फाई क्या-क्या कर सकता है.
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/the-mandalorian-2026-02-24-13-16-51.jpg)
द मैंडलोरियन (2019-present)
जब 'द मैंडलोरियन' की पहली बार अनाउंसमेंट हुई , तब लोग सोच रहे थे कि disney+ टीवी स्क्रीन पर star wars के किरदारों को कैसे पेश करेगा. स्टार वार्स फ्रैंचाइज़ी बड़े पर्दे पर ही सबसे ज़्यादा successful रही थी, जबकि टीवी शो बनाने के प्रयासों के नतीजे मिले-जुले रहे थे, जबकि टीवी शोज़ को लेकर रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा. लेकिन the mandalorian ने ये साबित कर दिया कि लाइव-एक्शन star wars शो भी टीवी पर सुपरहिट हो सकते हैं. इसके बाद Disney+ ने लगातार नए शोज़ के साथ स्मॉल-स्क्रीन sci-fi में अपना दबदबा बना लिया. the mandalorian ने sci-fi की दुनिया में बड़ा बदलाव ला दिया. Star Wars ने पहली बार टीवी पर अपने पुराने राइवल Star Trek से भी ज़्यादा सक्सेस पा ली और पूरे जॉनर का गेम ही थोड़ा बदल दिया.
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/lost-2026-02-24-13-17-51.jpg)
lost (2004-2010)
lost को भले ही लोग एक ऐसे शानदार टीवी शो के रूप में याद करें, जिसका एंड बेहद खराब हो गया था, लेकिन साइंस फिक्शन जॉनर पर उसका असर आज भी साफ दिखाई देता है. Lost में बहुत ज़्यादा भारी sci-fi नहीं था, बस हल्के sci-fi एलिमेंट्स थे. इसकी टाइम-बेंडिंग कहानी में time travel, flashback और flash-forward शामिल थे, जिससे लोग एपिसोड बार-बार देखने और binge-watch करने पर मजबूर हो जाते थे. इसका असर सालों तक चलता रहा.
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/the-x-files-2026-02-24-13-18-07.jpg)
द एक्स-फाइल्स (1993-2002)
द एक्स-फाइल्स एक ऐसा साइंस फिक्शन टीवी शो है, जो समय के साथ और भी बेहतर लगता है. इसका sci-fi से भरा कॉन्सेप्ट उस दौर की audience के लिए भी बहुत interesting था और आज जो लोग इसे पहली बार देख रहे हैं, उनके लिए भी उतना ही engaging है.इस शो में villain of the week वाला फॉर्मेट था, यानी हर हफ्ते नया केस, लेकिन साथ-साथ लंबी कहानी भी चलती रहती थी, जो पूरे सीज़न या कई सालों तक फैली होती थी. इस स्टाइल ने sci-fi tv की दुनिया ही बदल दी.
/zingabad/media/media_files/2026/02/24/doctor-who-2026-02-24-13-18-26.jpg)
डॉक्टर हू (1963-present)
डॉक्टर हू का sci-fi फैंस के साथ जो कनेक्शन बना. वही इसकी सक्सेस की सबसे बड़ी वजह बनी. खासकर इसके मॉडर्न वर्ज़न में. ये शो 1963 में शुरू हुआ था और 1989 तक चला, फिर 2005 में इसका नया दौर शुरू हुआ, जो आज तक चल रहा है. doctor who का अंदाज़ थोड़ा colourfull और funny है. इसमें drama, action और sci-fi के साथ हल्की-फुल्की comedy मिक्स होती है, जिस वजह से हर उम्र के लोग इसे आराम से enjoy कर पाते हैं. इसी वजह से doctor who आज भी टीवी की दुनिया का एक ऑल-टाइम क्लासिक माना जाता है.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)