shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

ugc ने फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट आउट की है. इसमें 32 यूनिवर्सिटी को फेक बताया गया है. दिल्ली इसमें टॉप पर है. इसी के साथ ugc ने ये भी क्लियर कर दिया है कि इन जगहों से जो डिग्रियां मिली हैं, वो जॉब या आगे की पढ़ाई के लिए वैलिड नहीं मानी जाएंगी. 

fake university list ugc

साल का वो महीना आ गया है जब students अपने लिए परफ़ेक्ट यूनिवर्सिटी की सर्च में लग जाते हैं. अपने aim के according वो अपने लिए बेस्ट यूनिवर्सिटी ढूंढने और उसमें एडिमशन लेने के लिए preparation करने लगते हैं.

इस बीच university grants commission यानी ugc ने पूरे इंडिया में 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट आउट कर दी है. ugc ने क्लियर वॉर्निंग भी दे दी है कि इन जगहों से जो डिग्रियां मिली हैं, वो जॉब या आगे की पढ़ाई के लिए वैलिड नहीं मानी जाएंगी. 

इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा 12 फर्जी यूनिवर्सिटीज़ दिल्ली में निकली हैं. उसके बाद यूपी और बाकी स्टेट्स की भी कुछ यूनिवर्सिटीज़ इस फेक लिस्ट में आ गई हैं.

लिस्ट आउट करते ही ugc ने स्टूडेंट्स का अलर्ट मोड ऑन कर दिया है. ugc ने कहा है कि एडमिशन लेने से पहले यूनिवर्सिटी की रिकग्निशन स्टेटस 100% चेक कर लो. वरना बाद में डिग्री हाथ में होगी, लेकिन उसकी वैल्यू जीरो होगी. 

degree नहीं होगी valid

commission ने साफ बोल दिया कि इन इंस्टिट्यूशन्स को ना तो central government और ना ही किसी state government से कोई ऑफिशियल मान्यता मिली है.

 ugc act के sections 2(f) और 3 का हवाला देते हुए नोटिस में क्लियर कर दिया गया है कि इन जगहों से मिली डिग्रियां लीगली वैलिड नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट में टॉप पर दिल्ली है. इसके बाद state-wise देख लेते हैं कि कहां कितनी फेक यूनिवर्सिटीज़ हैं-

  • दिल्ली - 12
  • उत्तर प्रदेश - 4
  • आंध्र प्रदेश - 2
  • कर्नाटक - 2
  • केरल - 2
  • महाराष्ट्र - 2
  • पुडुचेरी - 2
  • वेस्ट बंगाल - 2
  • अरुणाचल प्रदेश - 1
  • हरियाणा - 1
  • झारखंड - 1
  • राजस्थान -1

ये भी पढ़ें: google pay से लेकर crypto currency तक...क्या है fintech? इंडिया में कैसे हुआ boost

आंध्र प्रदेश

  1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
  2. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम

अरुणाचल प्रदेश

  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन

दिल्ली

  1. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  2. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
  3.  ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज
  4.  कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  5.  यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  6.  वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  7. एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
  8.  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  9.  विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट
  10.  आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
  11. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
  12.  माउंटेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

हरियाणा

  1.  मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद

झारखंड

  1. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची

कर्नाटक

  1. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
  2. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु

केरल

  1.  इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझिकोड
  2. सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी

महाराष्ट्र

  1. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
  2. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर

पुडुचेरी

  1. उषा लच्छुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  2. श्री बोधि अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन

ये भी पढ़ें: history repeats: israel ने egypt में मचाई थी ऐसी तबाही, बदल गया था world map

राजस्थान

  1.  राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी

उत्तर प्रदेश

  1. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
  2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
  3. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
  4. महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

पश्चिम बंगाल

  1.  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
  2. इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता

ये भी पढ़ें: ऐसी sci-fi web series, जिन्होंने बदल डाली ऑडियंस की सोच

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.