shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

eureka... scientists को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सैंकड़ों सालों से रेत में दफन dinosaur की हड्डियां अब हाथ लगी हैं. ये 95 मिलियन साल पुराना है.

dinosaur  (1)

movies से लेकर animated world तक dinosaur काफी ज़्यादा fascinating लगते हैं. जिनको देखते ही अलग ही thrilling एंड adventurous वाइब आती है.

इस बीच university of chicago staff ने dinosaur की एक नई species ढूंढ ली है. ये species सहारा desert में डिस्कवर की गई है. इसकी तस्वीर सामने आई है जिसकी अलग ही वाइब है.

रिसर्च के मुताबिक, ये dinosaur 95 मिलियन साल पुराना है. साइंटिस्ट ने इसको spinosaurus mirabilis नाम दिया है. ये creature दिखने में एक इंसान जितना बड़ा है.

इसका लंबा-सा snout है और काफी ज़्यादा strong jawline है. इसी के साथ अंदर से किसी sword के जैसे sharp दांत हैं. सबसे eye-catching चीज़ क्या है, जो इसको और भी ज़्यादा thrilling vibe देती है. वो है उसके सिर के पीछे से निकली हुई 20 इंच की curved bone.

ये भी पढ़ें:fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

कितना बड़ा होता है ये dinosaur?

इसके बारे में interesting facts ये है कि माना जाता है कि ये लगभग 40 फीट लंबे होते थे. इनका weight 10 हज़ार से 14 हज़ार पाउंड तक होता था.

ये creature करीब 7 फीट deep पानी में आराम से खड़ा हो सकता था. इस exciting discovery को लेकर university of chicago के प्रोफेसर paul sereno कहते हैं, “ये discovery इतनी sudden और insane थी कि हमारी टीम इमोशनल हो गई. उन्होंने आगे कहा,-

 “मैं इस dinosaur को basically एक ‘hell heron’ की तरह imagine करता हूं. अपने strong legs के दम पर वो deep पानी में भी जा सकता है.''

ये भी पढ़ें: google pay से लेकर crypto currency तक...क्या है fintech? इंडिया में कैसे हुआ boost

dinosaur
dinosaur Photograph: (ai generated)

70 साल से site थी untouched

interesting बात ये है कि जिस fossil site पर ये spinosaurus mirabilis मिला है. उस साइट पर पिछले 70 साल से किसी ने टच नहीं किया था. वहां 70 साल से कोई रिसर्च कोई डिस्कवरी नहीं हुई थी. फिर 2019 और 2022 में expeditions वहां पहुंचीं. फिर eureka... अब ऐसी डिस्कवरी हुई है, जो टॉक ऑफ द टाउन बन गई. 

ये भी पढ़ें: पहले israel को recognize करने से भी किया था इंडिया ने इनकार, फिर कैसे strong हुआ bond?

ये भी पढ़ें: history repeats: israel ने egypt में मचाई थी ऐसी तबाही, बदल गया था world map

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.